Rahul Gandhi Vs Doklam: संसद में India-China का मुद्दा, राहुल गांधी ने तोड़ा नियम?
Rahul Gandhi Vs Doklam: चीन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को संसद में जमकर गहमा-गहमी देखने को मिली. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा. उनके बयान के बाद सदन में शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा. बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को तथ्यहीन बताया. यही नहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनात सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद में किसी भी अप्रकाशित किताब या फिर मैगजीन को कोट करते हुए बहस नहीं की जाती है. ये नियमों का उल्लंघन. ऐसे में न्यूज नेशन ने अपनी खास पेशकश सवाल है बवाल में है..में यही प्रश्न उठाया क्या राहुल गांधी ने नियम तोड़ा?
यह भी पढ़ें - Avimukteshwaranand Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को 'राज्यमाता' घोषित करने की क्यों की मांग?
वैभव सूर्यवंशी के पास है यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने का मौका, जानिए नंबर-1 से हैं कितने रन दूर?
MOST Youth ODI Runs: अंडर-19 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में सुपर-6 के अपने आखिरी मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा. वैभव यूथ ओडीआई में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शुभमन से आगे निकल गए हैं और चौथे स्थान पर आ पहुंचे हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि यूथ ODI में सबसे अधिक रन किसने बनाए हैं? आइए टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं...
1- विजय जोल
यूथ ओडीआई में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर दर्ज है. जोल ने 2012-14 में खेले गए 36 अंडर-19 मैचों की 36 पारियों में 42.54 के औसत और 73.12 की स्ट्राइक रेट से 1404 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले. वह 3 बार डक पर भी आउट हुए.
2- यशस्वी जायसवाल
विजय जोल के बाद नंबर-2 पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 27 यूथ ओडीआई मैच खेले, जिसमें उन्होंने 69.30 के औसत और 83.84 की स्ट्राइक रेट से 1386 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 12 अर्धशतक निकले.
3- तन्मय श्रीवास्तव
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जन्मय श्रीवास्तव का नाम है, जिन्होंने 34 मैचों की 31 पारियों में 48.74 के औसत और 72.26 की स्ट्राइक रेट से 1316 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले.
4- वैभव सूर्यवंशी
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. वैभव ने अब तक 23 यूथ ODI मैच खेले हैं, जिसमें 53.13 के औसत और 158.61 की स्ट्राइक रेट से 1169* रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं.
4- शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद
यूथ ओडीआई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं. गिल ने 16 मैचों की 15 पारियों में 104.45 के औसत और 103.23 की स्ट्राइक रेट से 1149 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. वहीं, उन्मुक्त चंद ने 2012 में 21 मैच खेले, जिसकी 21 पारियों में 67.58 के औसत और 83.92 की स्ट्राइक रेट से 1149 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक लगाए.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















