Responsive Scrollable Menu

Bhaum Pradosh Vrat: 08 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि Yoga में भौम प्रदोष, जानें Puja Muhurat

हिंदू धर्म में हर एक तिथि का खास महत्व होता है। हर तिथि अलग-अलग देवी-देवता को समर्पित है। सिंतबर महीने का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार को है। वहीं हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। वहीं जब प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ता है, तो इसको भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस बार 08 सितंबर 2026 को भौम प्रदोष व्रत किया जा रहा है।
 
प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस बार भौम प्रदोष व्रत के मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। तो आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 08 सितंबर की दोपहर 02:42 मिनट से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 09 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 08 सितंबर 2026 को भौम प्रदोष व्रत किया जा रहा है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करें और फिर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें और फिर शिवलिंग पर  बेलपत्र, धतूरा, सफेद, दूथ और अक्षत आदि अर्पित करें। अब दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। अंत में पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

महत्व

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से जो भी जातक प्रदोष व्रत करता है, उसके जीवन से संकट और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। वहीं व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

Continue reading on the app

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

भागदौड़ वाली जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। आज के समय में लगभग हर किसी को पाचन संबंधित समस्या देखने को मिल रही है। अगर सुबह उठते ही पेट में भारीपन या फूला हुआ है, तो ब्लोटिंग बढ़ जाना कई लोगों के लिए आम समस्या है। कई लोगों को पेट खाना खाते ही फूलने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को  बिना खाए भी ब्लोटिंग महसूस होती है। असल में ब्लोटिंग का सबसे मुख्य कारण पाचन तंत्र में गैस होना है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ ज्यादा गैस ही जिम्मेदार नहीं होती है। खाने की आदतों को लेकर भी कब्ज और कुछ अन्य बातों के कारण भी हो सकता है।

दिनभर ब्लोटिंग महसूस होने के 4 मुख्य कारण

लगातार थोड़ा-थोड़ा खाते रहना

अगर आप हेल्दी डाइजेशन चाहते हैं, तो आप हैवी मील्स लेने के बजाय थोड़े गैप में हल्के मील्स लें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरे दिन कुछ न कुछ खाती रहें। ऐसे में लोग दिनभर स्नैक्स, ड्रिंक्स या कुछ न कुछ खाते रहते हैं। जिससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम करने का समय नहीं मिल पाता है। इसलिए बार-बार पाचन और फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होने चलते ब्लोटिंग हो सकती है।

अचानक ज्यादा फाइबर खाना

फाइबर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप अचानक अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल कर लेते हैं, तो गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। सलाद, बीज और दाल जैसी चीजों को पचाने में शरीर को थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसलिए डाइट में फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं, एकदम से ज्यादा फाइबर न लें।

खाना जल्दी-जल्दी खाने की आदत

कई लोगों की आदत होती है, खाना बहुत जल्दी खा लेते हैं, खाने को ठीक से चबाते नहीं है। ऐसा करने से पैट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या बन जाती है। फिजी ड्रिंक्स पीने से कुछ लोगों में ज्यादा हवा निगलने की वजह से गैस के लक्षण बढ़ सकते हैं और फिर आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।

पेट साफ न होना

अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता और अक्सर कब्ज रहती है, तो इससे पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर पेट में भारीपन और ब्लोटिंग ज्यादा महसूस होती है। इसलिए पेट को नियमित रूप से साफ रखना और कब्ज से बचना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों से भी करवा रहा था गलत काम, अब हो गया अरेस्ट

कुछ ही महीने पहले आसियान चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें 5-5 के ग्रुप में 10 टीम हिस्सा ले रही थीं. लाओस की टीम भी इसमें शामिल थी और इसी टीम के एक खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. Fri, 09 Oct 2026 01:55:21 +0530

  Videos
See all

At least 30 dead in Russian glide bomb attacks on buses in Ukraine | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:25:22+00:00

Iran America War Update:4 बजते ही ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला? US Iran Conflict | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers