Responsive Scrollable Menu

सन फैक्ट्स : 4.5 अरब साल पुराना सूर्य, आज तक अनसुलझा है 'कोरोना हीटिंग' का रहस्य!

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे विदाई ले रहा और गर्मियों का मौसम दस्तक देने को तैयार है। आने वाले दिनों में लू के थपेड़े, लगातार बढ़ता तापमान और आसमान से बरसती तपिश लोगों को फिर से परेशान करती नजर आएगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सूर्य की गर्मी से हम बेहाल हो जाते हैं, वह आखिर है क्या?

करीब 4.5 अरब वर्ष पुराना सूर्य रहस्यों से भरा एक विशाल खगोलीय पिंड है। उसका तापमान, उसकी संरचना और उसकी ऊर्जा हर पहलू वैज्ञानिकों के लिए आज भी अध्ययन का विषय बना हुआ है। सूर्य एक ‘पीला बौना’ तारा है, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना हुआ एक अत्यंत गर्म और चमकीला गोला है। यही हमारे सौरमंडल का केंद्र है, जिसके चारों ओर पृथ्वी समेत सभी ग्रह परिक्रमा करते हैं।

पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 93 मिलियन मील यानी 150 मिलियन किलोमीटर है। यह हमारे सौरमंडल का एकमात्र तारा है और यही पृथ्वी पर जीवन का आधार भी है। सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा के बिना न तो प्रकाश संभव है, न ही जीवन।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, सूर्य को देखकर लगता है कि यह स्थिर है, लेकिन यह एक डायनैमिक तारा है जो लगातार बदलता रहता है और अंतरिक्ष में ऊर्जा भेजता रहता है। सूरज और सोलर सिस्टम पर उसके प्रभाव की स्टडी को हीलियोफिजिक्स कहते हैं। सूरज सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा पिंड है, इसका व्यास करीब 865,000 मील यानी 1.4 मिलियन किलोमीटर है, यानी पृथ्वी से 109 गुना बड़ा। अगर सूर्य खोखला होता तो उसमें 13 लाख पृथ्वी समा सकती थीं। इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति ग्रहों, क्षुद्रग्रहों और धूमकेतुओं को ऑर्बिट में बांधे रखती है।

हालांकि, पृथ्वी के लिए सूरज बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन ब्रह्मांड में यह एक साधारण तारा है। इससे 100 गुना बड़े तारे मिल चुके हैं और कई सिस्टम में दो या अधिक तारे होते हैं और इसकी स्टडी से वैज्ञानिक दूर के तारों को समझते हैं। सूरज का सबसे गर्म हिस्सा कोर है, जहां तापमान 27 मिलियन फारेनहाइट यानी 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है।

पृथ्वी से जो सतह दिखती है, उसे फोटोस्फीयर कहा जाता है, जिसका तापमान 10,000 डिग्री फारेनहाइट यानी 5,500 डिग्री सेल्सियस होता है। फोटोस्फीयर लाइट स्फीयर है, जहां से ज्यादातर रोशनी निकलती है। लेकिन सूरज का सबसे बड़ा रहस्य कोरोना है। कोरोना सतह से जितना दूर जाता है, उतना गर्म होता जाता है, जिसका तापमान 3.5 मिलियन डिग्री फारेनहाइट या 2 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। कोरोना हीटिंग का रहस्य आज भी अनसुलझा है।

सूरज का रेडियस 7 लाख किलोमीटर है, इसका सबसे करीबी पड़ोसी प्रॉक्सिमा सेंचुरी 4.24 प्रकाश वर्ष दूर है। सूरज मिल्की वे गैलेक्सी के ओरियन स्पर आर्म में है। यह 4 लाख 50 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से गैलेक्सी के केंद्र का चक्कर 230 मिलियन साल में पूरा करता है। सूरज अपनी धुरी पर अर्थ डे के अनुसार 25 दिन में एक चक्कर, ध्रुवों पर 36 दिन में घूमता है। इसका स्पिन 7.25 डिग्री झुका है। खास बात है कि सूरज ठोस नहीं है, इसलिए अलग-अलग हिस्से अलग रफ्तार से घूमते हैं।

सूरज हर 11 साल में सोलर साइकिल से गुजरता है। सोलर एक्टिविटी से अंतरिक्ष का वातावरण प्रभावित होता है। इससे सैटेलाइट, जीपीएस, पावर ग्रिड पर असर पड़ता है। एनओएए स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर अलर्ट जारी करता है। सूर्य पृथ्वी पर जीवन का आधार है, उसकी रोशनी से पृथ्वी गर्म रहती है और उसे ऊर्जा मिलती है।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

लंदन की सड़कों पर गूंजा 'बिहारी समोसा', गोरी मेम देसी अंदाज में बेच रही है समोसे

लंदन की चकाचौंध वाली सड़कों पर अक्सर नए-नए बर्गर और कॉफी पार्लर खुलते रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा कुछ और ही है. वहां की गलियों में अब एक जानी-पहचानी देसी आवाज गूंज रही है. "समौसे, समौसे, बिहारी के समौसे!" इंस्टाग्राम पर 'बिहारी समोसा यूके' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने गोरिया देवी को रातों-रात चर्चा में ला दिया है. वीडियो में गोरिया देवी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने स्टॉल पर नजर आ रही हैं. उन्होंने बाकायदा ब्रांडेड एप्रन और कैप पहनी है और बड़े गर्व से कहती हैं, "गोरिया देवी आज लंदन की सड़कों पर बिहारी समोसा बेचेगी."

देसी पुकार पर लोगों ने लगाई भीड़

काम के दौरान गोरिया देवी का अंदाज देखने लायक है. वो अपने साथी से कहती हैं, "जल्दी-जल्दी बनाओ बाबू, मुझे बाहर जाना है." जैसे ही गरमा-गरम समोसे और लाल-हरी चटनी तैयार होती है, वो ट्रे लेकर सड़क पर निकल पड़ती हैं. उनकी लयबद्ध आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोग रुक जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो जाती है. भागदौड़ भरे लंदन में भी लोग रुककर इन समोसों का स्वाद ले रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विदेशी ग्राहक चटपटी चटनी के साथ इन समोसों का आनंद ले रहे हैं और उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्हें यह स्वाद कितना पसंद आ रहा है.

आस्था और संस्कृति का संगम

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह है जहाँ गोरिया देवी एक भगवान शिव के मंदिर के पास रुकती हैं. वहां वो कुछ पल के लिए हाथ जोड़ती हैं और 'हर-हर महादेव' का नारा लगाती हैं. यह छोटा सा पल दिखाता है कि सात समंदर पार भी अपनी आस्था और जड़े कितनी मजबूत हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, "ये लोग तो लंदन को ही बिहार बना देंगे!" वहीं किसी ने इसे 'रिवर्स कॉलोनाइजेशन' (उल्टा राज) कह दिया. 

ये भी पढ़ें- हादसे की कीमत सिर्फ ₹35 लाख? एयर इंडिया ने मुआवजे के लिए रखा 'फुल एंड फाइनल' सेटलमेंट का प्रस्ताव, जानें पूरा सच

Continue reading on the app

  Sports

134 रन का था टारगेट, लेकिन 50 रन बनाकर ही जीत गया भारत, ऑस्ट्रेलिया को ऐसे हराया

India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 21 रनों से बाजी मारी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने ये जीत गेंदबाजों के दम पर हासिल की. Sun, 15 Feb 2026 17:16:59 +0530

  Videos
See all

Sahitya AajTak Lucknow: क्या बदल गया है आज की पीढ़ी का प्रेम? | Sach Aur Jhooth Ke Beech Kavita #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:45:01+00:00

Balochistan vs Pakistan Army: बलोचो के सामने पाकिस्तानी हुए पस्त । Asim Munir । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:40:00+00:00

Breaking News: Bhopal के Furniture गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:42:18+00:00

Hardoi: 65 साल बाद घरवालों से मिली Mithani Devi #shorts #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:40:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers