बांग्लादेश के नए कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 13 देशों के शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया है। इनमें भारत भी एक है। बाकी देशों में चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रूनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान है। शपथ ग्रहण समारोह 17 तारीख को आयोजित होना है। ढाका में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं माना जा रहा बल्कि इसे नई सरकार के अंतरराष्ट्रीय संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। खासकर भारत और चीन दोनों को निमंत्रण भेजना क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन असल सवाल है कि क्या पीएम मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे?
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। ध्यान रहे शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद भारत ने बीएनपी के साथ संवाद के रास्ते खोले हैं। बीएनपी की जीत पर बधाई देने वाले शुरुआती नेताओं में पीएम मोदी रहे हैं। तारिक रहमान ने भी भारत के साथ बहुआयामी रिश्ते को मजबूत करने पर जोर दिया है। साथ ही बीएनपी ने अपनी चुनावी अभियान में सभी से मित्रता की नीति का वादा किया था। लेकिन अब इस समारोह में पीएम मोदी का जाना संदिग्ध लग रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऐसा कोई संकेत फिलहाल नहीं दिया गया है।
संदेह की वजह भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वह शेड्यूल है जिसके मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो 16 फरवरी से भारत की चार दिन यात्रा पर आ रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 16 फरवरी की देर रात मैक्रो दिल्ली पहुंच रहे हैं, और 17 फरवरी को मुंबई में उनका कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मैक्रो के साथ होंगे, जहां राजभवन के दरबार हॉल में एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे और प्रेस बयान जारी किया जाएगा। क्रो का दौरा 19 फरवरी तक रहने वाला है और वे 19 की शाम टेररिस के लिए रवाना होंगे। इसलिए यह कयास लगाया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दौरे की व्यस्तता के चलते पीएम मोदी शायद ही तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में जा पाएं।
Continue reading on the app
जेसन होल्डर के चार विकेट और कप्तान शाई होप की 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 25वें मैच में नेपाल को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियन टीम सुपर एट में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। नेपाल आधिकारिक तौर पर सुपर एट की दौड़ से बाहर हो गया है। शाई होप की अगुवाई वाली वेस्ट इंडीज ने 134 रनों के मामूली लक्ष्य को महज 15.2 ओवरों में हासिल कर एशियाई टीम पर आसान जीत दर्ज की।
ब्रैंडन किंग (17 गेंदों पर 22 रन) और होप (44 गेंदों पर 61 रन नाबाद) ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। इसके बाद शिमरोन हेटमायर (32 गेंदों पर 46 रन नाबाद) होप के साथ जुड़े और वेस्ट इंडीज को जीत की ओर ले गए। इससे पहले, टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और स्पिनर अकील हुसैन से गेंदबाजी की शुरुआत की। कुशल भुरटेल और आसिफ शेख ने नेपाल की ओर से पारी की शुरुआत की। नेपाल के लिए शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर हुसैन ने कुशल भुरटेल को एक रन पर आउट कर दिया।
कप्तान रोहित पौडेल चौथे ओवर में मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जब मैथ्यू फोर्डे की गेंद पर पैड पर गेंद लगने से वे एलबीडब्ल्यू हो गए। पावरप्ले में ही नेपाल ने अपना तीसरा विकेट जेसन होल्डर के हाथों गंवा दिया। आसिफ शेख (11) ने शुरुआत में दो चौके लगाए। नेपाल पावरप्ले के अंत तक तीन महत्वपूर्ण विकेट खोकर 22 रन पर ढेर हो गया। पावरप्ले के बाद, शानदार फॉर्म में चल रहे गेंदबाज जेसन होल्डर ने आरिफ शेख को दो रन पर आउट कर दिया।
लोकेश बाम के 13 रन पर शमर जोसेफ द्वारा आउट होने के बाद, नेपाल का स्कोर 11वें ओवर में 46-5 था। छठे विकेट के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा के बीच 23 रनों की छोटी साझेदारी हुई, जिसके बाद गुलसन 11 रन बनाकर रोस्टन चेस के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। नेपाल की पारी में दीपेंद्र ही एकमात्र सकारात्मक खिलाड़ी रहे। उन्होंने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी में अहम भूमिका निभाई। यह साझेदारी तब समाप्त हुई जब दीपेंद्र 47 गेंदों में 58 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर आउट हो गए। नेपाल ने अपनी पारी 133/8 के स्कोर पर समाप्त की।
Continue reading on the app