Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के बर्थडे पर रामनगरी में BJP का स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके तहत कई जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी अभियान की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई.

पाटेश्वरी देवी मंदिर में चला सफाई अभियान

अयोध्या विधानसभा के प्राचीन पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम में शामिल बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन इस बार पूरे एक महीने तक ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है.

बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसी अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है. अयोध्या में हुए स्वच्छता अभियान को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया गया.

यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath: विश्वकर्मा जयंती पर CM योगी ने की पूजा, कारीगरों को लेकर दिया बड़ा संदेश

Continue reading on the app

यूपी में जाएगी 10 हजार टीचर्स की नौकरी? 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर हुई सुनवाई

UP 69000 Teachers Bharti Case: यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है. इस मामले में गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत के सामने चयनित अभ्यर्थियों और आरक्षण से प्रभावित उम्मीदवारों की ओर से अलग-अलग दलीलें रखी गईं. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आखिरी निर्णय वही होगा जो कानून और तथ्यों के आधार पर उचित होगा.

चयनित शिक्षकों की ओर से क्या दी गई दलील?

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की ओर से पेश हुए वकील ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर उस आदेश को बरकरार रखा जाता है, तो ऐसे करीब 10 हजार शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं, जो पिछले करीब छह साल से नौकरी कर रहे हैं. इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के वकील ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया गया.

उन्होंने तर्क दिया कि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को टीईटी में पहले ही आरक्षण का लाभ मिल चुका था और बाद में सहायक शिक्षक भर्ती में भी आरक्षण का लाभ लिया गया. उन्होंने कहा कि इसी आधार पर इसे दोहरे लाभ के रूप में पेश किया गया. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क पर सवाल करते हुए कहा कि टीईटी भर्ती परीक्षा नहीं बल्कि पात्रता परीक्षा है. ऐसे में टीईटी में मिले लाभ को भर्ती प्रक्रिया में दो बार आरक्षण लेने के तौर पर कैसे देखा जा सकता है.

817 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का दिया तर्क

मामले की सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि अगर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो  सिर्फ 817 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ही नियुक्ति का अवसर मिल सकता है. जबकि आरक्षित वर्ग से जुड़े अभ्यर्थियों की संख्या इससे कहीं अधिक है.
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन उम्मीदवारों का चयन का अधिकार बनता है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए. इसके साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय लागू नियमों और उम्मीदवारों के अधिकारों को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

आरक्षण का लाभ लेने के बाद सामान्य वर्ग में जाने पर सवाल

वहीं चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ वकील शोभा गुप्ता ने आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के सामान्य वर्ग की मेरिट में शामिल होने के मुद्दे पर भी अपनी दलील रखी. उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार ने भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण या उससे जुड़ी किसी छूट का लाभ लिया है, तो अधिक अंक आने की स्थिति में उसे सामान्य श्रेणी में स्थानांतरित होने का दावा नहीं करना चाहिए. इस संबंध में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के कुछ फैसलों का भी हवाला दिया.

22 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी. जिसमें उन अभ्यर्थियों की ओर से दलीलें सुनी जाएंगी, जो आरक्षण व्यवस्था के कारण प्रभावित होने का दावा कर रहे हैं.

जानें क्या है 69 हजार शिक्षक भर्ती का पूरा मामला?

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 दिसंबर 2018 को 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. इस भर्ती के लिए चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिसके लिए लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित कराई गई, इस परीक्षा का परिणाम 12 मई 2020 को जारी किया गया. परीक्षा परिणाम में करीब 1.47 लाख अभ्यर्थी सफल हुए. उस समय सामान्य वर्ग की कटऑफ 67.11 प्रतिशत और ओबीसी वर्ग की 66.73 प्रतिशत बताई गई थी.

भर्ती में आरक्षण के नियमों को लेकर हुआ विवाद

परीक्षा परिणाम आने के बाद भर्ती में आरक्षण लागू करने के तरीके को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि ओबीसी और एससी वर्ग के लिए निर्धारित हजारों पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है. उनका दावा था कि इससे आरक्षित वर्ग के ऐसे उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं जो चयन की योग्यता रखते थे.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: अभिषेक शर्मा ने T20I में सबसे कम गेंदों में लगाया शतक, बीच मैदान में बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ बोलकर मनाया जश्न

भारत-अफगानिस्तान टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और खास अंदाज में जश्न मनाया.

The post Viral Video: अभिषेक शर्मा ने T20I में सबसे कम गेंदों में लगाया शतक, बीच मैदान में बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ बोलकर मनाया जश्न appeared first on Prabhat Khabar.

Thu, 17 Sep 2026 23:45:00

  Videos
See all

Sara Tendulkar Viral VIdeo: स्वास्थ्य को लेकर सारा तेंदुलकर की खास Dedication | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T23:30:27+00:00

PM Modi 76th Birthday | PM के जन्मदिन पर बिहार में दीपोत्सव.. खर्च को लेकर तेजस्वी का बड़ा वार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T23:33:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers