नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे:88.05 मीटर भाला फेंका, श्रीलंकाई रुमेश पथिरागे ने खिताब जीता
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर भाला फेंका। 28 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में पिछले एक साल का सबसे बेहतर थ्रो फेंका। यह उनके इस सीजन का भी सबसे अच्छा थ्रो रहा। लेकिन, वे श्रीलंका के रुमेश पथिराजे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे। पथिरागे ने 88.14 मीटर के साथ खिताब जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पथिरागे ने पिछले महीने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीता था और नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। पथिराजे ने तीसरे राउंड में बढ़त बनाई 23 साल के रुमेश पथिराजे ने तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नीरज को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया और खिताब जीता। पथिराजे इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लुसान में उन्होंने नौ खिलाड़ियों के स्टार खिलाड़ियों से सजे मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। नीरज का डायमंड लीग में दूसरा बेस्ट थ्रो नीरज का 88.05 मीटर का थ्रो जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग जीतने के दौरान किए गए 88.16 मीटर के प्रदर्शन के बाद सबसे अच्छा रहा। हालांकि, वे ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान रहे थे। ------------------------------------------- जेवलिन थ्रो से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन; दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल भारत के जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलिंपियन शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगाया गया है। वे दूसरी बार डोपिंग का दोषी पाए गए है। पढ़ें पूरी खबर
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत:हारा तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल; इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से होगा। टीम दूसरे राउंड के पूल-E में अपना पहला मैच खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पूल-E में इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ है। टीम नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ मैच खेलेगी। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है, जिसमें उसे हार मिली थी। नए फॉर्मेट के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा। पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा। इसके हिसाब भारत पूल-E में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके लिए अब दोनों मैच जीतने जरूरी है। भारत ने पहले राउंड में 2 मैच जीते आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड को हराया था भारत के लिए अच्छी बात है कि उसने इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से हराया था। इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे। ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दूसरे हाफ में कमजोर खेल भारत के लिए चिंता भारत की सबसे बड़ी चिंता मजबूत शुरुआत के बाद मैच पर पकड़ खोना है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक समय 3-0 और फिर 4-1 से आगे था, लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए गोल का अंतर कम कर दिया। आखिर में स्कोर 5-3 रहा। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत हाफ टाइम तक 2-1 से आगे था। फिर तीसरे क्वार्टर में दो गोल खाने के बाद मुकाबला 2-4 से गंवा दिया। नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को पूरे मैच में डिफेंस मजबूत रखना होगा। कप्तान हरमनप्रीत बोले- डिफेंस में सुधार जरूरी टूर्नामें में 5 गोल कर चुके कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान से मुकाबले के बाद कहा था कि डीप डिफेंस में सुधार करना होगा। उनके कहा- ‘भारत को विपक्षी टीम के 25 मीटर के अंदर गेंद मिलने पर उसका बेहतर इस्तेमाल करना होगा और छोटी गलतियों से बचना होगा।’ दूसरी ओर नीदरलैंड के कप्तान थिएरी ब्रिंकमन ने भारत को खतरनाक टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने दिन पर किसी भी टीम को हरा सकता है। भारतीय पैरा टीम आज दो मुकाबले खेलेगी पैरा हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज 2 मैच खेलेगी। टीम का पहला मैच मलेशिया, जबकि दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 22 अगस्त को मेंस और विमेंस टीम के मुकाबले…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











