Responsive Scrollable Menu

Bihari सिल्क साड़ी पहन लड़की ने ‘Chaka Chak’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, डांस देख दिल हार बैठेंगे आप!

बिहारी सिल्क साड़ी पहन एक लड़की ने ‘Chaka Chak’ गाने पर ऐसा शानदार डांस किया कि सोशल मीडिया पर लोग उसके दीवाने हो गए. ट्रेडिशनल बिहारी सिल्क साड़ी में सजी यह परफॉर्मर जब ‘Chaka Chak’ की धुन पर थिरकी, तो हर किसी की नजरें उसी पर टिक गईं. देसी लुक के साथ मॉडर्न डांस मूव्स का यह अनोखा कॉम्बिनेशन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन, फेस ग्रेस और एनर्जी कमाल की नजर आती है. खास बात यह है कि साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान में भी उसने बेहद कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ परफॉर्म किया. उसके स्मूद स्टेप्स और बीट पर परफेक्ट टाइमिंग ने वीडियो को और भी खास बना दिया. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोग इसे “देसी स्वैग” और “ट्रेडिशनल में ट्रेंडिंग” बता रहे हैं. यह वीडियो दिखाता है कि भारतीय पारंपरिक पहनावा भी ग्लैमरस और एनर्जेटिक डांस के साथ बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है. अगर आपने अभी तक यह वायरल डांस वीडियो नहीं देखा है, तो यकीन मानिए आप एक शानदार परफॉर्मेंस मिस कर रहे हैं.

Continue reading on the app

VIDEO: वो 3 वजह जिसकी वजह से पाकिस्तान भर रहा है भारत को हराने का दम

नई दिल्ली. T20 World Cup 2026 में दुनिया भर और खासकर एशियाई महाद्वीप के क्रिकेट फैंस के लिए वह बड़ा दिन आ ही गया, जिसका इंतजार वह पिछले दिनों बांग्लादेश पर मचे घमासान के बाद वे बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं. अब पूर्व दिग्गजों, तमाम पंडितों और फैंस की चर्चा आज रात सात बजे सेखेले जाने वाले वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मैचों में से एक भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मुकाबले पर जाकर ठहर गई हैं. और करीब करीब पिछले वर्ल्ड कप से ही इस फॉर्मेट में आग उगल रहे भारतीय धुरंधर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पड़ोसी के खिलाफ ऑपरेशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. और खेल के इस फॉर्मेट में पिछले करीब दो साल के आंकड़ों, फॉर्म और क्षमता पर नजर दौड़ाई जाए, तो अगर कुछ अप्रत्याशित या बहुत हद तक प्रत्याशित (बारिश) न हुआ, तो भारतीय धुरंधरों को कोलंबो में कमाल करने से कोई नहीं रोक नहीं सकता T20 World Cup 2026 यह मेगा मुकाबा उसी पिच पर खेला जाएगा जहाँ ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे का मुकाबला हुआ था. शनिवार तक पिच पर थोड़ी घास दिख रही थी. यह संकेत इस बात का है कि मैदान की सामान्य पिचों की तुलना में पिच कुछ हद तक फ्लैट रह सकती है. हालांकि, बड़ा सवाल मौसम का है. शनिवार को बारिश के कारण दोपहर में कवर बिछाने पड़े. मैच की शाम को भी बारिश की काफ़ी संभावना बनी हुई है. भारत की टीम शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुँची और उन्हें मैदान पर सिर्फ एक सत्र का अभ्यास मिला है. पाकिस्तान के लिए तुलनात्मक रूप से फायदे की बात यह है कि इस टीम को टूर्नामेंट में यात्रा नहीं करनी पड़ी है. उन्होंने अब तक प्रेमदासा में कोई मैच नहीं खेला है. पाकिस्तान की दोनों दोनों जीत SSC में ही आई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

134 रन का था टारगेट, लेकिन 50 रन बनाकर ही जीत गया भारत, ऑस्ट्रेलिया को ऐसे हराया

India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 21 रनों से बाजी मारी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने ये जीत गेंदबाजों के दम पर हासिल की. Sun, 15 Feb 2026 17:16:59 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Bhopal के Furniture गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:42:18+00:00

Balochistan vs Pakistan Army: बलोचो के सामने पाकिस्तानी हुए पस्त । Asim Munir । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:40:00+00:00

Hardoi: 65 साल बाद घरवालों से मिली Mithani Devi #shorts #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:40:45+00:00

Breaking News: बिहार में रिटायर्ड फौजी का तांडव, पड़ोसी और बेटे पर की फायरिंग | Hajipur Firing #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers