उत्तराखंड के गांवों में रोजगार का नया आधार बन रहे होम स्टे, 5 हजार से ज्यादा यूनिट संचालित, 6500 प्रवासी लौटे घर
Uttarakhand Homestays: उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में होम स्टे पर्यटन के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार का भी मजबूत माध्यम बनते जा रहे हैं. राज्य में 5 हजार से ज्यादा होम स्टे संचालित हैं. वहीं, रिवर्स माइग्रेशन के तहत 6,500 से ज्यादा प्रवासी अपने गांव लौट चुके हैं. इनमें करीब 1,500 लोगों ने होम स्टे को अपनी आजीविका का जरिया बनाया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन को पहाड़ के दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाना है, ताकि स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें. सरकार का जोर गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और पलायन को कम करने पर है.
देवभूमि उत्तराखंड के गांवों में होम स्टे रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन रहे हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 22, 2026
प्रदेश में 5,000 से अधिक होम स्टे का संचालन और 6,500 से अधिक प्रवासियों की गांव वापसी से पहाड़ों में पर्यटन को नई गति मिली है। हमारा संकल्प है कि पहाड़ के युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार… pic.twitter.com/XIZ4oMoNAw
6500 से ज्यादा लोग लौटे गांव
राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद शुरू हुए रिवर्स माइग्रेशन के प्रयासों के तहत 6,500 से ज्यादा लोग अपने मूल गांव लौटे हैं. इनमें करीब 22 प्रतिशत लोगों ने होम स्टे के जरिए रोजगार शुरू किया है.
होम स्टे का फायदा केवल इसे चलाने वाले परिवार तक सीमित नहीं रहता. पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय टैक्सी सेवाओं, गाइड, ट्रेकिंग, स्थानीय भोजन, हस्तशिल्प और पहाड़ी कृषि उत्पादों की मांग भी बढ़ सकती है. इससे गांवों में छोटे कारोबार और स्वरोजगार के दूसरे अवसर भी पैदा होते हैं.
यह भी पढ़ें: सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
सरकारी योजना से मिल रही मदद
उत्तराखंड सरकार होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना चला रही है. सरकार के अनुसार, योजना के तहत अब तक 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है. इस योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपने घरों में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने और इसे आय का जरिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. आवेदन मिलने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति प्रस्ताव की जांच और आवेदक का साक्षात्कार करती है. स्वीकृति के बाद ऋण के लिए प्रस्ताव बैंक को भेजा जाता है.
होम स्टे के लिए क्या हैं नियम?
उत्तराखंड पर्यटन विभाग की योजना संबंधी जानकारी के अनुसार, होम स्टे योजना नगर निगम क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में लागू है. इसके लिए मकान का आवासीय होना जरूरी है. होम स्टे का मालिक या लीजधारक अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहना चाहिए. होम स्टे में पर्यटकों के लिए कम से कम एक और अधिकतम छह कमरों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा होम स्टे का पंजीकरण कराना भी जरूरी है. संचालक को पर्यटकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करनी होती है.
गांव की संस्कृति से जुड़ रहे पर्यटक
होम स्टे की खासियत यह है कि इससे पर्यटकों को सिर्फ रहने की जगह नहीं मिलती, बल्कि वे स्थानीय जीवनशैली, खान-पान और संस्कृति को भी करीब से समझ सकते हैं. वहीं, स्थानीय परिवारों को अपनी परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को पर्यटकों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है. सरकार के आधिकारिक होम स्टे प्लेटफॉर्म के जरिए पंजीकृत होम स्टे को पर्यटकों तक पहुंच बनाने और प्रचार का भी अवसर मिलता है.
पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
उत्तराखंड में होम स्टे के अलावा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाएं भी पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और स्थानीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए संचालित हैं. सरकार का फोकस पर्यटन को गांवों की अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर है. पहाड़ों में बढ़ते होम स्टे इसी दिशा में एक अहम माध्यम बन रहे हैं. इससे स्थानीय युवाओं को गांव में रहकर कमाई का विकल्प मिल रहा है और पर्यटकों को उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहां की संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव भी मिल रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, सरकार का संकल्प है कि पहाड़ के युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़कर बाहर न जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें.
यह भी पढ़ें: देवभूमि में नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, जन आंदोलन बना ड्रग फ्री उत्तराखंड मिशन
शाहरुख खान परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा के दर्शन करने, मैनेजर ने सिखाया आशीर्वाद लेने का तरीका
Shahrukh Khan visits lalbaugcha Raja Pandal: बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे.उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. इस दौरान शाहरुख और उनकी फैमिली के साथ मैनेजर ने भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. हाालंकि, सबसे ज्यादा ध्यान शाहरुख की दो चीजों ने खींचा. दरअसल, शाहरुख को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी गणपति के चरण स्पर्श करने का तरीका सिखाती नजर आईं. इसके साथ ही एक्टर गर्मी के चलते मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखाई दिए.
शाहरुख खान ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
शाहरुख खान का सोशल मीडिया ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो सभी धर्मों को एक समान मानते हैं. एक्टर के साथ पत्नी गौरी खान, सुहाना खान भी साथ नजर आईं. हालांकि, इस मौके पर आर्यन खान और उनके छोटे बेटे अबराम दिखाई नहीं दिए. न्यूज एजेंसी ANI की ओर से सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने का तरीका सिखाती हुईं नजर आईं. बाद में एक्टर ने भगवान गणेश के चरणों में फूल चढ़ाए और पत्नी और बेटी के साथ बप्पा की आरती में भी शामिल हुए.
शाहरुख को देखने के लिए जमा हुई भीड़
जब शाहरुख खान लालबागचा राजा पंडाल दर्शन करने पहुंचे तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. उनके कई सारे फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए. भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. दर्शन के दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए. वहीं उनकी बेटी सुहाना खान हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. जबकि गौरी खान ने पीले रंग के एथनिक आउटफिट में कैरी किए हुए थे.
टी-सीरीज ऑफिस में भी पहुंचे शाहरुख
लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख खान मुंबई में टी-सीरीज के ऑफिस भी पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गणेश पूजा में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लैक ट्राउजर और चेक शर्ट पहने नजर आए. उन्होंने गणपति की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और प्रसाद भी ग्रहण किया.
मुकेश अंबानी के घर की शाहरुख ने बप्पा की पूजा
इससे पहले शाहरुख मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे. इस मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स ने भगवान गणेश की पूजा की थी. सेलिब्रेशन की एक फोटो अब ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह और शाहरुख खान को नीता के साथ आरती करते हुए देखा गया.
#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai. pic.twitter.com/STSjyxRjPJ
— ANI (@ANI) September 21, 2026
किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं क्योंकि शाहरुख करीब तीन साल दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










