Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: माही विज के धोखे से बुरी तरह टूटे यंग DSA, फूट-फूटकर रोए, घर को मिला नया कैप्टन

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अब घर दो हिस्सों में बंट गया है. टास्क के दौरान माही विज से धोखा मिलने के बाद एक तरफ यंग और आम्रपाली की टीम है तो दूसरी और माही विज का ग्रुप बन गया है. लेकिन इन सबके बीच माही से मिले धोखे के बाद से यंग बेहद परेशान हैं. वहीं, यंग घर में फूट-फूटकर रोते नजर आए. जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा.

माही ने यंग को दिया धोखा

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क में माही विज (Mahhi Vij) यंग (Yung DSA) के खिलाफ खेलती है और उन्हें गेम से बाहर निकलवाती है. जिस वजह से यंग बुरी तरह टूट जाते है. लेटेस्ट एपिसोड में माही कहती है कि उन्होंने गलती कर दी यंग को अपना बेटा बोलकर. इसके बाद मैरी ये बात यंग को बता देती है और ये भी कहती हैं कि माही ने उन्हें गाली भी दी. ये सुनने के बाद यंग बेहद दुखी हो जाते हैं. वो बार-बार कहते दिखें कि उनका कोई नहीं है, वो अकेले है और पूरे एपिसोड में वो परेशान ही नजर आए. 

शो का नया प्रोमो आया सामने

वहीं, अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें यंग माही की वजह से परेशान दिखे. वीडियो में यंग आसिफ के साथ बैठे हैं और सामने ईशा और स्काउट है. यंग कहते हैं- 'गेम से पहले वो मेरे साथ नाच रही थी माही, और टास्क के बाद मेरे साथ ऐसा... मेरे लोग को मुझे अपना मानना चाहिए ना, अगर वो नहीं मानती मुझे तो मेरे लोग नहीं है.' यंग ने आगे कहा- 'उसने मुझसे कहा था कि मैं तेरे साथ हमेशा हूं, लेकिन मुझे पता चला कि वो मेरे लिए क्या-क्या बोल रही.'

ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा

माही की वजह से फूट-फूटकर रोए रंग

प्रोमो में आगे  यंग माही की वजह से फूट-फूटकर रोते दिखे. उन्होंने कहा- 'मुझे लग रहा है कि मैं हार गया, मुझे बोली प्यार करता है, ऐसा नहीं है. मैंने क्या गलती की. मैंने उसको मां बोला था.' वहीं ये बोलते हुए यंग जोर-जोर से रोने लगते हैं और अपने आंसूओं को नहीं रोक पाएं.' बता दें, अभी तक शो में यंग और माही की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी. यंग ने अपनी कैंप्टेंसी में माही को काफी सपोर्ट भी किया था. लेकिन अब उनसे धोखा मिलने के बाद वो टूट गए हैं.

कैप्टेंसी में कौन-कौन बना दावेदार?

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान लड़के वर्सेस लड़कियों का टास्क देखने को मिला था. लड़कों के टास्क में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू विनर रहे और कैप्टेंसी के पहले दावेदार बन गए. वहीं बाद में लड़कियों के बीच रील्स बनाने का टास्क हुआ. जिसमें कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी विनर रहे और कैप्टेंसी के दावेदार बन गए. वहीं, कैप्टन बनने की रेस में गल्लू, कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में इन चारों कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कैप्टन बनेगा.

ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

 इस बीच‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार 4 कंटेस्टेंट्स में से गुल्लू (Gullu) प्टेंसी का टास्क जीत गए हैं और इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए हैं. वहीं, अब घर दो हिस्सों में बंट गए हैं और यंग की टीम पहले ही कह चुकी है कि वो घर का काम नहीं करेंगे. अब देखना होगा कि गुल्लू के राज में बीबी हाउस कैसा चलता है और शो में आगे क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलेगा.

ये भी पढें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस

Continue reading on the app

पीएम मोदी के बर्थडे पर रामनगरी में BJP का स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके तहत कई जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी अभियान की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई.

पाटेश्वरी देवी मंदिर में चला सफाई अभियान

अयोध्या विधानसभा के प्राचीन पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम में शामिल बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन इस बार पूरे एक महीने तक ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है.

बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसी अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है. अयोध्या में हुए स्वच्छता अभियान को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया गया.

यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath: विश्वकर्मा जयंती पर CM योगी ने की पूजा, कारीगरों को लेकर दिया बड़ा संदेश

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Ujjain में Shipra किनारे ‘Aashirwaad Ka Diya’ का भव्य आयोजन | Nitin Nabin, CM Mohan Yadav मौजूद #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T22:00:32+00:00

Neeraj Bawana को High Court से राहत, 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर | #donaldtrump #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T22:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers