तमिलनाडु का बकाया कर्ज 2026-27 में 10.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा: मंत्री थंगम थेन्नारसु
चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के बकाया पब्लिक कर्ज़ 2026-27 में 10.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी फाइनेंस मिनिस्टर थंगम थेन्नारासु ने मंगलवार को विधानसभा में इंटरिम बजट पेश करते हुए दी।
भारत-फ्रांस वार्ता- Live: 114 राफेल जेट खरीद सकता है भारत, बड़ा रक्षा सौदा संभव; लोक भवन में बैठक जारी
PM Modi-Emmanuel Macron Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई के लोक भवन में बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण वार्ता का मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच पहले से मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा तथा व्यापक बनाना है।
इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की एक बड़ी रक्षा सौदा होने की संभावना है, जो मूल्य के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य खरीद मानी जा रही है। इस समझौते के तहत भारतीय वायुसेना को 114 राफेल फाइटर जेट प्राप्त होंगे, जिनमें से अधिकांश भारत में ही निर्मित किए जाएंगे।
बैठक में रक्षा सहयोग के अलावा समुद्री सुरक्षा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीति, उभरती हुई तकनीकें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
PM Narendra Modi tweets, "It’s a delight to meet my friend, President Macron in Mumbai! He told me he really likes the city and also enjoyed his run earlier in the day." pic.twitter.com/Iq8UFl11iy
— ANI (@ANI) February 17, 2026
इसके अतिरिक्त, दोनों नेता शाम 5:15 बजे संयुक्त रूप से 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का शुभारंभ करेंगे। वे उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और इनोवेशन से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों को भी संबोधित करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच नवाचार और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी।
मुंबई में मोदी-मैक्रों की मुलाकात। लोक भवन में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 3.25 लाख करोड़ के 114 राफेल जेट सौदे, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति और AI पर चर्चा की संभावना।
Prime Minister Narendra Modi arrived at Maharashtra Lok Bhavan in Mumbai for a meeting with French President Emmanuel Macron. Maharashtra Governor Acharya Devvrat welcomed him on arrival.
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
(Photo Source: Lok Bhavan) pic.twitter.com/yEZqRt42Lv
???? CM Devendra Fadnavis welcomed PM Narendra Modi as he arrived in Mumbai today. DCM Eknath Shinde, DCM Sunetra Pawar, Ministers and other dignitaries were present.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 17, 2026
???? पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांचे आज मुंबई येथे आगमन झाले. यावेळी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी त्यांचे… pic.twitter.com/7BZb1qPoxQ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे। महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा Live Udate
PM मोदी बोले- मैक्रों से मिलकर ख़ुशी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई में अपने "प्रिय मित्र" फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
It’s a delight to meet my friend, President Macron in Mumbai! He told me he really likes the city and also enjoyed his run earlier in the day! @EmmanuelMacron pic.twitter.com/edPKuLdn0f
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
मोदी ने लिखा कि मैक्रों ने मुंबई के लिए अपना गहरा लगाव जताया और दिन की शुरुआत में उन्होंने शहर में सुबह की दौड़ (मॉर्निंग रन) का भी भरपूर आनंद लिया। यह पोस्ट तब आई जब दोनों नेता मुंबई में द्विपक्षीय बैठक कर रहे थे, जहां भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
26/11 पीड़ितों को नमन, भारत-फ्रांस रिश्तों में एकजुटता की मजबूत झलक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में ताज महल पैलेस होटल की यात्रा के दौरान 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ वहाँ स्मृति-चिह्न पर पुष्पांजलि दी और हमले में मारे गए लोगों की याद को सम्मानित किया।
X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मैक्रों ने लिखा कि उन्होंने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों, प्रियजनों और पूरे भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की तथा कहा, "फ्रांस आपके साथ खड़ा है।"
At the Taj Mahal Palace in Mumbai, we paid tribute to the victims of the 2008 attacks. To their families and loved ones, and to India: France stands with you. In the face of terrorism, unity and determination. pic.twitter.com/rcQ5fb93ZC
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 17, 2026
उन्होंने आतंकवाद के सामने एकता और दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।यह भावुक श्रद्धांजलि मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हुई, जो भारत-फ्रांस के मजबूत रिश्ते और आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई का प्रतीक है।
PM की मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with French President Emmanuel Macron at the Lok Bhavan in Mumbai
— ANI (@ANI) February 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/AyxIEHCNUf
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi





















