Responsive Scrollable Menu

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

बठिंडा/मुक्तसर, तीन अगस्त पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हाल के दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान वडिंग को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से नारेबाजी का सामना करना पड़ा है। बठिंडा में पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में वडिंग ने कहा, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।” इसी बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

वडिंग ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 13 में से सात सीटें जीती थीं। पार्टी के हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रमों के दौरान वडिंग और बघेल ने बठिंडा और मुक्तसर में मीडिया से बातचीत की।

Continue reading on the app

Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत

सहारनपुर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कथित तौर पर जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि दुमझेड़ा ग्राम की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और नल्हेड़ा ग्राम निवासी अंकुर (19) एक-दूसरे से प्रेम करते थे तथा शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी लेकिन बाद में युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम दोनों दुमझेड़ा गांव में शमशान घाट के पास एक खेत में पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि जहर खाने के बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई और युवती का उपचार अभी जारी है। चौहान ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पिता की सरेआम गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, अब भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेगा बेटा

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. साल 2018 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. Tue, 04 Aug 2026 15:58:59 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही | Weather News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:44:36+00:00

Bankipur By Election News: बांकीपुर जीत के बाद PK ने साधा CM Samrat पर निशाना ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:12+00:00

UP Politics: "मार्शलों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का काम किया गया" CM Yogi का बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:47+00:00

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन! | Hemant Soren | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers