क्या गोविंदा से तलाक ले रही हैं सुनीता आहूजा? बेटे के साथ पहुंचीं फैमिली कोर्ट, जानिए क्या है सच्चाई
'उन पर प्रेशर डाला, पूरी तरह नजरअंदाज किया...' भारतीय दिग्गज का यशस्वी जायसवाल पर बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा?
Sri Lanka vs India 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय क्रिके टीम जीत की स्थिति में पहुंच गई है. श्रीलंका को 2 सेशन में अपने 4 विकेट बनाकर रखने हैं और जीत के लिए अभी भी 197 रन बनाए हैं. वहीं टीम इंडिया अगर 4 विकेट हासिल कर लेती है तो वो इस मुकाबले को जीत जाएगी. इस मुकाबले में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने पहली पारी में 32 रनों की पारी खेली और वो रन आउट हो गए.
इसके बाद भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. यशस्वी के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत उनको लेकर बड़ा बयान दिया है. श्रीलंका उनके प्रदर्शन को लेकर चिंतित दिखाई दिए और उन्होंने बड़ी बात बोल डाली. उन्होंने यशस्वी को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
यशस्वी पर श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान
कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने कहा कि,' यशस्वी जायसवाल एक साल पहले किसी भी फॉर्मेट में जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब अचानक उनका परफॉर्मेंस थोड़ा खराब हो गया है. अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो वैभव सूर्यवंशी के आने के बाद उनका आईपीएल फॉर्म गिर गया. उन्हें टी20 में इंडियन टीम ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. उन्हें वनडे में बहुत कम मौका दिया गया है और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग स्लॉट की लड़ाई ने साफ तौर पर उन पर बहुत ज्यादा प्रेशर डाला है. ये सभी चीजें उनके टेस्ट फॉर्म पर असर डाल रही हैं. वह साफ तौर पर अपने टीममेट्स का प्रेशर महसूस कर रहे हैं. टीम में अपनी जगह का प्रेशर महसूस कर रहे हैं. उन्हें बस आने वाले समय में बेहतर करने की जरूरत है'.
????Yashasvi Jaiswal is feeling the pressure of his teammates - Kris Srikkanth????
— Akshat (@Cricketmythos) August 18, 2026
Kris Srikkanth said :????️
"Yashasvi Jaiswal was going all guns blazing a year back irrespective of the format but now suddenly the performances are down a bit. If you closely monitor, his IPL form… pic.twitter.com/O9ocExiBZL
इस मैच में पहली पारी में भारत के लिए केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने आए थे. उन्होंने कुल 37 बॉल में 5 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली. केएल राहुल के कॉल पर वो रन आउट हो गए, क्योंकि श्रीलंकाई बॉलर जब बॉल उठाने गए तो वो मैदान पर ही गिर गए और रन आउट हो गए. इस मैच में भारत ने 165 रनों से जीत लिया है.
ये भी पढ़ें : क्या आपको पता है नाम! किसने भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले लगाए 100 छक्के, ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा है इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









