Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा के दर्शन करने, मैनेजर ने सिखाया आशीर्वाद लेने का तरीका

Shahrukh Khan visits lalbaugcha Raja Pandal: बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे.उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. इस दौरान शाहरुख और उनकी फैमिली के साथ मैनेजर ने भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. हाालंकि, सबसे ज्यादा ध्यान शाहरुख की दो चीजों ने खींचा. दरअसल, शाहरुख को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी गणपति के चरण स्पर्श करने का तरीका सिखाती नजर आईं. इसके साथ ही एक्टर गर्मी के चलते मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखाई दिए. 

शाहरुख खान ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

शाहरुख खान का सोशल मीडिया ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं  कि वो सभी धर्मों को एक समान मानते हैं.  एक्टर के साथ पत्नी गौरी खान, सुहाना खान भी साथ नजर आईं. हालांकि, इस मौके पर आर्यन खान और उनके छोटे बेटे अबराम दिखाई नहीं दिए. न्यूज एजेंसी ANI की ओर से सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने का तरीका सिखाती हुईं नजर आईं. बाद में एक्टर ने भगवान गणेश के चरणों में फूल चढ़ाए और पत्नी और बेटी के साथ बप्पा की आरती में भी शामिल हुए. 

शाहरुख को देखने के लिए जमा हुई भीड़

जब शाहरुख खान लालबागचा राजा पंडाल दर्शन करने पहुंचे तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. उनके कई सारे फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए. भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. दर्शन के दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए. वहीं उनकी बेटी सुहाना खान हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. जबकि गौरी खान ने पीले रंग के एथनिक आउटफिट में कैरी किए हुए थे.

टी-सीरीज ऑफिस में भी पहुंचे शाहरुख

लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख खान मुंबई में टी-सीरीज के ऑफिस भी पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गणेश पूजा में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लैक ट्राउजर और चेक शर्ट पहने नजर आए. उन्होंने गणपति की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और प्रसाद भी ग्रहण किया.

मुकेश अंबानी के घर की शाहरुख ने बप्पा की पूजा

इससे पहले शाहरुख मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे. इस मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स ने भगवान गणेश की पूजा की थी. सेलिब्रेशन की एक फोटो अब ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह और शाहरुख खान को नीता के साथ आरती करते हुए देखा गया.

 

किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं क्योंकि शाहरुख करीब तीन साल दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 350 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानिए 'दायरा' और 'वाइब' का कैसा है हाल?

Continue reading on the app

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम सामने आ गया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. तीनों चुनावों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी. चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा.

भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

नवंबर में खत्म हो रहा है सदस्यों का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है. इन्हीं सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराया जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव आम लोकसभा या विधानसभा चुनाव से अलग होते हैं. इन सीटों के लिए संबंधित राज्यों के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं. इसलिए चुनाव में विधानसभा में पार्टियों की संख्या और विधायकों के वोटों का गणित महत्वपूर्ण होता है.

पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा. यह सीट सदस्य रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. प्रेस नोट के मुताबिक उन्होंने 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा दिया था और उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था.

इस खाली सीट को भरने के लिए भी उसी कार्यक्रम के तहत चुनाव होगा. यानी पश्चिम बंगाल की इस सीट के लिए भी 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया होगी.

29 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 29 सितंबर 2026 को होगी. इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

इसके बाद राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का चरण शुरू होगा. नामांकन के लिए अंतिम तारीख 6 अक्टूबर रखी गई है.

6 अक्टूबर तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

आयोग के कार्यक्रम में नामांकन दाखिल करने और जांच के बीच एक दिन का अंतर रखा गया है. यह चरण चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की वैधता की जांच की जाती है.

7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी यानी जांच होगी. इस प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी यह देखते हैं कि उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन निर्धारित नियमों और कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं या नहीं. जिन उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए जाएंगे, वे आगे चुनाव प्रक्रिया में बने रहेंगे.

9 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका

नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अवसर मिलेगा. इसके लिए 9 अक्टूबर 2026 अंतिम तारीख तय की गई है.

यदि किसी सीट पर वैध उम्मीदवारों की संख्या संबंधित सीट के लिए निर्धारित संख्या के बराबर रह जाती है, तो मतदान की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर चुनाव कराया जाता है.

16 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा. वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है.

उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 1 और पश्चिम बंगाल की 1 सीट के लिए संबंधित निर्वाचक मंडल मतदान करेगा. राज्यसभा के चुनाव में आम मतदाता सीधे मतदान नहीं करते, बल्कि संबंधित राज्य के निर्वाचित विधायक वोट डालते हैं.

मतदान के कुछ घंटे बाद ही काउंटिंग

इस चुनाव में मतदान और मतगणना के बीच लंबा अंतर नहीं होगा. आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

इस तरह मतदान समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी. चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी है.

यूपी पर रहेंगी नजरें

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में विधानसभा में मौजूद विभिन्न दलों की संख्या के आधार पर वोटों का गणित महत्वपूर्ण रहेगा. राज्यसभा चुनाव में प्रत्येक विधायक का वोट निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस्तेमाल होता है और उम्मीदवारों के निर्वाचन के लिए आवश्यक मतों की गणना उसी आधार पर होती है.

इस वजह से चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन और अपने विधायकों के समर्थन के गणित पर चर्चा करेंगे. हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन दाखिल होने और उम्मीदवारों की संख्या स्पष्ट होने के बाद ही सामने आएगी.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

  Sports

रेप का आरोपी क्रिकेटर टीम कैंप में लौटा, यूपीसीए ने दी खेलने की मंजूरी

Yash Dayal back UP Ranji Trophy Camp: रेप और पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे तेज गेंदबाज यश दयाल की उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी कैंप में वापसी हुई है. यूपीसीए ने पिछले साल इन मामलों के कारण उन्हें यूपी टी20 लीग से बाहर कर दिया था. दयाल पर गाजियाबाद और जयपुर में दो अलग-अलग आपराधिक केस दर्ज हैं. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें एक मामले में आंशिक राहत मिली है, लेकिन वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुए हैं. Wed, 23 Sep 2026 09:00:38 +0530

  Videos
See all

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers