Responsive Scrollable Menu

Epstein Files: एपस्टीन फाइल मामले में एक और खुलासा, अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किए 30 लाख दस्तावेज

Epstein Files: अमेरिका में एपस्टीन फाइल के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से संबंधित 30 लाख नए डॉक्यूमेंट जारी किए है. इस संबंध में न्याय विभाग ने उस कानून के तहत खुलासे की प्रक्रिया फिर से शुरू की, जिसका उद्देश्य यह बताना था कि अमेरिकी सरकार को करोड़पति फाइनेंसर द्वारा युवा लड़कियों के यौन शोषण, अमीर और ताकतवर लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में क्या-क्या जानकारी थी.

न्याय विभाग की वेबसाइट पर जारी किए गए दस्तावेज

उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विभाग एपस्टीन से जुड़े नए खुलासे के तहत 30 लाख से अधिक पेजों के दस्तावेज जारी कर रहा है. विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई फाइलों में उन लाखों पेजों  के रिकॉर्ड शामिल हैं जिन्हें अधिकारियों ने दिसंबर में जारी किए गए दस्तावेजों के साथ जारी नहीं किया था.

'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत जारी किया गया डेटा

उप अटॉर्नी जनरल ब्लैच ने कहा कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को छोड़कर महिलाओं की सभी तस्वीरें हटाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अभी जारी किए जा रहे दस्तावेजों की स्पष्ट प्रकृति के चलते न्याय विभाग की वेबसाइट पर अब आयु सत्यापन की शर्त लागू है. सभी फाइलों को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत सार्वजनिक किया गया है, जो महीनों के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद लागू किया गया कानून है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Rule Change From 1 February: 1 फरवरी से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट-तंबाकू तक, कई सामानों के बदलेंगे दाम, आज ही पढ़ लें ये खबर

Rule Change From 1 February: 1 फरवरी 2026 से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को आगामी टी20 विश्व कप 2026 में खेलने की अनुमति दे दी है; हालांकि, उसने टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किए जाने के बाद, पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर एक सप्ताह से चली आ रही अनिश्चितता के बाद यह कदम उठाया गया है।

 

आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद, पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विश्व कप के संभावित बहिष्कार की धमकी दी थी। नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उनकी मुलाकात के बाद लिया जाएगा।

Sun, 01 Feb 2026 20:56:57 +0530

  Videos
See all

Breaking News: T20 World Cup में India के खिलाफ नहीं खेलेगा Pakistan? | PCB | Mohsin Naqwi | ICC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T15:39:57+00:00

Union Budget 2026 पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने कहा #shorts #budget2026 #piyushgoyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T15:41:57+00:00

Budget 2026: बजट में ये 10 चीजे हुई सस्ता ? | Nirmala Sitharaman | Gold-Silver | Breaking | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T15:44:51+00:00

केंद्रीय Budget 2026 पर West Bengal के नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari ने कहा #shorts #budget2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T15:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers