Aaj Ka Panchang 1 August 2026: अगस्त के पहले दिन भद्र का साया, जानें आज के पंचांग से शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026, शनिवार के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. साथ ही भद्रा का साया भी रहेगा. आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 11:07 मिनट तक भद्रा रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. आज शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है. आज इनकी पूजा करें, तेल चढ़ाएं, पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें. शनि के दोषों से राहत पाने के लिए इस दिन शनि से जुड़ी चीजों का दान भी कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 1 अगस्त 2026
- तारीख- 01 अगस्त 2026
- दिन- शनिवार
- तिथि- तृतीया
- नक्षत्र- शतभिषा
- सूर्योदय- सुबह 05:42 बजे
- सूर्यास्त- शाम 07:12 बजे
- करण- वणिज, विष्टि
- चंद्रमा- कुम्भ राशि
- शुभ मुहूर्त- 12:00 से दोपहर 12:54 तक
- राहुकाल- 9:04 से सुबह 10:45 तक
- दिशा शूल- पूर्व
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन माह में रखें इन बातों का ध्यान, जानें इस पवित्र महीने में क्या करें और क्या नहीं?
आज का महामंत्र
ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
आज के योग, नक्षत्र तथा करण
आज शोभन योग रात 11:23 तक रहने वाला है. शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग प्रारंभ हो जाएगा. आज शतभिषा नक्षत्र रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा. इसके अलावा, वणिज करण सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण और फिर विष्टि करण लग जाएगा.
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में गोचर होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 42 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजकर 12 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 01 अगस्त शाम 08:55 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 02 अगस्त को सुबह 07:56 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:18 मिनट से सुबह 05:00 मिनट तक |
| अमृत काल | दोपहर 01:09 मिनट से 02:50 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:00 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल | सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक |
| यम गण्डक | दोपहर 02:09 मिनट से दोपहर 03:50 तक रहेगा |
| गुलिक काल | सुबह 05:42 बजे से सुबह 07:24 मिनट तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | दुर्मुहूर्त- सुबह 05:42 बजे से सुबह 06:36 मिनट तक |
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Yog 2026: 1 अगस्त को बन रहा खतरनाक शुक्र-राहु षडाष्टक योग! 4 राशियों को रहना होगा सावधान
32 साल पुराना श्रीलंका में भारत का रिपोर्ट कार्ड... 24 मैच, 9 जीत, 12 नए चेहरे और इतिहास बदलने की चुनौती
India test records in sri lanka: भारतीय टीम 9 साल के लंबे ब्रेक के बाद 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने उतर रही है. 1985 से 2017 तक के 32 सालों में भारत ने यहां 24 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 9 जीत, 7 हार और 8 ड्रॉ शामिल हैं. हालांकि, टीम इंडिया ने श्रीलंकाई सरजमीं पर अपने पिछले लगातार 5 टेस्ट जीते हैं. कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली 15 सदस्यीय टीम में से 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में लाल गेंद से खेलेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18
















.jpg)






