हार्दिक पांड्या ने अचानक क्यों मुंडवाया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग नए लुक में आए नजर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
Hardik Pandya Visit Tample: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या अपनी अलग-अलग हेयरस्टाइल से अक्सर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. मगर, अब हार्दिक पांड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है. जी हां, हार्दिक पांड्या का उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं. हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड संग तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने वहां गर्लफ्रेंड संग दर्शन किए और अपने बाल भी दान किए हैं.
हार्दिक पांड्या ने तिरुपति बालाजी में दान किए बाल
भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. हार्दिक और माहिका दोनों ने ही सुबह के समय होने वाली मशहूर सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस दौरान दोनों ने ही सफेद लिबास पहन रखा था. इस दौरान जिस बात ने सभी फैंस का ध्यान आकर्षित किया था, वो है हार्दिक पांड्या का सिर मुंडवाना. जी हां, अपनी अलग-अलग हेयरस्टाइल्स के लिए पहचाने जाने वाले हार्दिक पांड्या ने बालाजी मंदिर में अपने बाल दान किए हैं.
Hardik Pandya visits ???????????????????????????????? Temple with his girlfriend to seek the blessings of Lord Venkateswara. ❤️????
— Jara (@JARA_Memer) August 2, 2026
- Their bond is truly heartwarming. ???? pic.twitter.com/mTrpAQzmLi
हार्दिक पांड्या ने क्यों दान किए बाल?
हार्दिक पांड्या ने तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान किए हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में बाल दान करने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसे 'मुंडन' या 'केश दान' कहा जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, अहंकार का त्याग और मनोकामना पूरी होने के आभार के रूप में अपने बाल अर्पित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि बाल इंसान के सौंदर्य और अभिमान का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें दान करना पूर्ण समर्पण का संकेत माना जाता है.
VIDEO | Tirupati, Andhra Pradesh: Indian cricketer Hardik Pandya offers prayers during the Suprabhata Seva at the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HKdtPmcyC3
ट्रेड की लगातार आ रही हैं रिपोर्ट्स
IPL 2026 के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या को लेकर खबरें आ रही हैं कि अगले सीजन उनकी टीम बदल सकती है. कभी रिपोर्ट आती है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं, तो वहीं कभी रिपोर्ट आती है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स में जा सकते हैं.
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुंबई और चेन्नई के बीच हार्दिक को ट्रेड करने की बात चल रही है. हालांकि, अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
???? HARDIK PANDYA X CSK CONFIRM ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 31, 2026
- Hardik Pandya is going to CSK.
- Shivam Dube and Anshul Kamboj are going to MI. pic.twitter.com/NbVukBa4pN
हार्दिक पांड्या कब एक्शन में आएंगे नजर?
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कीफी वक्त से इंजरी से जूझ रहे हैं और एक्शन से दूर हैं. उन्हें पीठ की समस्या और जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वह NCA में काफी रिहैब में वक्त बिता रहे हैं. फिटनेस संबंधी कारणों के चलते ही हार्दिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नहीं गए थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो वह अपकमिंग वाइट बॉल सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
Kya look hai Pandya ka????
— Akshat (@Cricketmythos) August 2, 2026
New Chapter of Hardik Pandya
— Bhanu (@Bhanu_R780) August 2, 2026
अच्छा किया छपरी लग रहा था पुराने hair style मे
— Ashish bhadani (@bhadani_ashish7) August 2, 2026
असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने एनजीओ के साथ राहत कार्य में भी भाग लिया। लंगर सेवा के दौरान रणदीप हुड्डा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के इलाकों से प्रभावित परिवार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से हर दिन भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ग्लोबल सिख्स के साथ जुड़े हैं। रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील की कि वे सीधे राहत कार्यों में भाग लेकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करें। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 82 लोगों की मौत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा के अलावा असम में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए कार्तिक आर्यन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में बहु-स्तरीय राहत अभियान शुरू किया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की संस्था 'बीइंग ह्यूमन' ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने स्थानीय फैन क्लब के साथ हाथ मिलाया है। अभियान के पहले चरण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयार भोजन के पैकेट और अन्य जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपए की राशि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस समय की गई इस बड़ी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। असम में आई भीषण बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दुख जताया है। आलिया ने कहा कि हर साल यह त्रासदी आती है, फिर भी लोग तैयार नहीं होते। उन्होंने जल्द राहत संगठनों की जानकारी साझा करने का वादा किया था। वहीं, आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















