Responsive Scrollable Menu

CBI परीक्षा गड़बड़ी के करीब 158 मामले अदालतों में सुनवाई का कर रहे इंतजार

(अभिषेक शुक्ला) नयी दिल्ली, दो अगस्त भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े लगभग 158 मामलों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पूरी होने के बावजूद देश की विभिन्न अदालतों में अभी तक सुनवाई शुरू नहीं हो पाई है, इनमें से कुछ मामले तो दो दशक से भी पहले दर्ज किए गए थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इन लंबित मामलों को त्वरित अदालतों में स्थानांतरित करने के लिए सभी उच्च न्यायालय से संपर्क करने का फैसला किया है।

ये त्वरित अदालतें नए पेपर लीक रोधी कानून के तहत अलग-अलग राज्यों में ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए गठित की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने उच्च न्यायालय को यह बताने का फैसला किया है कि वह इन मुकदमों की सुनवाई के लिए विशेष सरकारी वकील उपलब्ध कराएगी और सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराएगी, ताकि इन मामलों की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी हो सके। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में साल 2000 के बाद से ऐसे करीब 25 मामले हैं जिनमें सीबीआई की जांच पूरी होने के बावजूद अभी तक सुनवाई शुरू नहीं हुई है।

इनमें 2010-11 की एम्स-पीजी भर्ती परीक्षा, 2011 की दिल्ली विश्वविद्यालय मेडिकल और डेंटल प्रवेश परीक्षा, 2004 में कॉमन एडमिशन टेस्ट में गड़बड़ी, 2013 की एसएससी भर्ती और शिक्षकों की भर्ती जैसे मामले शामिल हैं। बिहार में पांच मामले लंबित हैं, जिनमें से तीन नीट-2024 के कथित पेपर लीक से जुड़े हैं। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में 2022 का कांस्टेबल भर्ती मामला उन तीन मामलों में से है जिनकी सुनवाई शुरू होने का इंतजार है जबकि जम्मू और कश्मीर में तीन मामलों में सुनवाई शुरू होनी है।

सूत्रों के मुताबिक,झारखंड में पांच, कर्नाटक में पांच, महाराष्ट्र में तीन (जिनमें नीट 2024 से जुड़े दो मामले शामिल हैं), राजस्थान में आठ, तमिलनाडु में 14 और पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश में 10-10 मामलों में सुनवाई का इंतजार है।

Continue reading on the app

Narendra Modi को धमकी देने के मामले में झारखंड में प्राथमिकी दर्ज

रांची, दो अगस्त झारखंड पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘जान से मारने की धमकी’ देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची जिले के नगरी पुलिस थाने में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगरी मंडल अध्यक्ष रितेश राज महतो की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

नगरी पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिकायत के अनुसार, उसी पुलिस थाना क्षेत्र के साहेर गांव के रहने वाले अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने मोदी, शाह और आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करके सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की और संवैधानिक पदों का खुलेआम अपमान किया।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Pension: अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई से हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए पूरा हिसाब-किताब

BCCI Pension Scheme: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पूर्व कप्तान रहाणे को बीसीसीआई की पेंशन नीति के तहत अब जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही वे और उनका परिवार 10 लाख रुपये तक के मेडिकल इंश्योरेंस के हकदार होंगे. हालांकि, बोर्ड में कोई प्रशासनिक या कोचिंग पद संभालने पर यह पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी. Sun, 2 Aug 2026 18:20:31 +0530

  Videos
See all

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: CM Yogi को पढ़ाई-लिखाई से कोई ज्यादा मतलब नहीं होता- SP प्रवक्ता | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:36+00:00

Pawan Singh & Bharat Tiwari:भरत की माँ से मिले पवन सिंह? वजह जानकर हैरान रह जाएँगे! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:15:19+00:00

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers