Responsive Scrollable Menu

दादी-नानी के जमाने का नुस्खा आज भी है कायम, भरतपुर में कान दर्द के इलाज के लिए सुदर्शन पौधे पर भरोसा

भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी पारंपरिक उपचारों का महत्व बना हुआ है. सुदर्शन पौधे का रस कान दर्द में राहत के लिए वर्षों से घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार यह दादी-नानी के समय से चला आ रहा उपाय है, हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ ही किसी भी औषधि के उपयोग की बात कहते हैं.

Continue reading on the app

Sawan Somwar 2026: पहला सावन सोमवार कब है? जानें पूजा विधि और शिव को प्रसन्न करने के उपाय

Sawan Somwar 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह माह शिव उपासना, व्रत और जलाभिषेक के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान आने वाले प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। वर्ष 2026 में सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं।

सावन सोमवार 2026 की तारीखें

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
  • सावन माह का समापन 28 अगस्त 2026 को होगा।

सावन सोमवार की पूजा विधि
सावन सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें। इसके बाद शिवलिंग का जल या गंगाजल से अभिषेक करें। श्रद्धानुसार कच्चा दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल तथा अक्षत अर्पित करें। पूजा के दौरान धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें और "ॐ नमः शिवाय" या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन सोमवार पर तांबे के पात्र से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। भक्त पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। बेलपत्र अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह साफ और बिना कटे-फटे हों। इसके अलावा शमी के पत्ते, मदार (आक) के फूल और भांग भी भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं।

पूजा के समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप या महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। श्रद्धा और संयम के साथ किया गया पूजन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

  Sports

BCCI की 'बलि का बकरा' परंपरा: क्या सिर्फ असिस्टेंट कोच ही जिम्मेदार, सबा करीम ने उठाया सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन पर अक्सर असिस्टेंट कोच पर गाज गिरती है, जबकि हेड कोच सुरक्षित रहते हैं. यह परंपरा टीम मैनेजमेंट में असुरक्षा बढ़ाती है. क्या 2026 में भी यही सिलसिला जारी रहेगा? जानें क्यों यह सिस्टम फुटबॉल से अलग है और टीम की हार-जीत में हेड कोच की जवाबदेही क्यों अहम है. #CricketNews #BCCI #TeamIndia #Cricket2026 Fri, 31 Jul 2026 19:03:17 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Rajasthan में सरकारी भर्तियों पर सवाल! PM मोदी की 'नो इंटरव्यू' नीति क्यों नहीं लागू #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T15:16:15+00:00

Viral Video: महिला के पैर पड़ते ही धंस गई सड़क | #aajtak #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T15:15:20+00:00

चंदा चोरी को लेकर Pappu Yadav का Parliament में नाटक, बोले- हम किसी का नाम नहीं ले रहे #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T15:15:07+00:00

Abhijeet Dipke EXCLUSIVE: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने भविष्य की रणनीति का किया खुलासा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T15:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers