Responsive Scrollable Menu

इंडियन डॉग, वापस जाओ; ऑस्ट्रेलिया में जिम के बाहर 3 लोगों ने सिख व्यक्ति पर किया हमला

डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी चोटों को देखते हुए उन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता हो सकती है और नाक की सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।

Continue reading on the app

सिंगर मासूम शर्मा ने चिल्लाकर सरपंच को मंच से उतारा:कहा-MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, जींद में बाउंसरों ने की धक्का-मुक्की; भाई-बहनोई ने माफी मांगी

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था। सिंगर के इस तरह सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पहले जानिए किस शो में हंगामा हुआ 25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम दरअसल, 18 फरवरी को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा व बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। धर्मवीर यूटयूबर हैं, जिसमें वो धरमू के नाम से फेमस हैं। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर आए थे। विवाद रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और घंटेभर प्रोग्राम चला। मासूम ने एक ही गाना गाया था, तभी विवाद हो गया। करीब 400 लोग आए हुए थे। एक घंटा ही चल पाया शो यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। शो में जींद व मुआना से कई युवा आए हुए थे। युवाओं की बाउंसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई और मारपीट तक नौबत आ गई। ऐसे में शो को बीच में बंद करना पड़ा, इससे विवाद बढ़ गया। मासूम शर्मा की बहन कविता की जींद के मुआना में यूटयूबर धरमू के साथ शादी हो रखी है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी। 25वीं सालगिराह पर पहली बार ही प्रोग्राम रखा था। इसमें करीबियों को बुलाया गया था और गांव में कार्ड बांटे थे। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिएं क्यों विवाद हुआ… पहले से स्टेज पर बैठे थे पूर्व सरपंच दरअसल, मासूम के आने से पहले महिला कलाकार व अन्य कलाकार शो कर रहे थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व कुछ युवा पहले से ही स्टेज पर थे और वहीं से शो देख रहे थे। कुछ देर बाद सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्मेंस देने स्टेज पर आए। वो मंच पर बैठे लोगों के देखकर भड़क गए। सिंगर ने उन्हें सीधा स्टेज से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर युवाओं को गुस्सा आ गया और ये ठीक बात न होने की बात भी कही। मासूम शर्मा नहीं माने और स्टेज से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सरपंच व युवा भी मासूम की बहन के ससुराल से परिवार में नजदीकियों में हैं। गुस्से में बोलने पर वे भी आक्रोशित हो गए और पूर्व सरपंच को इस तरह टोकने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व सरपंच बोले- मासूम बड़बोला इस पूरे घटनाक्रम के लेकर दैनिक भास्कर एप ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शादी की सिल्वर जुबली पर धरमू ने ही उन्हें प्रोग्राम में बुलाया था। जैसे ही मासूम शर्मा गाना गाने आया, तो बोला-स्टेज खाली करो। गांव के ही किसी युवा ने मासूम से कह दिया कि दादा ये गांव के सरपंच हैं। ये मासूम बड़बोला है और बोला-गाने के बीच में किसी को कुछ नहीं समझता। इस पर युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मासूम के भाई ने मांगी माफी बाद में सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा व बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच व गांव के युवाओं को समझाया और माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा- ये परिवार का मसला था। बोलने का तरीका होना चाहिए और मान-सम्मान सब चाहते हैं। धरमू ने भी कहा- मासूम की गलती है, कोई बात नहीं। देखें विवाद की PHOTOS… पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की वो अनोखी टीम जिसमें एक साथ खेलते हैं 15 देश, पर लोग समझते हैं 1 कंट्री, क्या आप जानते हैं नाम?

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में एक टीम ऐसी भी है, जिसमें एक साथ 15 देश और टेरिटरी खेलते हैं. इस टीम को लोग एक कंट्री ही समझते हैं, पर ये कोई देश ही नहीं है. क्या आप इस कंट्री का नाम जानते हैं? Thu, 19 Feb 2026 12:41:11 +0530

  Videos
See all

Bangladesh में हिंदू हत्या का आरोपी गिरफ्तार | #bangladesh #delhinews #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:46:22+00:00

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

India AI Summit में भारत-गूगल की नई रणनीति | New Delhi | Sundar Pichai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers