Responsive Scrollable Menu

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

जयपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जारी है। सीरीज के लिए शहर की अलग-अलग लोकेशन को कहानी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। अब आमेर स्थित सागर लेक के आसपास के क्षेत्र में सीरीज के लिए एक नया सेट तैयार किया गया है, जहां बाबा निराला के किरदार में नजर आ रहे बॉबी देओल पर महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए। सागर लेक के पास शूटिंग के लिए कथा का माहौल तैयार किया गया। यहां बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल लोगों के बीच कथा सुनाते हुए नजर आए। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कलाकार और जूनियर आर्टिस्ट भी मौजूद रहे। पूरे सेट को इस तरह तैयार किया गया कि यह बाबा निराला के आश्रम और उसके धार्मिक आयोजनों से जुड़े माहौल का हिस्सा नजर आए। यहां देखिए शूटिंग से जुड़े फोटोज… बाबा निराला ने सुनाई कथा, भक्तों की भीड़ के बीच फिल्माए गए सीन सागर लेक के पास बनाए गए सेट पर बाबा निराला के कथा सुनाने वाले दृश्यों को फिल्माया गया। बॉबी देओल ने बाबा निराला के गेटअप में शूटिंग की। कथा सुनाते बाबा निराला के आसपास बड़ी संख्या में लोग और उनके अनुयायियों के रूप में कलाकार मौजूद रहे। सीरीज की कहानी में बाबा निराला के प्रभाव और उसके इर्द-गिर्द बने धार्मिक माहौल को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ऐसे में आमेर की लोकेशन पर फिल्माए जा रहे ये दृश्य कहानी के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। शूटिंग के दौरान सीरीज के प्रमुख कलाकारों में शामिल चंदन रॉय सान्याल भी नजर आए। वे सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार निभा रहे हैं। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल से जुड़े दृश्यों की शूटिंग के लिए सागर लेक के आसपास विशेष तैयारियां की गईं। त्रिधा चौधरी पर भी फिल्माए गए अहम सीन शूटिंग के दौरान अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी नजर आईं। सीरीज में उनके किरदार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को भी आमेर की इस लोकेशन पर फिल्माया गया। शूटिंग के लिए कलाकारों के कॉस्ट्यूम और मेकअप को कहानी के अनुरूप रखा गया। आमेर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक लोकेशन को देखते हुए इसे सीरीज के कुछ दृश्यों के लिए उपयुक्त माना गया है। सागर लेक के आसपास का क्षेत्र शूटिंग के दौरान एक अलग ही दृश्यात्मक पृष्ठभूमि तैयार करता नजर आया। बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल शूटिंग में बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे दृश्यों में, जहां कैमरा एंगल या शॉट की जरूरत के मुताबिक अभिनेता का पूरा चेहरा दिखाना आवश्यक नहीं होता, बॉडी डबल के जरिए शूटिंग पूरी की जाती है। इससे शूटिंग के दौरान समय बचाने के साथ अलग-अलग शॉट्स को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है। ‘आश्रम 4’ की शूटिंग में बॉबी देओल के साथ अन्य प्रमुख कलाकारों के सीन भी अलग-अलग हिस्सों में फिल्माए जा रहे हैं। जयपुर की कई लोकेशन पर चल रहा शूट ‘आश्रम 4’ की शूटिंग पिछले कई दिनों से जयपुर की अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है। इससे पहले भी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों को सीरीज के अलग-अलग दृश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। शहर की ऐतिहासिक इमारतों, ग्रामीण इलाकों और प्राकृतिक लोकेशन को कहानी के मुताबिक सेट में बदला जा रहा है। शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम की ओर से कलाकारों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सेट पर आठ से दस वैनिटी वैन की व्यवस्था की गई है, जिनका इस्तेमाल कलाकारों के मेकअप, कॉस्ट्यूम और आराम के लिए किया जा रहा है। बड़े स्तर पर चल रही शूटिंग के कारण सेट पर तकनीकी टीम, कलाकारों, जूनियर आर्टिस्ट और प्रोडक्शन स्टाफ की मौजूदगी बनी हुई है।

Continue reading on the app

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर को 41 रन की बढ़त:नासिर और डोगरा की फिफ्टी से 278 रन बनाए; रेस्ट ऑफ इंडिया दूसरी पारी में-24/1

जम्मू-कश्मीर ने ईरानी कप के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 41 रन की बढ़त हासिल कर ली। रेस्ट ऑफ इंडिया के 237 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर 278 रन पर ऑलआउट हुआ। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 24/1 रन बना लिए थे। डोगरा-समद ने 97 रन की साझेदारी की 166/8 के बाद निचले क्रम ने संभाला जम्मू-कश्मीर की टीम एक समय 37/4 और लंच के बाद 166/8 पर पहुंच गई थी। यहां कप्तान पारस डोगरा और निचले क्रम के बल्लेबाज लोन नासिर मुजफ्फर ने पारी संभाली। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। डोगरा ने 143 गेंद पर 75 रन बनाए। नासिर ने नंबर-10 पर उतरकर 58 गेंद पर 64 रन की तेज पारी खेली। नासिर ने 48 गेंद पर फिफ्टी पूरी की और मुकेश कुमार के एक ओवर में लगातार 4, 6, 6 लगाए। डोगरा के आउट होने के बाद नासिर ने सुनील कुमार के साथ आखिरी विकेट के लिए 48 रन जोड़े और टीम को रेस्ट ऑफ इंडिया से आगे पहुंचाया। नासिर को आकाश दीप ने 64 रन पर LBW किया। नासिर को आखिरी समय पर टीम में जगह मिली थी नासिर खुद को सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर मानते हैं। उन्हें 2020 में BCCI के अंडर-23 कैंप के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोविड के कारण कैंप रद्द हो गया। वह पिछले 5 साल से IPL ट्रायल में हिस्सा लेते रहे हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 3 सीजन नेट बॉलर भी रह चुके हैं। आकीब नबी भारत के लिए खेल रहे हैं और युधवीर सिंह चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में नासिर को आखिरी समय पर प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। उनके पास अपना जर्सी नंबर भी नहीं था। मुकेश चौधरी ने 5 विकेट लिए रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने 78 रन देकर 5 विकेट लिए। आकाश दीप ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने सावधानी से शुरुआत की। शिखर मोहन 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 60 रन बनाए थे। इसके बाद सुदीप घरामी और सनत सांगवान ने बाकी दिन संभलकर बल्लेबाजी की। ईरानी कप क्या है? ईरानी कप 5 दिन खेला जाने वाले फर्स्ट क्लास मैच है। यह मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन और 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम के बीच खेला जाता है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में देश के टॉप खिलाड़ी शामिल होते हैं। टेस्ट मैच की तरह ही दोनों टीमों को 2-2 पारियां मिलती हैं। मैच ड्रॉ होने पर पहली पारी में बढ़त बनाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: इस शख्स ने नहीं की होती मदद, तो श्रेयस अय्यर नहीं ठोक पाते वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक, बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन ठोके. ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था. Thu, 08 Oct 2026 13:11:56 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Latest News | अभी-अभी CM Yogi का बड़ा बयान! UP News | Lucknow | SP | BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:15:04+00:00

तेजस्वी यादव का प्रदर्शन के दौरान धक्का देने का VIDEO वायरल| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers