Responsive Scrollable Menu

मोदी की गाड़ी में बैठकर मैक्रों बोले- जय हो, तस्वीर हुई Viral

प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी कार में  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो सवार नजर आ रहे हैं। इमैनुअल मैक्रो ने एक बार फिर से भारतीयों का दिल जीत लिया है। जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल इमैनुअल मैक्रो ने कार के भीतर बैठे उनकी और पीएम मोदी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जय हो के कैप्शन के साथ साझा किया और भारत को सलाम किया। फ्रांस के राष्ट्रपति के इस पोस्ट की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें फ्रांस के राष्ट्रपति 3 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। जहां मुंबई में आयोजित भारत फ्रांस इनोवेशन फोरम में मैक्रो का अंदाज बिल्कुल दोस्ताना और भरोसे से भरा हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: भारत की इस 166KM जमीन ने हिलाई दुनिया, 92000 करोड़ लगा कर सरकार क्या करने जा रही है?

उन्होंने कहा कि भारत आज टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल कंपनियों में भारतीय टैलेंट का दबदबा इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि अल्फाबेट, Microsoft, IBM, AOब और Palo Alto नेटवर्क जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी भारतीय मूल के हैं। यानी कि भारत अब सिर्फ फॉलोअर नहीं ट्रेंड सेटर है। मैक्रो ने साफ किया है कि रक्षा क्षेत्र भारत और फ्रांस रिश्तों की मजबूत नींव है। मेक इन इंडिया के तहत फ्रांस भरोसेमंद पार्टनर बनकर अगली पीढ़ी के इंजन, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स, आधुनिक लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों के विकास में साथ काम कर रहा है। यानी आने वाले समय में बड़े डिफेंस डील और जॉइंट प्रोडक्शन भारत और फ्रांस के बीच देखने को मिल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: India-France की रणनीतिक साझेदारी हुई और मजबूत, Hammer Missiles Deal से दुश्मनों की बढ़ेगी टेंशन

सिर्फ रक्षा ही नहीं अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी में भी भारत और फ्रांस का तालमेल लगातार बढ़ा है। जहां जॉइंट सेटेलाइट प्रोजेक्ट से लेकर आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली टेक्नोलॉजी तक हर मोर्चे पर दोनों देशों का सहयोग गहराता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें इमैनुअल मैक्रोन का यह दौरा बेहद अहम है। जहां सबसे पहले इमैनुअल मैक्रोन मुंबई पहुंचे। यह इमैनुअल मैक्रोन की चौथी भारत यात्रा है।

Continue reading on the app

लता मंगेशकर का वो अमर गाना, जितेंद्र ने सुंदरी के रुप की दिल खोलकर की तारीफ, आज भी एक-दूसरे को सुनाते हैं हमसफर

लता मंगेशकर ने यूं तो अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो अमर हो गए. लेकिन साल 1970 में उन्होंने जितेंद्र और शर्मिला टैगोर के लिए एक ऐसा गाना गाया, जो लोगों के दिल में बस गया. वो गाना है साल 1970 में आई फिल्म 'मेरे हमसफर' का टाइटल सॉन्ग. इस फिल्म का निर्माण यूसुफ तीनदरवाजावाला ने लेबला फिल्म्स बैनर के तहत किया था और निर्देशन दुलाल गुहा ने किया था. फिल्म में जितेंद्र और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. ये गाना उस वक्त होता है, जब दोनों गांव छोड़कर दूसरे शहर आते हैं. तब ट्रक में ये गाना होता है. गाने को संगीत कल्याणजी आनंदजी ने दिया है. लेकिन गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. लता की आवाज में ये गाना अमर हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

बॉलीवुड के सबसे एजुकेटेड सितारों में शुमार है ये एक्ट्रेस, इकोनॉमिक्स में हासिल किया गोल्ड मेडल

बॉलीवुड सितारों की पहचान अक्सर उनकी फिल्म और ग्लैमर अंदाज से की जाती है। वह कौन सी फिल्म में काम कर रहे हैं किस फिल्म में कितने करोड़ की कमाई की है इन सारी चीजों पर फैंस की हमेशा नजर बनी रहती है। जिन लोगों को फैशन में बने रहना पसंद है बॉक्सर सितारों का … Wed, 18 Feb 2026 11:58:23 GMT

  Videos
See all

Greater Noida News: Horn बजाने के विवाद में युवक और युवतियों की पिटाई का मामला, आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:07:20+00:00

UP Politics LIVE Updates: आज सीएम-योगी, मोहन भागवत की मुलाकात, 2027 की तैयारी शुरू | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:04:38+00:00

CM Bhagwant mann को मिली बम से उड़ाने की धमकी #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:05:08+00:00

Delhi में अस्पताल से चोरी हुआ नवजात, पकड़ा गया अरोपी#aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T06:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers