Responsive Scrollable Menu

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत:हारा तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल; इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से होगा। टीम दूसरे राउंड के पूल-E में अपना पहला मैच खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पूल-E में इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ है। टीम नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ मैच खेलेगी। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है, जिसमें उसे हार मिली थी। नए फॉर्मेट के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा। पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा। इसके हिसाब भारत पूल-E में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके लिए अब दोनों मैच जीतने जरूरी है। भारत ने पहले राउंड में 2 मैच जीते आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड को हराया था भारत के लिए अच्छी बात है कि उसने इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से हराया था। इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे। ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दूसरे हाफ में कमजोर खेल भारत के लिए चिंता भारत की सबसे बड़ी चिंता मजबूत शुरुआत के बाद मैच पर पकड़ खोना है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक समय 3-0 और फिर 4-1 से आगे था, लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए गोल का अंतर कम कर दिया। आखिर में स्कोर 5-3 रहा। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत हाफ टाइम तक 2-1 से आगे था। फिर तीसरे क्वार्टर में दो गोल खाने के बाद मुकाबला 2-4 से गंवा दिया। नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को पूरे मैच में डिफेंस मजबूत रखना होगा। कप्तान हरमनप्रीत बोले- डिफेंस में सुधार जरूरी टूर्नामें में 5 गोल कर चुके कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान से मुकाबले के बाद कहा था कि डीप डिफेंस में सुधार करना होगा। उनके कहा- ‘भारत को विपक्षी टीम के 25 मीटर के अंदर गेंद मिलने पर उसका बेहतर इस्तेमाल करना होगा और छोटी गलतियों से बचना होगा।’ दूसरी ओर नीदरलैंड के कप्तान थिएरी ब्रिंकमन ने भारत को खतरनाक टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने दिन पर किसी भी टीम को हरा सकता है। भारतीय पैरा टीम आज दो मुकाबले खेलेगी पैरा हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज 2 मैच खेलेगी। टीम का पहला मैच मलेशिया, जबकि दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 22 अगस्त को मेंस और विमेंस टीम के मुकाबले…

Continue reading on the app

भारत घर से बाहर 300वां टेस्ट खेलेगा, सिर्फ 64 जीते:श्रीलंका के खिलाफ मैच कल से, कुलदीप की जगह सारांश डेब्यू कर सकते हैं

भारत कल (23 अगस्त) से घर से बाहर 300वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहे इस मैच को जीतकर इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। भारतीय ने गॉल में अपना 600वां टेस्ट मैच खेला था। उसने 165 रन की जीत हासिल करके 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में 53.33% पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। विदेशी पिचों पर 21% मैच ही जीत सका है भारत भारत ने घर में और घर से बाहर बराबर मैच खेले हैं। लेकिन, दोनों में प्रदर्शन में काफी फर्क है। टीम ने घरेलू मैदानों पर 41% मैच जीते हैं। जबकि, विदेशी मैदानों पर 21% मैच ही जीते हैं। ओवरऑल मैचों में भारत का सक्सेस रेट 31% है। कुलदीप के खेलने पर सस्पेंस, सारांश का डेब्यू संभव कुलदीप यादव के दूसरे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह पर सारांश जैन को मौका दिया जाएगा। गॉल टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्हें महज एक विकेट मिला। हालांकि, स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतेले ने उनका बचाव किया है। उन्होंने शुक्रवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा- उन्होंने (कुलदीप) गॉल में अच्छी गेंदबाजी की। मैच की जरूरत के अनुसार उन्हें अपना रोल बदलना पड़ा। मैच में खास सिंहली की पिच में पहले बैटिंग फायदेमंद रहेगा कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड की पिच बैटर्स और बॉलर्स के लिए बैलेंस है। शुरुआती दिनों में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, इससे बड़ा स्कोर बनाना आसान होता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच सूखने लगती है। इससे स्पिनर्स को अच्छा टर्न, ग्रिप और उछाल मिलता है। यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अच्छा विकल्प है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, मिचेल स्टार्क ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवीं बार किया कारनामा

Mitchell starc world record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी रिकॉर्ड लिस्ट में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही स्टार्क प्रचंड फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 6 विकेट चटकाकर मेहमानों को सिर्फ 64 रन पर ढेर कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही स्टार्क ने जेम्स एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, स्टार्क टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 22 Aug 2026 11:05:29 +0530

  Videos
See all

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! | Employee | Salary | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers