Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से हराया
Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा है। कल्याणी में खेले जा रहे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 6 विकेट से हराया। वंशज शर्मा ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का मार जम्मू-कश्मीर को जीत दिलाई। अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर की जीत में अहम रोल निभाया। चौथे दिन उन्होंने शहबाज अहमद की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ मैच को बंगाल की पकड़ से निकाला।
मैच की अगर बात करें तो बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 126 रन का टारगेट दिया था, जिसे बंगाल ने चौथे दिन 4 विकेट पर हासिल कर लिया। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने एक समय 71 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अब्दुल समद और वंशज शर्मा ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। वंशज ने नाबाद 43 रन बनाए जबकि समद ने 27 गेंद में नाबाद 30 रन ठोके। जम्मू-कश्मीर की जीत में तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी बड़ा हाथ रहा। आकिब ने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी में 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बंगाल ने पहली पारी में सुदीप घरामी की 146 रन की पारी की मदद से 328 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम पहली पारी में 302 रन पर ऑल आउट हो गई थी। मोहम्मद शमी ने बंगाल की ओर से 8 विकेट झटके थे। इस तरह बंगाल ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की लीड हासिल की थी। बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 99 रन पर ढेर हो गई थी। आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट लिए थे। चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को 126 रन का टारगेट मिला, जिसने उसने 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों से 37 सीटों के लिए चुने जाएंगे सांसद; EC ने तारीखों का किया ऐलान
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा में 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनाव ने कहा कि इसकी अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी, 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी होगी.
The post राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों से 37 सीटों के लिए चुने जाएंगे सांसद; EC ने तारीखों का किया ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





