Responsive Scrollable Menu

AIIMS CRE 5th Result 2026: एम्स सीआरई ग्रुप बी और सी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AIIMS CRE 5th परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने ग्रुप B और C पदों के लिए आयोजित CRE 5th परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए हुआ है, उन्हें अब स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा।

ऐसे चेक करें AIIMS CRE 5th Result 2026
उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर AIIMS CRE 5th Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उसमें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी चेक करें। भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

25 से 27 जुलाई के बीच हुई थी परीक्षा
AIIMS CRE 5th Group B और C परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1484 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

अब स्किल टेस्ट की बारी
रिजल्ट में सफल घोषित उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इन्हें संबंधित पद के अनुसार स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि स्किल टेस्ट की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आगे की जानकारी के लिए AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिजल्ट में इन चीजों को जरूर करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर, कैटेगरी और चयन से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गड़बड़ी या अपडेट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस को जरूर पढ़ें।

Continue reading on the app

Neeraj Chopra: 8 साल बाद CWG में वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा! क्वालिफाइंग राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगी सीधी भिड़ंत

ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के आठवें दिन भारतीय दल के लिए बेहद बड़ा और रोमांचक दिन है। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 8 साल के लंबे लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी कर रहे हैं। जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरेंगे, जहा उनका मुख्य मुकाबला पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से होगा।

​नीरज के अलावा आज भारत के पास एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में कई मेडल जीतने के सुनहरे मौके हैं। तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट फाइनल में, पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर रेस में और लवप्रीत सिंह वेटलिफ्टिंग में भारत का मान बढ़ाने उतरेंगे।

​8 साल बाद CWG में उतरे नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम से तगड़ी चुनौती 
​नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था और 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, चोट के कारण वे 2022 बर्मिंघम खेलों से बाहर रहे थे। अब ग्लासगो में नीरज का मुख्य लक्ष्य एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गोल्ड पर कब्जा जमाना है।

​जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग राउंड में उनके साथ भारत के दो अन्य भाला फेंक एथलीट- रोहित यादव और यशवीर सिंह भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। नीरज और अरशद नदीम के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है, जहाँ 11 आमने-सामने के मुकाबलों में नीरज ने 10 बार जीत हासिल की है। हालांकि, पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंककर गोल्ड जीता था, जिसके बाद ग्लासगो में यह राइवलरी और दिलचस्प हो गई है।

​तजिंदरपाल, पारुल चौधरी और सीमा कलीरमाना से मेडल की उम्मीदें 
देर रात भारत के कई दिग्गज एथलीट सीधे मेडल इवेंट्स में उतरेंगे:

  • शॉट पुट (पुरुष): रात 11:30 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट के फाइनल में मेडल के लिए दावेदारी ठोकेंगे।
  • डिसकस थ्रो (महिला): रात 1:10 बजे (31 जुलाई की तड़के) सीमा कलीरमाना और निधि रानी महिला डिसकस थ्रो के फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।
  • 5000 मीटर रेस (महिला): रात 1:48 बजे स्टार रनर पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर रेस के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

​वेटलिफ्टिंग, डेकाथलॉन और लॉन बॉल्स में ऐसा रहेगा शेड्यूल 
एथलेटिक्स के अलावा वेटलिफ्टिंग और अन्य खेलों में भी आज भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले होने हैं:

  • डेकाथलॉन: दोपहर 2:40 बजे तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन की 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप (3:20 PM), शॉट पुट (5:10 PM) और हाई जंप (11:38 PM) में हिस्सा लेंगे।
  • वेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट्स): शाम 6:30 बजे मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ kg) और रात 11:00 बजे लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ kg) फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगे।
  • ट्रैक साइकिलिंग व लॉन बॉल्स: दोपहर 3:26 बजे भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर टीम पर्स्यूट क्वालिफाइंग खेलेगी। शाम को लॉन बॉल्स में दिनेश कुमार, नवनीत सिंह (पुरुष पेयर्स) और नयनमोनी सैकिया (महिला सिंगल्स) अपने-अपने मैच खेलेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Asad Qaiser Statement : UAE में पाक की बेइज्जती, पाकिस्तानी सांसद का छलका दर्द | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:05:17+00:00

Suvendu सरकार के Bengal में 100 दिन पूरे, कितना बदला बंगाल का माहौल? Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers