Explainer: सलमान खान से टाइगर श्रॉफ और कपिल शर्मा तक, जब बिश्नोई गैंग के निशाने में आए ये सितारें
Attacks on Bollywood Celebs: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक को हैरान कर दिया है. रविवार को मुंबई में टाइगर श्रॉफ को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वो अपनी कार में मौजूद थे. हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी कार पर एक के बाद एक 7 राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए. इलाज के बाद वो अस्पताल से घर भी लौट आए हैं.
टाइगर पर हुए इस हमले के बाद एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब फिल्म इंडस्ट्री की किसी बड़ी हस्ती को गोलियों से निशाना बनाया गया हो. बॉलीवुड और बिश्नोई गैंग का इतिहास देखें तो कई बड़े एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धमकियां मिलने से लेकर उन पर जानलेवा हमले तक हो चुके हैं. सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से लेकर कपिल शर्मा तक, कई घटनाओं ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. आइए जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ से पहले कब-कब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां गोलीबारी की घटनाओं का सामना कर चुकी हैं.
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चली थीं गोलियां
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय से धमकियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. 14 अप्रैल 2024 की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. बाइक पर आए दो हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की और वहां से फरार हो गए. घटना के वक्त सलमान अपने घर में मौजूद थे. राहत की बात रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ.
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने बड़े स्तर पर जांच शुरू की. मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के आरोपों की भी जांच हुई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, हरपाल सिंह, सोनू कुमार बिश्नोई और मोहम्मद रफीक चौधरी समेत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी. वहीं, एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन की मई 2024 में पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी. सलमान खान को इससे पहले और इसके बाद भी कई बार धमकियां मिलने की खबरें सामने आती रही हैं. इन्हीं खतरों को देखते हुए उनकी सुरक्षा भी लंबे समय से बेहद कड़ी रखी गई है.
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
इस लिस्ट में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का नाम भी शामिल है. फरवरी 2026 में मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित के घर के बाहर करीब पांच राउंड फायरिंग की थी. घटना के वक्त रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर मौजूद थे. राहत की बात ये रही कि गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई.
इस घटना ने मुंबई पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था. मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं. ऐसे में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग ने इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी थी.
कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर कई बार फायरिंग
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा से जुड़े एक बिजनेस को भी गोलीबारी की घटनाओं का सामना करना पड़ा है. कनाडा के सरे में स्थित उनके 'कैप्स कैफे' पर साल 2025 में कई बार फायरिंग की खबरें सामने आई थीं. जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच कैफे को तीन बार निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आईं. फायरिंग के बाद कैफे की सुरक्षा और हमले के पीछे की वजह को लेकर जांच की गई थी.
इसके बाद 2026 में भी इसी इलाके में कैप्स कैफे के पास स्थित 'चाय सुट्टा बार' पर गोलीबारी की घटना सामने आई. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले का वास्तविक निशाना कपिल शर्मा का आउटलेट हो सकता था. इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट भी सामने आए और उनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जोड़ा गया. कनाडा की जांच एजेंसियों ने इन मामलों की जांच की.
अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग ने बढ़ाई चिंता
अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता को एक बार फिर बढ़ा दिया है. हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी BMW कार को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंग की. घटना के वक्त एक्टर कार में मौजूद थे.
राहत की बात रही कि टाइगर इस हमले में सुरक्षित बच गए और इलाज के बाद घर लौट आए. हालांकि, घटना के बाद से पुलिस हमलावरों की तलाश और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. जांच में हमलावरों की गतिविधियों, उनके भागने के रास्ते और हमले से पहले की गई कथित रेकी जैसे पहलुओं को भी देखा जा रहा है.
FAQ
Q1. टाइगर श्रॉफ पर कितने राउंड फायर किए गए?
हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर कथित तौर पर 7 राउंड फायरिंग की थी.
Q2. क्या टाइगर श्रॉफ इस हमले में घायल हुए?
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट आए हैं.
Q3. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग कब हुई थी?
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग हुई थी.
Q4. कपिल शर्मा के कैफे पर कितनी बार फायरिंग हुई थी?
कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे को 2025 में तीन बार निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई थीं.
एशियन पैरा गेम्स: शीतल देवी, तोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
ओकाजाकी, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टार तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने सोमवार को ओकाजाकी के ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी इवेंट में पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama










