Responsive Scrollable Menu

दुनिया में स्वयं नहीं आई, आपसे ही जन्म हुआ; 9 वर्ष की बच्ची की हत्या करने वाले मां-बाप से HC

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि बच्चे को संभालने की नैतिक जिम्मेदारी मां-बाप की ही होती है। भले ही वह मानसिक रूप से कमजोर है या फिर विकलांग हो। अगर ऐसे बच्चों की हत्या को मंजूरी देते रहे, तो फिर कोई भी बच्चा जिंदा नहीं बचेगा।

Continue reading on the app

'शेख हसीना ने करवाई 1500 लोगों की हत्या', तारिक रहमान के करीबी भारत को देने लगे नसीहत

बांग्लादेश चुनाव में बहुमत हासिल करते ही बीएनपी ने भारत को नसीहत देना शुरू कर दिया है। तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत को बांग्लादेश के प्रचंड जनादेश का सम्मान करना चाहिए और शेख हसीना को प्रत्यर्पित करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: भारत-पाक मैच को तो हां, पर हैंडशेक को फिर ना! महामुकाबले से माहौल गर्म

IND vs PAK NO Handshake: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार शाम को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई प्रोफाइल मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले एक फिर नो हैंडशेक चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

पिछले साल एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है और उसका असर क्रिकेट पर भी साफ दिख रहा। एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था लेकिन तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और भारतीय टीम अब तक उस ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।

इस बार भी संकेत साफ हैं कि यथास्थिति बरकरार रहेगी। जब सूर्यकुमार यादव से मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस पूछा गया था कि क्या वे पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा था, '24 घंटे इंतजार कीजिए। अच्छा खाइए, अच्छा सोइए, कल देखेंगे।'दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी यही कहा कि कल देखेंगे।'

पिछले महीने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी माहौल गरम रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने पर वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उनका आरोप था कि भारतीय बोर्ड छोटे देशों पर दबाव बना रहा है। हालांकि बाद में PCB ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा वापस ले ली।

एशिया कप में 'नो हैंडशेक' बड़ा मुद्दा बना था। जब भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, ये सवाल चर्चा में आ ही जाता है। इस बार भी वही कहानी दोहराई जा सकती है।

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 'नो हैंडशेक' को बचकाना करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ये नो हैंडशेक बहुत ही बेवकूफी भरी चीज है, जिसकी शुरुआत भारत ने की। हमारे जैसे देश को ये शोभा नहीं देता। या तो खेल की भावना से खेलिए या मत खेलिए।'

अब सबकी नजरें टॉस पर होंगी। क्या दोनों कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं?जवाब मैदान पर मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि इस मैच में हर छोटी बात बड़ी बन जाती है।

Sun, 15 Feb 2026 15:08:42 +0530

  Videos
See all

कोलंबो में शाम 7 बजे भारत vs पाकिस्तान #indvspak #t20worldcup #cricket #ishankishan #kuldeepyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T10:04:51+00:00

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगा महायुद्ध! | N18V | Cricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T10:04:42+00:00

Iran America War Updates LIVE: ईरान पर हमले की उल्टी गिनती शुरू | Trump Vs Khamenei | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T10:14:27+00:00

Threat To Himanshi Khurana: रोहित, रणवीर के बाद Himanshi Khurana को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T10:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers