Edmonton Gurdwara Attack: कनाडा में अरदास के दौरान पेचकस से हमला, 2 लोग घायल और आरोपी गिरफ्तार
कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह अरदास के दौरान 27 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति ने दो लोगों पर पेचकस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस यह पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है कि यह हमला घृणा के कारण किया गया या नहीं। यह घटना (स्थानीय समयानुसार) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उत्तर-पूर्वी एडमंटन स्थित नानकसर सिख गुरुद्वारे में हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और उसने दरबार हॉल में जाने की कोशिश की लेकिन गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। एडमंटन पुलिस सेवा (ईपीएस) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने 75 एवं 51 वर्ष के दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। ईपीएस के कार्यवाहक निरीक्षक एरिक स्टीवर्ट ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस की घृणा अपराध इकाई मामले की जांच कर रही है।
‘सीबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार, नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख टेंपल के उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि घटना के समय गुरुद्वारे में सुबह की अरदास हो रही थी और कई लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोग श्रद्धालु हैं जबकि ग्रेवाल ने कहा कि इनमें एक व्यक्ति गुरुद्वारे का ग्रंथी और दूसरा व्यक्ति लंबे समय से वहां सेवा कर रहा एक स्वयंसेवक है। ग्रेवाल ने बताया कि गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों ने जब हथियारबंद व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने ग्रंथी पर पेचकस से कई बार वार किए और इसके बाद बुजुर्ग स्वयंसेवक पर भी हमला किया। खबर के मुताबिक, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। संदिग्ध भी घायल हुआ और उसे भी अस्पताल ले जाया गया।
California Assembly ने पास किया Diwali प्रस्ताव, 8 नवंबर को दी मान्यता
अमेरिका की कैलिफोर्निया विधानसभा ने आठ नवंबर को ‘दिवाली दिवस’ के रूप में मान्यता देने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया है और राज्य के लोगों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विधानसभा सदस्यों दर्शना पटेल और ऐश कालरा द्वारा पेश इस प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रह रहे भारतीय-अमेरिकियों तथा भारतीय प्रवासियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है। विधानसभा द्वारा बृहस्पतिवार को पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘...विधानसभा इस वर्ष रविवार, आठ नवंबर 2026 को मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को इस उत्सव में पूरे उल्लास के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।’’ प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई-अमेरिकियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला दिवाली का त्योहार हर साल मनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Himachal Monsoon Session: नौकरियों पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, CM Sukhu बोले- विपक्ष में आपसी कलह
प्रस्ताव के अनुसार, दिवाली दुनिया में मनाए जाने वाले सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है, जो उदारता, एकता, खुशी और कृतज्ञता का उत्सव मनाने के लिए परिवारों, मित्रों और समुदायों को एक साथ लाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






