Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में गुलाबी ठंड के बीच 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून की अब पूरी तरह से वापसी हो चुकी है. इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के साथ रात के तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं तीन पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि समंदर में तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
क्यों बदल रहा लगातार मौसम का मिजाज?
इसके साथ ही मौसम विभाग ने लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज की वजह भी बताई है. दरअसल, एक तरफ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम इलाके में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. जबकि तमिलनाडु के उत्तरी इलाके में भी ऊपरी परिसंचरण पहले से मौजूद है. जिसका असर देश के अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है.
इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़, असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
When Is Karwa Chauth 2026? जानें करवा चौथ की तारीख, पूजा मुहूर्त, चांद निकलने का समय और व्रत की पूरी विधि
When Is Karwa Chauth 2026? भारत में करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने से लेकर शाम को पूजा करने और रात में चांद देखकर व्रत […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Daily News 24







