Responsive Scrollable Menu

Pema Khandu ने Tawang से नशा मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया

ईटानगर, दो अगस्त अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ को डिजिटल माध्यम से शुरू करने के कार्यक्रम में तवांग से हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के युवाओं से नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय दूत (ब्रांड एंबेसडर) बनने का आह्वान किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (माई भारत) मंच की अगुवाई में शुरू हुए इस 100 सप्ताह के अभियान की शुरुआत देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की सामूहिक शपथ के साथ हुई।

‘नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है और इसके लिए उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ कुछ समय के लिए ‘‘आनंद का झूठा एहसास’’ (हाई) दे सकते हैं, लेकिन वे पूरे करियर और निजी जीवन को ‘‘बर्बादी’’ (लो) में धकेल देते हैं। अभियान की परिवर्तनकारी प्रकृति का उल्लेख करते हुए खांडू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने नशे के खिलाफ लड़ाई को वास्तविक अर्थों में ‘जन भागीदारी’ का अभियान बना दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अरुणाचल प्रदेश के प्रत्येक युवा से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान के दूत बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समुदाय के लोगों को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।’’ इस पहल के तहत अगले 100 सप्ताह तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हर रविवार खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि नशे के खिलाफ अभियान की गति लगातार बनी रहे।

Continue reading on the app

Manoj Sinha ने कहा- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है

श्रीनगर, दो अगस्त जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है और उसकी लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। सिन्हा ने साथ ही युवाओं से राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया। सिन्हा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 सप्ताह के इस देशव्यापी महाअभियान का वर्चुअल माध्यम से शुरुआत की थी। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाकर और मादक पदार्थ की समस्या को खत्म करके भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का देशव्यापी संकल्प लेना है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का मकसद इस युवा आबादी में नई ऊर्जा भरना है, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में शुरू किया गया यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन है।

Continue reading on the app

  Sports

रेस्टोरेंट ‘Mr Singh’s India’ की पूरी ‘कुंडली’, भारत के गलत नक्शे को लेकर जिस पर भड़कीं लवलीना

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के विरोध के बाद ग्लासगो में स्थित 'मिस्टर सिंह्स इंडिया' रेस्टोरेंट चर्चा में आ गया है. हर कोई जानना चाहता है कि भारतीय नाम का इस्तेमाल करने वाला ये रेस्टोरेंट आखिर किसका है, इसकी शुरुआत किसने की थी और इसका भारत से क्या संबंध है? Sun, 02 Aug 2026 17:32:50 +0530

  Videos
See all

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

PM Modi News : PM मोदी ने की देश के युवाओं से सीधा संवाद | National Security | Youth Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:10+00:00

Pawan Singh & Bharat Tiwari:भरत की माँ से मिले पवन सिंह? वजह जानकर हैरान रह जाएँगे! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers