Responsive Scrollable Menu

30 की उम्र में Breast Cancer का खतरा, खराब Lifestyle और Obesity बढ़ा रहे हैं महिलाओं की मुश्किलें

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 की उम्र वाली महिलाओं को भी इसका खतरा देखा जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, जिस तरह से हमारी दैनिक रुटीन और खानपान में गड़बड़ी हुई, तब से चिंता और बढ़ गई है। 
महिलाओं में बढ़ता हुआ मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, मां बनने में समस्या आना। वहीं, हार्मोनल बदलाव और कई जेनटिक कारण से भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करती हैं, तो इसका जोखिम कम हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कैसर से बचाव करने के उपाय।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए सुपरफूड
- अगर आप लंबे समय से संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में फाइबर, फल-सब्जियां, साबुत अनाज का सेवन करें, तो इससे कैंसर उत्पन्न होने वाली स्थिति कम हो जाती है।

- कैंसर से बचने के लिए जीवनशैली में काफी सुधार करना जरुरी है। जैसे कि नियमित व्यायाम, वेट कम करना और स्तन की समय-समय पर जांच जरुर चेक कराएं है। 

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कैसे कम करें?
-रिसर्च में पता चला है कि पौधों पर आधारित संतुलित आहार, पर्याप्त फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर भोजन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करता है।

- हेल्दी आहार का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। मोटापा के कारण ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक देखने को मिलता है।

किन चीजों का करें सेवन
- आप फल और सब्जियों का सेवन करें, साबुत अनाज, दालें-बीन्स और ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैरोटेनॉयड्स, पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

- ये पोषक तत्व कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में सहायक है। 

 - आप ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियों में कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो शरीर से कैंसर की वृद्धि को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

क्या चीजें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा देती है
प्रोसेस्ड फूड, चीनी वाली चीजें, ट्रांस फैट और तली हुई चीजों खाने से मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, शराब पीने की आदत से भी ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम बढ़ जाते हैं। 

Continue reading on the app

'मुसलमान को काफिर से दोस्ती नहीं करनी चाहिए', भारत और अफगानिस्तान के संबंधों पर पाकिस्तान ने उगला जहर

भारत और अफगानिस्तान के मजबूत होते संबंध को देखकर पाकिस्तान एक बार फिर से बौखला गया है. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी विवादित बयान दिया है. उन्होंने दोनों देशों के बीच करीबी पर सवाल खड़े किए हैं. इसके लिए धार्मिक संदर्भों का उपयोग किया है. 

दरअसल, हाल ही में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के एक मंत्री ने भारत का दौरा किया था. इस बीच उन्होंने कहा था कि भारत और अफगानिस्तान के लोगों का डीएनए एक बताया है. उन्होंने दोनों देशों के बीच पुराने सांस्कृति और ऐतिहासिक रिश्तों की बात कही. उनके इसी बयान से पाकिस्तान की सेना भड़क उठी है. तालिबान मंत्री के बयान के जवाब में पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता ने कुरान की एक आयात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को काफिरों यानी गैर मुसलमानों को अपना दोस्त या रक्षक नहीं बनाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, 'हम शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने (अफगान) यह बात मानी. मैं आम अफगान लोगों की बात नहीं कर रहा. मैं तालिबान सरकार की बात कर रहा हूं. आम अफगान जनता इस सरकार से परेशान है. दोनों का डीएनए एक जैस नहीं है.'

आरएसएस पर भी बड़ा हमला किया

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा ​कि उन्होंने भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और आरएसएस पर भी बड़ा हमला किया. उनका दावा है कि तालिबान और भारत के बीच 'मालिक और गुलाम' जैसे संबंध रहे हैं. पाकिस्तानी प्रवक्ता के अनुसार, 'भारतीय बीजेपी या आरएसएस और तालिबान शासन के बीच का असली रिश्ता मालिक और गुलाम का रहा है. 

सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही

भारत में दमनकारी व्यवस्था उनकी मालिक है, और वे उसके नौकर हैं.आरएसएस क्या कर रहा है? यह तथाकथित 'हिंदू राष्ट्र' क्या कर रहा है? यह मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहा है, कश्मीरी लोगों का उत्पीड़न कर रहा है, अन्याय कर रहा है. वे (तालिबान) क्या कर रहे हैं? वे उनसे भी बढ़कर उस एजेंडे की सेवा कर रहे हैं. यह किस तरह का इस्लाम है? वे उससे भी बड़ा अहित कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही है. 

इन हरकतों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं

हालांकि, भारत हमेशा से पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करता रहा है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने तालिबान सरकार पर भी तीखे सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि  यह सरकार महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार कर रही है. बैठे-बैठे फतवे जारी कर रही है. उनका दावा था कि तालिबान की इन हरकतों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: बुमराह के बाहर होने से फंसा पेस अटैक, क्यों मोहम्मद शमी होंगे परफेक्ट रिप्लेसमेंट?

Mohammed Shami: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं, उनके पास श्रीलंका में खेलने का अनुभव भी है. Sun, 02 Aug 2026 17:58:54 +0530

  Videos
See all

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

Pawan Singh & Bharat Tiwari:भरत की माँ से मिले पवन सिंह? वजह जानकर हैरान रह जाएँगे! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:15:19+00:00

PM Modi News : PM मोदी ने की देश के युवाओं से सीधा संवाद | National Security | Youth Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers