Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला Gold, फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

एशियन गेम्स में Gold की प्रतीक्षा कर रहे 140 देशवासियों को भारत की बेटियों ने आज खुशखबरी दे दी , उन्होंने भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल भी अंकित कर दिया, ये कमाल भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किया, उन्होंने आज हुए फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

भारत के फ़ाइनल में पहुँचने के साथ ही पदक पक्का हो गया था और बेटियों की निगाहें गोल्ड पर थीं, हरमन की टीम ने आज गेम भी वैसा ही खेला, भारत की टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर हावी दिखाई दी, और जीत अपन नाम दर्ज करते ही भारत को इस एशियन का पहला स्वर्ण पदक दिया दिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत की इस जीत पर ख़ुशी जताई है और महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है, डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- देश की बेटियों की “स्वर्णिम” जीत… एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। समस्त देशवासियों को आप पर गर्व है।

भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आल राउंडर शेफाली वर्मा और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत नींव रखी जिसके बाद भारत की बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ता दिखाई दिया

मंधाना, शेफाली और  ऋचा घोष की तिकड़ी चली  

स्मृति मंधाना ने 5 चौके, 7 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में शानदार  79 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बटोरे वहीं ऋचा घोष ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। और इस तरह ऋचा घोष के धमाकेदार फिनिशिंग टच के दम पर भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, 69 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम भारतीय गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत की ओर से ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, दीप्ती ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट लिए और शेफाली वर्मा ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।  श्री चरणी ने 2 और श्रेयांका पाटिल ने भी 2  विकेट हासिल किये।

Continue reading on the app

Bihar Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मारी गोली, सभी सातों आरोपी गिरफ्तार

Bihar Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मारी गोली, सभी सातों आरोपी गिरफ्तार बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से भागने की कोशिश के दौरान यह एनकाउंटर हुआ। इस मामले में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया गया था और एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। #JamuiEncounter #BiharPolice #JamuiNews #POCSOAct #CrimeNews #JusticeForVictim #JamuiCase #BiharPolice #JamuiNews #Arrested #LawAndOrder #BiharNews #Justice #BreakingNews #LocalNews #CrimeUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers