Himanta Biswa Sarma ने दी जानकारी, Assam में 12 विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ रोकी गई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 12 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य को ‘जनसांख्यिकीय घुसपैठ के खतरे’ से सुरक्षित रखने के लिए असम पुलिस की सराहना की। शर्मा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ नजरें पूरी तरह सतर्क, कार्रवाई तेज!
उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से असम में 12 घुसपैठियों के अवैध प्रवेश को रोक दिया और इस तरह हमारे राज्य को जनसांख्यिकीय घुसपैठ के खतरे से सुरक्षित रखा।’’ हालांकि, उन्होंने घुसपैठियों की जातीय पहचान, उन्हें कहां प्रवेश करने से रोका गया और उनके मूल देश जैसी जानकारी साझा नहीं की। असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ कुल 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। श्रीभूमि के सुतारकांडी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा पर कुल तीन आईसीपी हैं। अन्य दो मेघालय के दॉकी और त्रिपुरा के अखौरा में हैं। इसके अलावा, असम के दार्रांगा में भारत-भूटान सीमा पर भी एक आईसीपी है।
असम पुलिस ने पूर्व में कहा था कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, पुलिस और बीएसएफ बांग्लादेश से गैर-भारतीय नागरिकों के भारत में प्रवेश के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। बाद में सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को संकटग्रस्त बांग्लादेश से असम के प्रवेश मार्ग के जरिए भारत लौटने की अनुमति दी गई थी।
RSSB Women Supervisor Result 2026 for 72 Post
RSSB Rajasthan Women Supervisor Result 2026 – Out Soon Post Update Date: 17-09-2026 Short Description: RSSB Women Supervisor Result 2026 is Released Soon on the official website of Rajasthan Staff Selection Board (RSSB), its Exam was held on 24/07/2026 and there were Total 72 Posts in this form, the candidates who appeared in the exam ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sarkarinaukrijobalert.com









