Responsive Scrollable Menu

Neet पेपर लीक मामले की त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा का तबादला

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष त्वरित अदालत की न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा समेत 137 न्यायाधीशों का तबादला कर दिया है। विशेष न्यायाधीश बालीगा ने 25 जुलाई को कार्यभार संभालने के बाद त्वरित अदालत में मुश्किल से एक सप्ताह ही पूरा किया था। नीट समेत प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई पहले कर रहे विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता अब उनकी जगह लेंगे।

शनिवार को जारी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, न्यायाधीश बालीगा का तबादला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत में किया गया है, जहां वह आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले एनआईए के अन्य नए विशेष न्यायाधीशों में विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, पुलस्त्य प्रमाचल, किरण बंसल और अमित बंसल शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए 23 जुलाई को एक विशेष अदालत अधिसूचित की थी।

इसके बाद न्यायाधीश बालीगा की वहां नियुक्ति की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने की घोषणा की थी। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की पहली सुनवाई 27 जुलाई को हुई थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील के अनुरोध पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।

इसके बाद न्यायाधीश ने मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि सीबीआई के आरोपपत्र और दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर विचार किया जा सके। इस मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई।

Continue reading on the app

BJP पंजाब चुनाव के बाद सभी फसलों की MSP पर करेगी खरीद: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, दो अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। सैनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत पंजाब के कोटकपूरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किसानों को मजबूत और समृद्ध बनाने का काम करेगी। सैनी ने कहा कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया। उन्होंने कहा, जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हरियाणा की भावांतर भरपाई योजना भी लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा में वर्ष 2018 से 21 बागवानी फसलों के लिए संरक्षित मूल्य तय किए गए हैं। सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नशे के कारोबार को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यह समस्या और बढ़ गई है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की लत केवल व्यक्ति या उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करती है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Pension: अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई से हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए पूरा हिसाब-किताब

BCCI Pension Scheme: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पूर्व कप्तान रहाणे को बीसीसीआई की पेंशन नीति के तहत अब जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही वे और उनका परिवार 10 लाख रुपये तक के मेडिकल इंश्योरेंस के हकदार होंगे. हालांकि, बोर्ड में कोई प्रशासनिक या कोचिंग पद संभालने पर यह पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी. Sun, 2 Aug 2026 18:20:31 +0530

  Videos
See all

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: CM Yogi को पढ़ाई-लिखाई से कोई ज्यादा मतलब नहीं होता- SP प्रवक्ता | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:36+00:00

PM Modi News : PM मोदी ने की देश के युवाओं से सीधा संवाद | National Security | Youth Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers