Responsive Scrollable Menu

DK Shivakumar का कड़ा रुख, कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस्तीफे की धमकी पर दी प्रतिक्रिया

बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से नाराज विधायकों द्वारा इस्तीफे की धमकी दिये जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी अहम है और अगर कोई इस्तीफा देता है, तो उसे कुछ ही मिनटों में स्वीकार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नाराज विधायकों से धैर्य रखने और अवसर का इंतजार करने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी बोर्ड और निगमों में जल्द ही पद भरे जाएंगे। शिवकुमार ने विधायकों द्वारा इस्तीफे देने की धमकी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया है... राजनीति में इस्तीफे होते रहते हैं।

इस्तीफा देने वालों को कोई रोक नहीं सकता। अगर वे पार्टी और अपने भविष्य को चाहते हैं, तो पार्टी जरूरी है। अगर पार्टी है, तो बाकी सब कुछ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी इस्तीफ़ा दे सकता था क्योंकि धर्म सिंह और सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे मंत्री नहीं बनाया गया था।

क्या परमेश्वर (उप-मुख्यमंत्री) और मैंने सब्र नहीं रखा? जब वीरेंद्र पाटिल मुख्यमंत्री थे, तब बंगारप्पा, खरगे (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे)और धर्म सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया था। क्या बाद में बंगारप्पा और सिंह मुख्यमंत्री नहीं बने?

इंसान को सब्र रखना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने व्यक्ति से अधिक पार्टी को अहम बताते हुए कहा, ‘‘अगर कोई इस्तीफा देता है, तो मैं कुछ ही मिनटों में उसे स्वीकार कर लूंगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकारी बोर्ड और निगमों में जल्द ही बदलाव किए जाएंगे। शिवकुमार ने कहा, ‘‘जिन पार्टी नेताओं और विधायकों को पहले बोर्ड और निगमों का सदस्य और प्रमुख बनाया गया था, उन्हें बता दिया गया था कि उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा। इसमें पहले ही देरी हो चुकी है।

मैं सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं से इन पदों से इस्तीफ़ा देने और नए सिरे से इन पदों को भरने के लिए कहूंगा, फिर मैं एक-एक करके विधायकों से बात करूंगा।’’ मुख्यमंत्री का पद संभालने के दो महीने बाद, शिवकुमार ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने 19 नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस के कई विधायकों ने नाराजगी जताई और इस्तीफा देने की पेशकश की।

वहीं इंडी के विधायक यशवंतरायगौडा वी. पाटिल ने सोमवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री बनने के कई दावेदार विधायकों के समर्थकों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए हैं।

Continue reading on the app

पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और डीवाई पाटिल समूह के संस्थापक डीवाई पाटिल का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके योगदान को याद किया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पिता की सरेआम गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, अब भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेगा बेटा

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. साल 2018 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. Tue, 04 Aug 2026 15:58:59 +0530

  Videos
See all

हरिद्वार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल #kanwaryatra #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:41:20+00:00

Ajmer में हिस्ट्रीशीटर पर बुलडोजर ! सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा | Rajasthan Nrews | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:43:01+00:00

Iran Threat: ईरान ने America को धमकी दी | Donald Trump Iran | US-Iran War | Israel | IRGC | Warship #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:42:37+00:00

Nepal Violence: हिंदू संगठनों ने नेपाल में उठाई पहचान की आवाज #hindu #muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers