Responsive Scrollable Menu

IPOs This Week: 24 अगस्त से शुरू हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, खुलेंगे 9 नए इश्यू

IPOs This Week: नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में सिंबायोटेक फार्मालैब, स्काईवेज एयर, हाईटेक इंजीनियर्स, अनु प्रोजेक्ट्स और ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के पब्लिक इश्यू खुलेंगे। नई लिस्ट होने जा रही 9 कंपनियों में से 7 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

Continue reading on the app

SFI चलाएगी देशव्यापी स्कूल बचाओ आंदोलन, NEP 2020 को रद्द करने और बजट बढ़ाने की मांग

‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि संगठन अगले तीन महीनों के दौरान देशभर में अपने ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ को तेज करेगा। संगठन ने सरकारी विद्यालयों की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा उठाते हुए स्कूल शिक्षा में सरकार के अधिक निवेश की मांग की। एसएफआई ने दिल्ली के एचकेएस सुरजीत भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने देशभर में अभियान, प्रदर्शन और जन सम्मेलनों की योजना की जानकारी दी। एसएफआई ने कहा कि संगठन का अभियान अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तक जारी रहेगा तथा इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता स्कूलों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लेंगे व उसका दस्तावेजीकरण करेंगे। एसएफआई ने दावा किया कि पिछले एक दशक में 94,000 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, जबकि निजी विद्यालयों की संख्या में 40,000 का इजाफा हुआ है।

संगठन के अनुसार, इस अवधि में सरकारी विद्यालयों में 85.86 लाख छात्रों की संख्या कम हुई, जबकि निजी स्कूलों में 88.27 लाख छात्रों की संख्या बढ़ी। एसएफआई के अनुसार, देश में 1,00,843 स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक है और इनमें करीब 29 लाख छात्र पढ़ते हैं। संगठन ने कहा कि देशभर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है।

संगठन ने सरकार से शिक्षा पर सार्वजनिक खर्च बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का छह प्रतिशत करने और सालाना बजट का 10 प्रतिशत शिक्षा के लिए आवंटित करने की मांग की। एसएफआई ने स्कूल शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की भी मांग की। एसएफआई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को वापस लेने की भी मांग की।

संगठन का आरोप है कि यह नीति सरकारी स्कूलों को बंद करने और उनका विलय करने को बढ़ावा देती है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: मयंक यादव की रफ्तार से थर्राया आउटर दिल्ली वारियर्स, ईस्ट दिल्ली की 7 विकेट से बंपर जीत

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने आउटर दिल्ली वारियर्स को 76 विकेट से हरा दिया. ईस्ट दिल्ली की जीत में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. मयंक ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी कसी गेंदबाजी के कारण आउट दिल्ली की टीम सिर्फ 134 रन पर सिमट गई थी. Sat, 22 Aug 2026 10:14:14 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: महंगी चीनी पर सरकार का बयान सुनें देशवासी! | Latest Rate | Rate TodaySUGAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:15:26+00:00

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers