Responsive Scrollable Menu

Stress और Anxiety दूर करता है ‘Har Har Mahadev’ का जाप, Science ने भी मानी इस शिव मंत्र की Healing Power

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही चारों ओर शिव भक्तों की गूंज सुनाई देने लगती है। मंदिरों में जल चढ़ाते शिवभक्त हों या फिर कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़िए। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम 'हर हर महादेव' होता है। इस जयघोष के बिना यह पर्व अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह जयघोष लोग क्यों करते हैं और इसकी शुरूआत कहां से हुई है।

पहली बार 'हर-हर महादेव' का उत्घोष

पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तो उसमें से बेहद विषैला हलाहल विष निकला था। इस विष की तपन से पूरी सृष्टि जलने लगी थी। संसार की रक्षा के लिए भगवान शंकर ने उस विष को अपने कंठ में धारण कर लिया था। भगवान शिव के इस त्याग से प्रसन्न होकर सभी ऋषियों-मुनियों और देवताओं ने आभार व्यक्त करने के लिए पहली बार 'हर हर महादेव' का जयघोष किया था।

इसे भी पढ़ें: Sawan Somwar Vrat Rules: 16 सोमवार व्रत की शुरुआत में न करें ये गलती, मनोकामना पूर्ति के लिए महादेव के सामने बोलें यह मंत्र


इस जयघोष का अर्थ

'हर हर महादेव' सिर्फ एक जयकारा नहीं बल्कि भगवान शिव से जुड़ी अटूट श्रद्धा और विश्वाक का प्रतीक है। जब-जब देवताओं पर कोई संकट आया था, या फिर कोई महान असुर सृष्टि पर अत्याचार करने लगा, तो लोगों ने मदद के लिए भगवान शिव का आह्वान किया। भोलेनाथ ने हमेशा आगे आकर अपने सभी भक्तों के सभी कष्टों और पापों का हरण किया था। यही वजह है कि संकट या परेशानी के समय शिव को याद करते हुए भक्त 'हर हर महादेव' का जयघोष करने लगे।

जयघोष करने से मिलती है ताकत

सावन के महीने में जब कांवड़िए पवित्र नदियों से जल भरकर पैदल शिवधाम की तरफ बढ़ते हैं, तो 'हर हर महादेव' का जयघोष करते हैं। सैकड़ों किमी की थकान भरे सफर में यह मंत्र भक्तों के अंदर एक नई ऊर्जा, भक्ति और जोश का संचार करता है। माना जाता है कि इस जयघोष के उच्चारण मात्र से मन की घबराहट और शरीर की शारीरिक थकान मिट जाती है। इस कारण से सावन का पवित्र महीना इस पावन जयकारे के बिना अधूरा माना जाता है।

शिव मंत्र या 'हर हर महादेव' का नियमित जाप करने से शरीर में तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन कम होता है। इससे चिंता, डिप्रेशन और घबराहट दूर होता है और मन शांत होता है। वहीं दिमाग की याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता बेहतर होती है। सरल शब्दों, यह जाप दिमाग को तनावमुक्त और तेज बनाने वाली एक नेचुरल थेरेपी है।

Continue reading on the app

WhatsApp यूज़र्स की उम्र पुष्टि के सुरक्षित तरीकों का परीक्षण कर रहा है

नयी दिल्ली, चार अगस्त संदेश भेजने, प्राप्त करने की सुविधा देने वाला मंच व्हाट्सऐप ने कहा है कि वह भारत में लागू होने वाले डिजिटल व्यक्तिगत सूचना सुरक्षा अधिनियम (डीपीडीपी) जैसे आगामी कानूनों के अनुपालन की तैयारी के तहत उपयोगकर्ताओं की उम्र की पुष्टि के दौरान निजता को बनाये रखने लिए सुरक्षित तरीकों का परीक्षण कर रहा है। व्हाट्सऐप के अनुसार उम्र से जुड़ी जानकारी निजी होती है और इसे मंच के अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ साझा नहीं किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक वैकल्पिक परीक्षण है और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी उम्र की पुष्टि करना अनिवार्य नहीं होगा।

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने पीटीआई-के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत में डिजिटल व्यक्तिगत सूचना संरक्षण अधिनियम जैसे आगामी कानूनों का अनुपालन करने के लिए हम लोगों की उम्र की पुष्टि करने के लिए निजता को बनाये रखने को सुरक्षित तरीकों का परीक्षण कर रहे हैं। इससे व्हाट्सऐप के काम करने के तरीके या आपके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा। हम समझते हैं कि किसी व्यक्ति की उम्र से जुड़ी जानकारी निजी होती है और इसे अन्य व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए।’’ कुछ उपयोगकर्ताओं को अपनी जन्मतिथि जोड़ने के लिए व्हाट्सऐप के भेजे गए संदेश के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि संदेश आदान-प्रदान की सुविधा देने वाला मंच संभवत: देश में भविष्य में आयु सत्यापन की आवश्यकताओं की तैयारी कर रहा है।

संदेश में कहा गया था कि ‘‘भारत में आने वाले कानूनों के तहत हमें आपकी उम्र पूछने की जरूरत है।’’ सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने मंगलवार सुबह कहा कि यह कदम ‘संभवतः डीपीडीपी अधिनियम के संदर्भ में हो सकता है, क्योंकि यह उम्र से जुड़ा मामला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें उनसे इसकी पुष्टि करनी होगी... क्योंकि हम समय-सीमा के करीब पहुंच रहे हैं...।’’ ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर मंत्रालय की आगे की कार्रवाई के संबंध में कृष्णन ने कहा कि यह मुद्दा केवल व्हाट्सऐप तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी मैसेजिंग ऐप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘यूजरनेम फीचर’ से उत्पन्न होने वाले फर्जी पहचान के जोखिम और गोपनीयता, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सभी संदेश मंचों के लिए समान मानक बनाने पर विचार कर रहा है, कृष्णन ने कहा, ‘‘हम कंपनियों की बात और उनकी प्रतिक्रियाओं पर विचार कर रहे हैं और उसके बाद अंतिम फैसला लेंगे।’’ ‘यूजरनेम फीचर’ के तहत लोग अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना मैसेजिंग मंच पर संवाद कर सकते हैं।

पिछले महीने केंद्र सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप को उसके प्रस्तावित यूजरनेम फीचर पर नोटिस जारी किया था। सरकार ने चिंता जताई थी कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट से जुड़े घोटालों और फर्जी पहचान के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। सरकार ने व्हाट्सऐप को निर्देश दिया था कि इस मुद्दे जबतक सरकार पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती, यह ‘फीचर’ शुरू नहीं किया जाए।

भारत में व्हाट्सऐप के करीब 50 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इसके बाद व्हाट्सऐप ने सरकार के नोटिस का जवाब सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि चर्चा पूरी होने तक वह भारत में ‘यूजरनेम फीचर’ लागू नहीं करेगी। व्हाट्सऐप को नोटिस भेजने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम और सिग्नल को भी उनके मौजूदा ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर नोटिस भेजा और पूछा कि वे धोखाधड़ी तथा फर्जी पहचान से जुड़े जोखिमों का समाधान कैसे कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

CWG में मेडल जीतने वाले बॉक्सर अब एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना

हाल ही में एक खिलाड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेल 2026 हैं. परिवार और देश का समर्थन पाकर, यह खिलाड़ी बड़े मंच पर एक और जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है. #AsianGames2026 #GoldMedal #IndiaSports #खेलसमाचार Tue, 4 Aug 2026 16:58:19 +0530

  Videos
See all

Iran Threat: ईरान ने America को धमकी दी | Donald Trump Iran | US-Iran War | Israel | IRGC | Warship #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:42:37+00:00

Anant Singh on BJP: अनंत सिंह ने बता दिया बीजेपी की हार का असली सच! Anant Singh Big Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:42:24+00:00

हरिद्वार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल #kanwaryatra #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:41:20+00:00

Nepal Violence: हिंदू संगठनों ने नेपाल में उठाई पहचान की आवाज #hindu #muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers