Responsive Scrollable Menu

Odisha पुलिस ने छह महीने में 17590 लापता महिलाओं और बच्चों का लगाया पता

भुवनेश्वर, दो अगस्त ओडिशा पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से जून के बीच चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 17,590 लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, जिन लापता लोगों का पता चला है उनमें 12,177 महिलाएं और 5,413 बच्चे शामिल हैं।

बयान के मुताबिक इस दौरान सबसे अधिक पुरी जिले से 3,713 महिलाओं के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जाजपुर जिले से 820 और गंजाम जिले से 581 महिलाओं को बरामद किया गया। बच्चों के मामले में भी पुरी जिला शीर्ष पर रहा, जहां से 1,161 बच्चों को बरामद किया गया।

इसके बाद भुवनेश्वर शहरी पुलिस जिला से 399 और मयूरभंज जिले से 278 बच्चों को बरामद किया गया। जनवरी से जून के दौरान राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10,605 महिलाओं और 4,873 बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। लापता बच्चों में 4,334 लड़कियां, 538 लड़के और एक ट्रांसजेंडर शामिल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस अवधि के दौरान ऐसी कई महिलाओं और बच्चों को भी बरामद किया गया, जिनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पहले दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा, कुछ ऐसी महिलाएं और बच्चे भी अभियान के दौरान बरामद किए गए, जिनके लापता होने की सूचना दर्ज नहीं कराई गई थी।’’ उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कारण आने वाले दिनों में इस विशेष अभियान को और तेज किया जाएगा।

Continue reading on the app

कावेरी मुद्दे पर Shivakumar का बयान, किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

बेंगलुरु, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कावेरी मुद्दे पर राज्य के किसानों और जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने संगठनों से प्रस्तावित ‘कर्नाटक बंद’ का आह्वान वापस लेने की अपील की। कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्लयूएमए) के उस आदेश के खिलाफ 13 अगस्त को ‘कर्नाटक बंद’ का आह्वान किया है, जिसमें कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) की तमिलनाडु के लिए 15 दिन तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश को बरकरार रखा गया था।

शिवकुमार ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि बारिश से स्थिति में सुधार हुआ है और सभी राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बंद से किसी का भला नहीं होगा। कावेरी मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानूनी दायरे में रहकर फैसले लेना जारी रखेगी, पीने के पानी की जरूरतों को प्राथमिकता देगी, कानूनी और कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेगी और कोई भी अगला कदम उठाने से पहले पानी की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक के किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद कावेरी बेसिन क्षेत्र से आते हैं और एक किसान के बेटे हैं। शिवकुमार ने कहा कि राज्य के 7.5 करोड़ लोगों के मन में कर्नाटक के हितों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Pension: अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई से हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए पूरा हिसाब-किताब

BCCI Pension Scheme: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पूर्व कप्तान रहाणे को बीसीसीआई की पेंशन नीति के तहत अब जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही वे और उनका परिवार 10 लाख रुपये तक के मेडिकल इंश्योरेंस के हकदार होंगे. हालांकि, बोर्ड में कोई प्रशासनिक या कोचिंग पद संभालने पर यह पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी. Sun, 2 Aug 2026 18:20:31 +0530

  Videos
See all

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: CM Yogi को पढ़ाई-लिखाई से कोई ज्यादा मतलब नहीं होता- SP प्रवक्ता | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:36+00:00

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Pawan Singh & Bharat Tiwari:भरत की माँ से मिले पवन सिंह? वजह जानकर हैरान रह जाएँगे! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers