भारत रवाना हुए ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर
रियो डी जनेरियो, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गए। वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा से पहले राष्ट्रपति लूला ने कहा कि भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हम भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर आयोजित समिट में भाग लूंगा और ब्राज़ील व भारत के बीच सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करूंगा। इसके बाद हम दक्षिण कोरिया जाएंगे, जहां राष्ट्रपति ली जे म्युंग के निमंत्रण पर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेंगे।”
राष्ट्रपति लूला ने बताया कि इस यात्रा में एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जा रहा है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को और गहरा करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भारत और ब्राज़ील के बीच द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच गया है।
18 से 22 फरवरी तक चलने वाली इस राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति लूला 21 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति के सम्मान में दोपहर भोज भी आयोजित करेंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार, वैश्विक शासन और ‘ग्लोबल साउथ’ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति लूला से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में राजभोज देंगी। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति लूला के साथ करीब 14 मंत्री और ब्राज़ील की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। ये मंत्री अपने भारतीय समकक्षों के साथ बैठक करेंगे, जबकि सीईओ भारत-ब्राज़ील बिजनेस फोरम में भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह राष्ट्रपति लूला की भारत की छठी यात्रा होगी। वह पहली बार 2004 में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और आखिरी बार सितंबर 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी भी जुलाई 2025 में ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा पर गए थे, जो पिछले 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ब्राज़ील यात्रा थी।
भारत और ब्राज़ील के बीच 2006 से रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, दुर्लभ पृथ्वी तत्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), एआई और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के आधार पर घनिष्ठ संबंध साझा करते हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति लूला की यह यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर सहयोग को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करेगी।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गुजरात के SC छात्रों को मिलेगा ₹1,000 में टैबलेट, डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने की नई पहल
गुजरात सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए टैबलेट सहायता योजना लागू की है. इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अध्ययनरत SC छात्रों को अत्याधुनिक टैबलेट मात्र ₹1,000 की टोकन फीस पर उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना और उनकी उच्च शिक्षा की तैयारी को मजबूत बनाना है.
डिजिटल शिक्षा के इस दौर में टैबलेट छात्रों के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होगा. योजना का संचालन राज्य के संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.
पात्रता की शर्तें
इस योजना का लाभ केवल गुजरात के मूल निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा. आवेदक वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए. योजना की एक विशेष बात यह है कि इसके लिए परिवार की वार्षिक आय की कोई सीमा तय नहीं की गई है. इससे अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकेंगे. छात्र को आवेदन के समय ₹1,000 की टोकन राशि जमा करनी होगी. यह राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा की जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
आवेदन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल गुजरात पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी. सबसे पहले छात्र को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी. पंजीकरण के बाद लॉगिन कर प्रोफाइल में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी.
इसके बाद छात्र को संबंधित वित्तीय वर्ष का चयन कर टैबलेट सहायता योजना पर क्लिक करना होगा. आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. सभी विवरण की जांच के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना अनिवार्य है.
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय छात्रों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति या कैंसल चेक, स्कूल या कॉलेज का पहचान पत्र तथा 12वीं की मार्कशीट उपलब्ध करानी होगी. यदि छात्र की पढ़ाई में एक वर्ष से अधिक का अंतर रहा है तो उसका शपथ पत्र भी देना होगा.
महत्वपूर्ण निर्देश
प्रत्येक छात्र केवल एक बार आवेदन कर सकता है. एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म निरस्त किया जा सकता है. अपलोड किए गए दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए. आवेदन सबमिट करने के बाद संस्थान से संबंधित जानकारी में बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतना आवश्यक है.
जो छात्र राज्य से बाहर अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रति अपने मूल जिले के संबंधित अधिकारी को जमा करनी होगी. यह योजना न केवल छात्रों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगी, बल्कि उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ कदम से कदम मिलाने का अवसर भी देगी. सरकार को उम्मीद है कि इससे उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में SC छात्रों की भागीदारी और सफलता दर में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें- किसानों पर यूपी सरकार मेहरबान, 60 फीसदी सब्सिडी पर दे रही Solar Pump, जानें कैसे करें आवेदन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)




