Responsive Scrollable Menu

4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:ढक्कन बंद तड़पाया, फिर लाश गोद लेकर बैठी; मां बोली- पालन-पोषण की टेंशन थी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मां ने अपनी 4 दिन की बेटी को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। मां ने बच्ची को नीले ड्रम में भरे पानी में डुबो दिया। इसके बाद ढक्कन बंद दिया। बच्ची का दम घुटने से जान चली गई। मामला चुरहट के भेलकी गांव का है। मृत बच्ची की पहचान प्रिशा पटेल (4 दिन) के रूप में हुई है। उसके पिता पंकज पटेल और मां सोनू पटेल (21) हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव पानी से भरे ड्रम से मिला। घटना के बाद मां बच्ची का शव गोद में लेकर बैठी रही। 26 जुलाई को बच्ची का जन्म हुआ था परिजन के अनुसार, सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा था। 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और नवजात घर लौट आए थे। बिस्तर से गायब हुई, बंद ड्रम में मिला शव 30 जुलाई को नवजात अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने घर और आसपास तलाश की। इसी दौरान घर के सामने रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के बंद ड्रम में बच्ची का शव मिला। ड्रम का ढक्कन बंद होने से मामला शुरू से ही संदिग्ध माना गया। पिता बोले- यह मेरी पहली बेटी थी बच्ची के पिता पंकज पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई की तीन बेटियां हैं, जबकि प्रिशा उनकी पहली संतान और पहली बेटी थी। उन्होंने कहा कि वह गांव में मजदूरी करते हैं। उनके पास कोई स्थायी आजीविका का साधन नहीं है। पहले हत्या का केस दर्ज, फिर शुरू हुई जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जांच में मां पर गया शक पुलिस के मुताबिक, प्रसव के बाद नवजात की मां सोनू पटेल मानसिक रूप से परेशान थी। बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर चिंता के चलते उसने 30 जुलाई को घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे ड्रम में बेटी को डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मौत डूबने से हुई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नवजात की मां को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें छतरपुर में रेत माफिया ने गोली मारी, डंडों से सिर फोड़े मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे नाले से बालू निकालने का विरोध करने पर रेत माफिया ने एक ही परिवार के 4 लोगों को जमकर पीटा। इसके बाद एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर को चीरते हुए निकल गई। सभी घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Pritam and Pedro: 'प्रीतम एंड पेड्रो' की सक्सेस पार्टी में जुटी पूरी टीम #shorts #viral #aajtak

Pritam and Pedro: 'प्रीतम एंड पेड्रो' की सक्सेस पार्टी में जुटी पूरी टीम #shorts #viral #aajtak --------------------------------------------------- आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

नीरज चोपड़ा ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन 2022 में चोट के कारण वो हिस्सा नहीं ले सके थे. तब पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता था. मगर इस बार अरशद फाइनल में पहले राउंड से आगे भी नहीं बढ़ सके. Sat, 01 Aug 2026 02:15:54 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | MONSOON का जबरदस्त प्रकोप, तगड़ा अलर्ट जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:35:26+00:00

Sawan : सावन के तीसरे दिन कीजिए महाकाल के दिव्य दर्शन| #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:45:00+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 01 Aug 2026 | Parliamement Session | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:33:59+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | रांची की सड़क पर उतरे हज़ारों छात्र #shorts #cjp #sauravdas #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers