Responsive Scrollable Menu

'नेट प्रैक्टिस में किया सबको इम्प्रेस...', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान

Morne Morkel On Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, हर किसी के जहन में यही सवाल चल रहा है. हालांकि, दूसरे टी-20 मैच से पहले भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का बयान सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने जमकर वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. साथ ही साफ कर दिया है कि 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को अभी अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा. तो आइए आपको बताते हैं कि बॉलिंग कोच ने अपने बयान में क्या-क्या कहा.

मोर्ने मोर्कल ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर क्या कहा?

इंग्लैंड के साथ खेला जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वैभव को अभी अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम में पहले से ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं.

मोर्ने मोर्कल ने दूसरे टी-20 मैच से एक शाम पहले कहा, "हमें इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास अभिषेक शर्मा जैसे नंबर 1 बल्लेबाज हैं. संजू वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी रहे थे और उनका IPL भी शानदार रहा था. इसलिए टीम मैनेजमेंट की सोच यही है कि अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका साथ देना ही सही है. हां एक युवा खिलाड़ी वैभव मौका मिलने का इंतजार कर रहा है और यह काफी रोमांचक भी है. हालांकि, मेरा मानना है कि न सिर्फ टॉप के उन दो खिलाड़ियों के लिए, बल्कि बाकी पूरी टीम के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं."

वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में नेट प्रैक्टिस के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया है. मोर्ने मोर्कल ने इस बात को स्वीकार किया कि वैभव ने नेट प्रैक्टिस में काफी इम्प्रेस किया है.

मोर्केल ने कहा कि, "वैभव ने नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने खेल से सबको काफी इम्प्रेस किया है. हम सब यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि जब उन्हें मैच में मौका मिलेगा, तो वह कैसा परफॉर्म करेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि जब भी उन्हें चांस मिलेगा, वह पूरी तरह तैयार मिलेंगे. टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भी वह बहुत जल्दी और अच्छे से घुल-मिल गए हैं."

वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने बटोरीं सुर्खियां

दूसरे टी-20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि लगता है आज सूर्यवंशी का डेब्यू होने वाला है. दरअसल, इस पोस्ट में वैभव ने अपनी एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा है - New Chapter, साथ ही उन्होंने एक तूफान वाली इमोजी भी लगाई है. यूजर्स का मानना है कि वैभव इस पोस्ट के जरिए मैसेज देना चाहते हैं कि तूफान आने वाला है. हालांकि, मोर्ने मोर्कल के बयान से ये क्लीयर हो गया है कि वैभव को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: आज रात 10 बजे नहीं, शाम को इतने बजे शुरू होगा दूसरा T20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

Taylor Swift ने मंगेतर Travis Kelce से की शादी, जानें क्या करते हैं पॉप सिंगर के पति?

Taylor Swift-Travis Kelce Married: अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में अपने मंगेतर ट्रैविस केल्सी से शादी कर ली है. जब से ये खबर सामने आई है, तब से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है.  टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की. हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की कोई भी फोटो या वीडियो शेयर नहीं की है.

कब, कहां और कैसे हुई शादी?

मिली जानकारी के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की वेडिंग सेरिमनी 3 जुलाई 2026 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई. इसे एक्टर एडम सैंडलर ने संपन्न कराया. दोनों की शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत एक छोटे से रिहर्सल डिनर के साथ हुई, जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए. ये शादी बेहद सीक्रेट रखी गई थी, इसलिए अभी तक कपल की एक भी फोटो वायरल नहीं हुई है. 

टेलर स्विफ्ट की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की शादी (Taylor Swift-Travis Kelce Marriage) में कई बड़े-बडे़ स्टार्स शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिगी हदीद, ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, बेन्सन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, द चिक्स, ब्रैड पेस्ली और किम्बर्ली विलियम्स-पेस्ली, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, ईथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे सितारें शादी में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: 'अल्फा' ने सिंगल डिजिट में की ओपनिंग, फिर भी साल 2026 की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

शादी में खर्च हुए करोड़ों रुपये

बता दें, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की शादी की खबरें काफी दिनों से उड़ रही थी. कुछ हफ्ते पहले ही रिपोर्ट्स आई थीं कि टेलर स्विफ्ट की शादी मेंकरीब 20 मिलियन डॉलर का खर्चा होने वाला है और ये शाही शादी होगी. भारतीय रुपये के हिसाब से पॉप सिंगर की शादी में करीब 94.72 करोड़ से 189.52 करोड़ का भारी-भरकम खर्चा हुआ है. हालांकि इसे लेकर कुछ ऑफिशियल अभी सामने नहीं आया है. वहीं, ये भी बताया गया था कि कुल 1100 मेहमान सिंगर की शादी में शामिल हुए.

पिछले साल की थी सगाई

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने साल 2023 में Travis Kelce को डेट करना शुरू किया था. करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई का ऐलान किया था. उस समय सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके एंगेजमेंट पोस्ट ने रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, सिंगर की अंगूठी ने भी   दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं  थी.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डायमंड रिंग की कीमत करीब 4 करोड़ 38 लाख 48 हजार है. हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. 

क्या करते हैं टेलर के पति?

टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्से अमेरिकी फुटबॉल लीग (NFL) की टीम Kansas City Chiefs के स्टार टाइट एंड खिलाड़ी हैं और लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने टीम के साथ कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं.  खेल के अलावा वो एड, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस निवेश और अपने भाई जेसन केल्से के साथ लोकप्रिय पॉडकास्ट New Heights से भी अच्छी कमाई करते हैं. ट्रैविस की कुल नेटवर्थ (Travis Kelce Networth) करीब 770–860 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' ने लाखों से की ओपनिंग, आलिया की ट्रोलिंग पर बोले महेश भट्ट

Continue reading on the app

  Sports

Lahiru Udara 188 run innings: सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना महारिकॉर्ड स्वाहा... उदारा ने रचा इतिहास, यशस्वी के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Lahiru Udara breaks Sanath Jayasuriya records: एंटीगा टेस्ट में श्रीलंका के ओपनर लाहिरू उदारा ने 188 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. अपने तीसरे टेस्ट में उदारा ने 5 छक्के जड़कर महान सनथ जयसूर्या का एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी श्रीलंकाई ओपनर द्वारा सर्वोच्च स्कोर का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया. Sat, 4 Jul 2026 16:02:08 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today:सोने के रेट में गिरावट या उछाल ? मार्केट में हलचल ! Gold Rate Today। Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:41:52+00:00

Indus Water Treaty News: भारत ने पानी रोका तो चीन के सामने गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान | India Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:45:31+00:00

Siya Goyal News: केतन का मर्डर.. चैट में फंसे सिया-चेतन #siyagoyal #ketanagarwal #lohagadfort #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:45:07+00:00

Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद.. कौघा के पास बड़ा भूस्खलन #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T10:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers