Responsive Scrollable Menu

क्रिकेटर कनिष्क चौहान अब IPL में मचाएगा धूम:अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में किया था बेहतरीन प्रदर्शन, RCB की टीम में शामिल

हरियाणा के क्रिकेटर कनिष्क चौहान अब IPL में RCB की टीम में धमाल मचाने की तैयारी में जुट गए हैं। कनिष्क की प्रतिभा को पहचानते हुए दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL ने भी उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं। कनिष्क चौहान को IPL में RCB की टीम ने शामिल किया है। IPL की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। झज्जर जिले के कुलाना के रहने वाले कनिष्क चौहान भी इस बार IPL में RCB की टीम से खेलते नजर आएंगे। हाल ही में हुए अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कनिष्क चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कनिष्क को आरसीबी की टीम में बेस प्राइस 30 लाख रुपए में शामिल किया गया है। ऑल राउंडर की निभाएंगे भूमिका पिछले साल 16 दिसंबर को आईपीएल में खेलने वाली टीमों में शामिल करने के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी, उसी में झज्जर जिले के खिलाड़ी कनिष्क चौहान को भी जगह मिली है। कनिष्क चौहान दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं। IPL में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीदें कनिष्क के माता पिता का कहना है कि जिस प्रकार से उनके बेटे ने वर्ल्ड कप में अपना दबदबा दिखाया उसी प्रकार से अब उनसे आईपीएल में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदें हैं। IPL में RCB की टीम ने कनिष्क चौहान को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए शामिल किया है। कनिष्क चौहान इंडिया अंडर 19 टीम में 8 वें नंबर पर बैटिंग करने आते हैं। अंडर 19 फाइनल में लगाए छक्के-चौके वहीं बोलिंग में टीम में वे 10 ओवर का स्पेल करते आए हैं। 2024 में अंडर 19 क्रिकेट टीम में उन्होंने जगह बनाने के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप में कनिष्क पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीत चुके हैं। कनिष्क चौहान ने फाइनल में इंग्लैंड के बॉलर को छक्के-चौके लगाकर 37 रन बनाएं थे। इंग्लैंड टीम के कप्तान को किया था आउट उसके अलावा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 20 गेंदों में 37 रन बनाकर स्कोर 400 पार ले जाने में उनका बेहतरीन योगदान रहा है। साथ ही फाइनल मुकाबले में कनिष्क चौहान ने इंग्लैंड टीम के कप्तान थॉमस की विकेट के साथ मुकाबले की आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी। कनिष्क के यहां तक पहुंचने की कहानी 4 साल की उम्र में खेलना शुरू किया: परिवार मूलरूप से झज्जर के कुलाना गांव का कनिष्क के पिता प्रदीप कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और माता सरिता गृहिणी हैं। कनिष्क का जन्म 26 सितंबर 2006 को हुआ। वह परिवार के इकलौते बेटे हैं। कनिष्क ने बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी दिखाई। 4 साल की उम्र में ही गाजियाबाद में एकेडमी जॉइन की। 8 साल की उम्र में एकेडमी में चयन: 8 साल की उम्र में कनिष्क ने सिरसा में ट्रायल दिया। डेरा सच्चा सौदा में फैसिलिटी अच्छी थी, तो वहीं पर कोचिंग रेगुलर कर दी। बेटे की तैयारी के लिए साल 2014 में परिवार ने झज्जर से सिरसा शिफ्ट कर लिया। कनिष्क ने डेरा सच्चा सौदा के शाह जी सतनाम स्टेडियम में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2024 में पहली बार इंटरनेशनल स्तर पर मौका: करीब 14-15 साल की ट्रेनिंग के बाद कनिष्क को पहली बार इंटरनेशनल खेलने का मौका साल 2024 में मिला। जब अंडर-19 टीम में उनका चयन हुआ। इंग्लैंड की टीम के साथ डेब्यू मैच खेला। कनिष्क ने इंग्लैंड में 5 वनडे मैच खेले, जिनमें 8 विकेट चटकाए। साथ ही 114 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के लिए कनिष्क को बेस्ट ऑल राउंडर ऑफ द सीरीज मिला। ऑस्ट्रेलिया में मौका मिला: इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर किए प्रदर्शन के आधार पर कनिष्क का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ। फिर चैलेंजर ट्रॉफी और अफगानिस्तान के साथ खेले। उनमें परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम में नाम आया। एशिया कप में भी अच्छा प्रर्दशन : कनिष्क ने अंडर-19 एशिया कप के लीग मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया। 14 दिसंबर को हुए मैच में उनके बल्ले से 46 रन निकले और 3 विकेट भी लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। अब वर्ल्ड कप टीम में चयन के पीछे यह प्रदर्शन आधार बना। मां को क्रिकेट का शौक, खुद खिलाड़ी बनना चाहती थीं। मां सरिता चौहान को क्रिकेट का शौक: कनिष्क की मां सरिता चौहान बताती हैं, मुझे खुद क्रिकेट का बहुत शौक था। कभी खुद के मन में भी इच्छा थी कि क्रिकेटर बनूं। मायका गाजियाबाद में है, इसलिए, कनिष्क जब 4 साल का था, तभी उसे गाजियाबाद में एकेडमी जॉइन कराई। अब पूरा परिवार क्रिकेट देखता है। कनिष्क को क्रिकेटर बनाना मेरी इच्छा रही है।

Continue reading on the app

VIP फ्लाइंग पर सख्ती की तैयारी, बारामती हादसे के बाद DGCA ने शुरू किया रिव्यू, बदल सकते हैं आसमान के नियम

Strictness on VIP Flying: बारामती विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने वीआईपी फ्लाइंग गाइडलाइंस की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है. डीजीसीए ने विशेष ऑडिट, मौसम मानकों पर सख्ती और निजी ऑपरेटर्स की निगरानी बढ़ाने जैसे कदम एविएशन सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

सेल्समैन से लेकर क्रिकेटर बनने तक... धोनी की वजह से मिस्ट्री स्पिनर की बदल गई जिंदगी, शादी के बाद खुल गई किस्मत

Usman Tariq life inspired by dhoni: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने अपनी वापसी का श्रेय एमएस धोनी को दिया है. क्रिकेट से लगभग हार मान लेने के कुछ ही समय बाद उन्हें 2016 में धोनी पर बनी फिल्म के माध्यम से प्रेरणा मिली. उस्मान आजकल अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में वह बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. स्पिनर बनने से पहले उस्मान पहले सेल्समैन का काम करते थे. Sat, 14 Feb 2026 18:30:06 +0530

  Videos
See all

Reception में ₹4 लाख और ज्वेलरी उड़ा ले गया चोर | #jaipur #viralnews #viralvideo #viralincident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:14:14+00:00

मुनि की रेती में बवाल! आवारा सांडों ने बिगाड़ा सरकारी कार्यक्रम #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:16:04+00:00

Jodhpur में 'टॉफी वाला प्रपोजल' फेल! महिला का दिखा रौद्र रूप | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:16:05+00:00

Jammu Kashmir News Udhampur के पंचारी में लगी भयानक आग | #jammukashmir #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T13:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers