Responsive Scrollable Menu

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

भागदौड़ भरी लाइफ में शरीर में थकान व्यक्ति को सबसे ज्यादा महसूस होती है। खुद को लो-एनर्जी महसूस करना काफी आम बात है। इस दौरान कई लोग तुरंत स्वीट ड्रिंक्स या पैकेज्ड ड्रिंक्स लेना शुरु कर देते हैं, लेकिन आप कुछ देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ स्पेशल जरुर बनाएं। आज हम आपको इस लेथ 3 जादुई ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी थकान को दूर करेंगे। इसे तैयार करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में आपको बताते हैं।

रोजाना प‍िएं ये 3 तरह के देसी ड्र‍िंक्‍स

अपने रुटीन में शामिल करें ये एनर्जेटिक ड्रिंक्स, इनका स्वाद भी गजब का है।

भिंडी का शरबत

आपके घर में भिंडी की सब्जी तो काफी बनाई जाती होगी। लेकिन क्या आपने कभी इसका शरबत ट्राई किया है? इसे बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप भिंडी का पाउडर लें और उसे पानी में अच्छे से मिला लें। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से ठंडा करके भी पी सकते हैं।

खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक

इसके अलावा, आप खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। सबसे पहले खजूर और काली किशमिश लें। अब इसमें थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां डाल दें और पानी के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। इसमें अब किसी भी तरह का स्वीटनर को इस्तेमाल नहीं करना है।

छाछ

हर किसी को छाछ पीना काफी पसंद होती है। हालांकि, छाछ को गाढ़ी लस्सी की तरह नहीं रखना है। इसके आप एक चम्मच छाछ लें और इसमें अच्छी मात्रा में पानी मिला दें। फिर इसमें थोड़ा पुदीना, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। यह आपको काफी एनर्जेटिक बनाए रखेगी।

इन ड्रिंक्स को रुटीन में कैसे शामिल करें?

यदि आप रोज ड्रिंक रुटीन में कुछ बदलाव करना चाहती है, तो इन तीनों में से अपनी पसंद का ऑप्शन को चूज कर सकती हैं। कभी भिंडी का शरबत, कभी खजूर-काली किशमिश वाला ड्रिंक और कभी छाछ ले सकती हैं। इन तुरंत एनर्जी मिलेगी। थकान भी दूर हो जाएगी।

Continue reading on the app

फोन देखने से पहले 10 मिनट करें ओम का जाप, मन से लेकर नींद तक मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे, आज से ही करें शुरू

Om Chanting Benefits: सुबह कुछ मिनट ओम का जाप करना दिन की शुरुआत में शांत समय देने वाला आसान अभ्यास हो सकता है. सांस और आवाज पर ध्यान लगाने से रिलैक्स महसूस करने और फोकस बनाने में मदद मिल सकती है. इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs URU: अनिरुद्ध थापा ने दोहराया 44 साल पुराना इतिहास, लेकिन उरुग्वे ने दागे 6 गोल, भारत को 1-6 से मिली करारी हार

Uruguay Beat India: इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में भारत को उरुग्वे के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने एक यादगार गोल दागा. Tue, 06 Oct 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

US death row inmate Christa Pike “conscious and talking” after surviving lethal injection | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:28:30+00:00

Iran America War Update: ईरानी सेना को देख भागी ट्रंप की सेना? | Trump | Iran News | US Army | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers