Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: भारत-पाक मैच को तो हां, पर हैंडशेक को फिर ना! महामुकाबले से माहौल गर्म

IND vs PAK NO Handshake: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार शाम को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई प्रोफाइल मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले एक फिर नो हैंडशेक चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

पिछले साल एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है और उसका असर क्रिकेट पर भी साफ दिख रहा। एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था लेकिन तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और भारतीय टीम अब तक उस ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।

इस बार भी संकेत साफ हैं कि यथास्थिति बरकरार रहेगी। जब सूर्यकुमार यादव से मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस पूछा गया था कि क्या वे पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा था, '24 घंटे इंतजार कीजिए। अच्छा खाइए, अच्छा सोइए, कल देखेंगे।'दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी यही कहा कि कल देखेंगे।'

पिछले महीने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी माहौल गरम रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने पर वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उनका आरोप था कि भारतीय बोर्ड छोटे देशों पर दबाव बना रहा है। हालांकि बाद में PCB ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा वापस ले ली।

एशिया कप में 'नो हैंडशेक' बड़ा मुद्दा बना था। जब भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, ये सवाल चर्चा में आ ही जाता है। इस बार भी वही कहानी दोहराई जा सकती है।

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 'नो हैंडशेक' को बचकाना करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ये नो हैंडशेक बहुत ही बेवकूफी भरी चीज है, जिसकी शुरुआत भारत ने की। हमारे जैसे देश को ये शोभा नहीं देता। या तो खेल की भावना से खेलिए या मत खेलिए।'

अब सबकी नजरें टॉस पर होंगी। क्या दोनों कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं?जवाब मैदान पर मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि इस मैच में हर छोटी बात बड़ी बन जाती है।

Continue reading on the app

T20 WC से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से दी मात

NEP vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. दीपेंद्र सिंह ऐरी के 58 रनों के बावजूद नेपाल 133 रन ही बना सका. वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सुपर-8 में प्रवेश किया. नेपाल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है.

The post T20 WC से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से दी मात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान से हैंडशेक करेंगे सूर्यकुमार यादव? मैच से पहले लिया आखिरी फैसला

IND vs PAK, Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. भारतीय टीम पिछले कुछ मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक से परहेज कर रही है. ऐसे में इस बार क्या होगा, इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. Sun, 15 Feb 2026 16:07:26 +0530

  Videos
See all

Vande-Mataram Row : नवनीत राणा ने किसको चेतावनी दी ? #navneetrana #vandemataram #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:15:54+00:00

शायरी ऐसी कि सब दंग रह गए! सदन में जब होने लगी महबूब की बातें। #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:11:50+00:00

India Vs Pakistan : ICC T20 World Cup | सूर्या का शूरवीर... तरकश में एक से बढ़कर एक तीर | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:09:55+00:00

Bangladesh News:क्या बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे Mohammad Yunus ? नई भूमिका को लेकर अटकलें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers