Responsive Scrollable Menu

भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून देगा आयुर्वेद, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को केवल तनाव या चिंता से जोड़कर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन से जोड़ा जाता है। आयुर्वेद मानता है कि जब हमारी जीवनशैली संतुलित होती है, तो उसका सकारात्मक असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, लगातार स्क्रीन पर समय बिताना, नींद की कमी और अनियमित दिनचर्या मानसिक थकान बढ़ा सकती है। ऐसे में स्वस्थ जीवनशैली के साथ कुछ पारंपरिक योग और आयुर्वेदिक अभ्यास मन को शांत रखने में मददगार हो सकते हैं।

आयुष मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शिरोधारा, शिरो अभ्यंग, ध्यान, प्राणायाम और योगासन जैसी प्रक्रियाओं को महत्व दिया जाता है। शिरोधारा में माथे पर धीरे-धीरे औषधीय तेल की धार डाली जाती है। यह प्रक्रिया बेहद आरामदायक मानी जाती है और व्यक्ति को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है। इसी तरह शिरो अभ्यंग यानी औषधीय तेल से सिर की मालिश भी तनाव और थकान के बीच सुकून देने वाली प्रक्रिया हो सकती है।

ध्यान यानी ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास मन को शांत करने और विचारों को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है। रोजाना कुछ समय शांत बैठकर ध्यान करने से व्यक्ति अपने मन पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाता है। वहीं, प्राणायाम में सांस लेने और छोड़ने की नियंत्रित तकनीकों का अभ्यास किया जाता है। नियमित रूप से किए जाने वाले प्राणायाम और योगासन शरीर को सक्रिय रखने के साथ मानसिक रूप से भी हल्का और संतुलित महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि इन अभ्यासों को स्वस्थ खान-पान, पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित दिनचर्या के साथ अपनाना ज्यादा उपयोगी माना जाता है। किसी भी आयुर्वेदिक उपचार या औषधीय प्रक्रिया को विशेषज्ञ की सलाह से ही अपनाना चाहिए।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी! वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आया सामने, दिग्गज ने रोहित-विराट को भी दी जगह

Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप  खेलने वाली है. इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर से नवंबर के बीच होने वाला है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 की उपविजेता टीम है. अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले हर टीम का स्क्वाड पूर्व क्रिकेटर्स चुन रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपना स्क्वाड चुना है. उन्होंने टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम को चुना है. उन्होंने किन किन खिलाड़ियों को मौका दिया है. आइए जानते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी 

रॉबिन उथप्पा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है. उन्होंने भारत के 15 साल के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की अपनी टीम में चुना है. वैभव ने पहले आईपीएल और फिर टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी आसानी से चौके-छक्के लगाने की काबिलियत का हर कोई दीवाना हो गया है. उन्होंने दुनिया भर के सभी क्रिकेटर्स को बाउंड्री के बाहर का रास्ता दिखाया है.

रोहित और विराट को भी मिला मौका

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड में रॉबिन उथप्पा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी मौका दिया है. दरअसल, इन खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. खासकर रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक डिबेट चल रही है. विराट कोहली काफी फिट हैं, ऐसे में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है लेकिन उनकी उम्र भी एक चिंता का विषय है. रोहित शर्मा 39 वर्ष के हो चुके हैं, ऐसे में उनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर काफी ज्यादा सस्पेंश बना हुआ है.

इन गेंदबाजों को उथप्पा ने दी जगह

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में 5 प्रोपर गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर्स को जगह दी है. उन्होंने बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, और हार्दिक पांड्या को चुना है. वहीं उन्होंने टीम में प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव को मौका दिया. टीम में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को बतौर तेज गेंदबाज मौका दिया है.

किन बल्लेबाजों ने बनाई टीम में जगह 

 वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया की कप्तानी रॉबिन उथप्पा ने शुभमन गिल को दी है. उन्होंने रोहित विराट कोहली के अलावा टीम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. टीम में 6 प्रमुख बल्लेबाजों को जगह मिली है, जिसमें से संजू सैमसन और केएल राहुल विकेटकीपर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : Explainer: ODI ट्राई सीरीज की वापसी पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक! जानें यह फॉर्मूला अपनाने से भारत को कैसे होगा फायदा?

Continue reading on the app

  Sports

ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में खेले गए तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को बृहस्पिवार को वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने जून में खेले गए मुकाबलों के लिए लगाए गए डिमेरिट अंकों के खिलाफ पीसीबी और क्रिकेट कनाडा की अपील के बाद पिच रेटिंग की समीक्षा की। मैच के फुटेज, रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की टिप्पणियों की समीक्षा के बाद पैनल ने अपना फैसला पलट दिया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘चार जून को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे पुरुष एकदिवसीय में पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दिए जाने के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगाया गया डिमेरिट अंक वापस ले लिया गया है। पैनल ने पाया कि मैच रेफरी ने आईसीसी की पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच पर अत्यधिक असमान उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली।’’ अपील पैनल ने कहा कि हालांकि मैच रेफरी ने दिशानिर्देशों का पालन किया था इस्तेमाल की गई पिच की स्थिति ‘‘संतोषजनक पिच के अनुरूप’’ थी और उसमें ‘‘अत्यधिक असमान उछाल, सीम मूवमेंट या स्पिन’’ नहीं थी। इसलिए पैनल ने डिमेरिट अंक वापस लेने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: Nitin Gadkari की चेतावनी, गलत DPR बनाने वाले सलाहकारों पर होगी कार्रवाई

पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी। तीनों मुकाबलों में दोनों टीमों के स्पिनरों का दबदबा रहा।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:47 +0530

  Videos
See all

Suvendu सरकार के Bengal में 100 दिन पूरे, कितना बदला बंगाल का माहौल? Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:10:44+00:00

Asad Qaiser Statement : UAE में पाक की बेइज्जती, पाकिस्तानी सांसद का छलका दर्द | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers