Responsive Scrollable Menu

Horoscope 01 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा। भविष्य में लाभप्रद मित्रों की संख्या बढ़ेगी। शारीरिक मानसिक कष्ट देने और बढ़ाने वाला दिन है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, पूजा पाठ से लाभ।

वृष

परिवार में मांगलिक कार्यों में कारण सक्रियता बढ़ेगी। दिन सुख शांति का संदेश लाया है। अस्थिरता और मानसिक अशांति। नौकरी व्यवसाय में लाभ की खुशी।

मिथुन

सुखद दिन कार्यो मे सफलता। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मिश्रित फल वाला दिन है। प्रशंसनीय कार्य होंगे, लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी दफ्तर में/व्यक्ति से विवाद न करें।

कर्क

परिवार में मंगल कार्य का आयोजन। व्यवसाय में अच्छी सफलता के योग हैं। सभी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेंगे।

सिंह

अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मजबूरी में मन मारकर काम करना होगा। बुजुर्गों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। किसी के झगड़े में बीच बचाव न करें।

कन्या

विवाहितों को मिलजुल कर समस्या का हल ढूंढना चाहिए। तन मन के लिए दिन ठीक नहीं है। मान-प्रतिष्ठा से गौरव की अनुभूति। घरेलू कामों में व्यस्तता बनी रहेगी।

तुला

पिछली चिंताओं से मुक्ति का योग है। आर्थिक लाभ पर केन्दि्रत दिन। असंतोष और उदासी छाई रहेगी। आप सब को संतुष्ट करेंगे।

वृश्चिक 

मनोरथ पूर्ति पर खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति, शक्ति की प्राप्ति। भाग्योन्नति के शुभ समाचार। घरेलू चिंताएं घेरेगी।

धनु

नए कार्यों पर विचार करें, लाभ होगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यालय में आपकी प्रशंसा होगी। काम की अधिकता से तन मन थकेगा।

मकर 

बहसबाजी से बचें, कोई रिस्क न लें। परेशानी में रहेंगे, आर्थिक हानि भी। अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे, प्रसन्न रहेंगे। परिस्थितियां सुखद होगी।

कुंभ

मान-प्रतिष्ठा और उत्साह की प्राप्ति। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। पालतू पशुओं से खतरा है। प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। 

मीन

धन लाभ के अवसर घर पर। सत्ता सम्पन्न लोगों से सम्पर्क। जितना जोखिम कम लेंगे, उत्तम लाभ में रहेंगे। पदोन्नति के योग है, सहयोग भी मिलेगा।

Continue reading on the app

Nirmal Purja समेत छह पर्वतारोही पाकिस्तान में Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद लापता

(शिरीष बी प्रधान) इस्लामाबाद/काठमांडू, 31 जुलाई नेपाल के अनुभवी पर्वतारोही निर्मल पुर्जा दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक पाकिस्तान की ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद अब भी लापता बताए जा रहे छह पर्वतारोहियों में शामिल हैं। हालांकि, बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद चार शव बरामद किए और तलाशी अभियान जारी है। पाकिस्तान की काराकोरम पर्वत शृंखला में के2 के निकट स्थित 8,047 मीटर ऊंची ‘ब्रॉड पीक’ दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है।

इसे पर्वतारोहण की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (एसीपी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ पर बर्फीला तूफान आया जिससे 10 सदस्यों वाली पर्वतारोहियों की टीम लापता हो गई। तूफान आने के वक्त यह टीम चोटी पर चढ़ने की कोशिश शुरू कर चुकी थी।

एसीपी अध्यक्ष मेजर जनरल इरफान अरशद ने बताया कि शुक्रवार को बचाव अभियान के दौरान चार शव बरामद किए गए। उन्होंने मृतकों में से दो की पहचान ओमान की नाधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हारथी और नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग के तौर पर की। बाकी दो शवों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

बर्फीले तूफान के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ये पर्वतारोही (जिनमें नेपाल के छह, और पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका व चीन के एक-एक सदस्य शामिल हैं) लापता हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लापता पर्वतारोहण दल की तलाश के लिए चलाए गए बचाव अभियान में खराब मौसम के कारण गंभीर बाधाएं आ रही हैं। ‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

पुर्जा और गुरुंग के अलावा अन्य नेपाली पर्वतारोहियों में किली पेम्बा शेरपा, निमा शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा और ग्यालु शेरपा हैं। लापता अन्य पर्वतारोहियों में पाकिस्तान के सोहेल सखी, चीन के वांग झोंग और अमेरिका की मैलोरी गीस शामिल हैं। नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव राज बहादुर लामा ने बताया कि निर्मल पुर्जा सहित नेपाल के पांच पर्वतारोहियों और पांच विदेशी पर्वतारोहियों का दल बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे से लापता है।

यह दल लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई पर ब्रॉड पीक पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। बचाव और तलाश अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नेपाल पर्वतारोहण संघ के पूर्व अध्यक्ष आंग छेरिंग शेरपा के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र में मौसम अत्यंत खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उतर नहीं पा रहे हैं।

पूर्व गोरखा सैनिक और ब्रिटेन की स्पेशल फोर्सेज में रह चुके निर्मल पुर्जा हिमालय की ऊंची चोटियों को फतह करने वाले दुनिया के अग्रणी पर्वतारोहियों में गिने जाते हैं। 2019 में उन्होंने ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ अभियान के तहत छह महीने से कुछ अधिक समय में 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़कर इतिहास रच दिया था। पुर्जा का जन्म 25 जुलाई 1983 को गंडकी प्रांत के म्यागदी जिले में हुआ था, पर वे चितवन में पले-बढ़े।

पुर्जा ने वर्ष 2003 से 16 साल तक सेना में रहे जिसमें से उन्होंने छह साल गोरखा के तौर पर और 10 साल ब्रिटिश स्पेशल फोर्सेज (एसबीएस) के सदस्य के रूप में बिताए। नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क प्रसाद पौडेल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि नेपाल सरकार पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ‘‘पाकिस्तान में हिमस्खलन और निर्मल पुर्जा निम्स दाई तथा अन्य नेपाली पर्वतारोहियों से संपर्क टूटने की खबरों से मैं बेहद चिंतित हूं।’’ पौडेल ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और स्थिति की लगातार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

हमारी संवेदनाएं पर्वतारोहियों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम सभी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद करते हैं।’’ पाकिस्तान का ग्रीष्मकालीन पर्वतारोहण सत्र जून से अगस्त तक चलता है। इस दौरान अक्सर हिमस्खलन और मौसम में अचानक बदलाव जैसी घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्वतारोहियों के सामने गंभीर जोखिम उत्पन्न हो जाता है।

‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान’ ने एक बयान में कहा कि वह तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराने के लिए सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसमें कहा गया है कि हेलिकॉप्टर की मदद हासिल करने और उपलब्ध सभी संसाधनों को जल्द से जल्द जुटाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘क्लब सभी पर्वतारोहियों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित बचाए जाने की प्रार्थना करता है और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों तथा अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: भारत के खाते में 6 और मेडल, नीरज चोपड़ा ने किया निराश, अस्मिता डे ने रचा इतिहास; 10 बॉक्सर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत की झोली में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल आए। अब भारत के कुल मेडल की संख्या 23 हो गई है। मेडल टैली में भारत 10वें पायदान पर है। Sat, 01 Aug 2026 06:32:50 +0530

  Videos
See all

Shorts | Gold Medal जीतकर क्या बोलीं Asmita Dey? #AsmitaDey #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:57+00:00

Superfast News: PM Modi New Video | Ram Mandir Donation Chori | Rahul Gandhi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:06+00:00

Iran America War Live Updates: Hormuz में छिड़ी भीषण जंग | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:43:40+00:00

ACP Monika Shukla Farmers Protest : महिला अफसर का साहस देख हैरान रह गए लोग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers