Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान पैसों के लिए बेच रहा कैंसर वाला चावल! EU ने ले लिया तगड़ा एक्शन

आतंकवाद एक्सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान का अब एक नया और खौफनाक चेहरा सामने आया है। अब वो दुनिया को धीमा जहर यानी कैंसर वाला चावल बेच रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा साजिश का शिकार कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश बन रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पाकिस्तान से 500 मेट्रिक टन चावल खरीदने का सौदा करने जा रही है। लेकिन ये कोई नॉर्मल डील नहीं ना ये कोई नॉर्मल चावल है। ये वही चावल है जिसे यूरोपीय यूनियन ने अपनी लैब में टेस्ट करने के बाद इंसानों के खाने लायक नहीं माना और लात मारकर रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल यूरोपीय यूनियन के सख्त खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत जब पाकिस्तानी बासमती और गैर बासमती चावल की जांच की गई तो उसमें दो बेहद खतरनाक चीजें मिली। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan का Water Propaganda हुआ Fail, Global Conference में दुनिया ने दिखाया आईना

पहली प्रतिबंधित कीटनाशक पेस्टिसाइड की भारी मात्रा और दूसरी एफ्लॉकक्सिन नामक का एक फंगल जो जानलेवा है। मेडिकल साइंस और वैज्ञानिकों के मुताबिक एफ्लॉक टॉक्सिन तब पैदा होता है जब अनाज को बेहद खराब और गंदे तरीके घटिया तरीके से स्टोर किया जाता है। अगर कोई इंसान लंबे समय तक इस केमिकल और फंगल वाले चावल को खाता है तो उसे सीधे लिवर कैंसर। जी हां, मैंने सही बोला। लिवर कैंसर होने का खतरा बताते हैं डॉक्टर्स और वैज्ञानिक। यूरोप ने अपनी जनता को बचाने के लिए इस खेप को तुरंत वापस पाकिस्तान को भेज दिया। पाकिस्तान की बदमाशी की क्रोनोलॉजी भी समझाएंगे। जब पाकिस्तान ने यूरोपी देशों में अपना बासमती और नॉन बासमती चावल भेजा तो वहां के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने उसे लैब टेस्ट किया और फाइनली रिजेक्ट कर दिया। वापस भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: Israel ने की थी हत्या की प्लानिंग, अमेरिका को लगी भनक, कैसे बचे ईरानी नेता? हुआ खुलासा!

ऐसे में पाकिस्तान को इन प्रतिबंधित और जहरीले कैटनासिक चावलों को तुरंत बैन कर देना चाहिए। लेकिन उसने इन दोनों टेस्ट में फेल होने के बाद ज्यादा पेस्टिसाइड्स और फ्लड टॉक्सिन जो पाया गया उसके फेलियर का कारण बना। लेकिन यूरोप ने अपनी जनता को बचा लिया और इस चावल को ब्लैकस्ट कर दिया। अब कायदे से पाकिस्तान को यह स्टॉक नष्ट कर देना चाहिए था। लेकिन आर्थिक कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी चालाकी दिखाई और उसने इस रिजेक्टेड जहरीले माल को नष्ट करने के बजाय इसे ठिकाने के लिए एक डंपिंग ग्राउंड ढूंढा और वो डंपिंग ग्राउंड बना बांग्लादेश। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब से भारत ने अपनी मजबूत वापसी की है पाकिस्तान का चावल एक्सपोर्ट औंधे में उग चुका है। बौखलाए पाकिस्तान ने बांग्लादेश को फंसाने के लिए एक प्राइस ट्रैक यानी कीमतों का एक जाल कि कम कीमत में देंगे ज्यादा चावल दे देंगे। 

इसे भी पढ़ें: आतंक पर केंद्र का बड़ा Action, Pakistan में बैठे JeM-LeT के 23 आतंकी UAPA के तहत घोषित

बांग्लादेश में जब शेख हसीना की सरकार गिरी उसके बाद जो नई अंतरिम सरकार आई वो भारत पर जरा कम भरोसा कर रही थी और उसकी इस भूख ने फायदा पहुंचाया पाकिस्तान ने। पाकिस्तान की ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान टीसीपी के अधिकारियों ने ढाका का दौरा किया और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार को लालच दिया। मजे की बात देखिए बांग्लादेश भारत से $355 प्रति टन में बेहतरीन और पूरी तरह सुरक्षित चावल खरीद सकता था। लेकिन कूटनीतिक अंधाधुंध और भारत विरोध के चक्कर में बांग्लादेश पाकिस्तान से ज्यादा कीमत पर $395 प्रति टन की महंगी कीमतों पर यह जहरीला चावल खरीदने को मजबूर हो गया। यानी कि तैयार हो गया। यानी ज्यादा पैसे देकर कैंसर का सामान खरीदा जा रहा है। व्यापार में मुनाफा कमाना एक बात है। लेकिन किसी देश की मजबूरी और अपनी राजनीतिक सनक के चलते करोड़ों लोगों के जीवन के साथ केमिकल वॉरफेयर खेलना बिल्कुल अलग बात है। पाकिस्तान की बदमाशी कूटनीति के स्तर पर तो गिरी हुई है। मानवीय स्तर पर एक अपराध है।

Continue reading on the app

कवि-एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की जोधपुर में शादी:3 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; सीएम समेत कई बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सितारे आएंगे

जोधपुर में प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को होने जा रही है। 4 जुलाई (शनिवार) से 3 दिन शादी की रस्में और कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है। शादी के कार्यक्रम जोधपुर के अलग-अलग आलीशान होटलों में आयोजित किए जाएंगे। 4 जुलाई की शाम को 'ताज हरि महल' में होने वाले 'संस्कृति स्वर' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी शाश्वत से होने जा रही है। मेहमानों का आगमन शुक्रवार से ही शुरू हो गया था। सभी मेहमानों को 'उम्मेद भवन पैलेस' में ठहराया गया है, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वरा और शाश्वत 6 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में ही सात फेरे लेंगे। इससे पूर्व के कार्यक्रम शहर के ताज हरि महल, इंडाना पैलेस, उम्मेद भवन पैलेस और वेलकमहोटल आईटीसी में होंगे। क्या करती हैं स्वरा लोढ़ा शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखती हैं। स्वरा अपनी मां की तरह ही एक लेखिका हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' नामक किताब लिखी है। शादी समारोह में शामिल होंगे कई वीआईपी गेस्ट समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव, अभिनेता राकेश बेदी, कृष्णा अभिषेक, सेलो कंपनी के प्रदीप राठौड़, केपीएमजी के चेयरमैन पंकज कर्णावट, श्री अधिकारी ब्रदर्स (SAB Group) के संस्थापक मार्कंड अधिकारी, सीनियर पत्रकार सुधीर चौधरी, ब्रजेश सिंह और प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा समेत कई बॉलीवुड हस्तियां, कवि और साहित्यकार हिस्सा लेंगे। अब जानिए उस होटल की खासियत, जहां होगी शादी

Continue reading on the app

  Sports

England Players Viagra: मैच से पहले वियाग्रा खाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी! वर्ल्ड कप के बीच हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कहता है WADA का नियम

England Players Viagra: मेक्सिको के खिलाफ राउंड ऑफ 16 के नॉकआउट मुकाबले से पहले वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है. 7,350 फीट की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन से निपटने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा वियाग्रा का सहारा लेने की अनोखी चर्चा गर्म है. खेल विज्ञान के इस अजीबोगरीब उपाय और थॉमस ट्यूशेल की रणनीति ने सबको चौंका दिया है. आखिर क्या है इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह और इस पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) का नियम क्या कहता है? जानिए. Sat, 4 Jul 2026 16:58:32 +0530

  Videos
See all

Iran News | तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T11:44:51+00:00

Ali Khamenei Funeral: Tehran में शुरू हुआ खामेनेई का अंतिम संस्कार, खूब रोए लोग | Iran | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T11:41:56+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 04 July 2026 | Ram Mandir Scam | PM Modi | Ketan Murder | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T11:44:05+00:00

Viral Video | वीडियो देख कांप जाएगी रूह! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T11:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers