Taylor Swift ने मंगेतर Travis Kelce से की शादी, जानें क्या करते हैं पॉप सिंगर के पति?
Taylor Swift-Travis Kelce Married: अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में अपने मंगेतर ट्रैविस केल्सी से शादी कर ली है. जब से ये खबर सामने आई है, तब से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की. हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की कोई भी फोटो या वीडियो शेयर नहीं की है.
कब, कहां और कैसे हुई शादी?
मिली जानकारी के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की वेडिंग सेरिमनी 3 जुलाई 2026 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई. इसे एक्टर एडम सैंडलर ने संपन्न कराया. दोनों की शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत एक छोटे से रिहर्सल डिनर के साथ हुई, जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए. ये शादी बेहद सीक्रेट रखी गई थी, इसलिए अभी तक कपल की एक भी फोटो वायरल नहीं हुई है.
टेलर स्विफ्ट की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की शादी (Taylor Swift-Travis Kelce Marriage) में कई बड़े-बडे़ स्टार्स शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिगी हदीद, ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, बेन्सन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, द चिक्स, ब्रैड पेस्ली और किम्बर्ली विलियम्स-पेस्ली, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, ईथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे सितारें शादी में शामिल हुए.
Game On!
— Game On (@GameOnOfficiall) July 4, 2026
Game On | #TayVis
Congrats to the newwed!#TaylorSwift and #TravisKelce are Officially Married!????????#MadisonSquareGarden #NYC pic.twitter.com/ckPkxFZWmN
शादी में खर्च हुए करोड़ों रुपये
बता दें, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की शादी की खबरें काफी दिनों से उड़ रही थी. कुछ हफ्ते पहले ही रिपोर्ट्स आई थीं कि टेलर स्विफ्ट की शादी मेंकरीब 20 मिलियन डॉलर का खर्चा होने वाला है और ये शाही शादी होगी. भारतीय रुपये के हिसाब से पॉप सिंगर की शादी में करीब 94.72 करोड़ से 189.52 करोड़ का भारी-भरकम खर्चा हुआ है. हालांकि इसे लेकर कुछ ऑफिशियल अभी सामने नहीं आया है. वहीं, ये भी बताया गया था कि कुल 1100 मेहमान सिंगर की शादी में शामिल हुए.
पिछले साल की थी सगाई
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने साल 2023 में Travis Kelce को डेट करना शुरू किया था. करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई का ऐलान किया था. उस समय सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके एंगेजमेंट पोस्ट ने रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, सिंगर की अंगूठी ने भी दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डायमंड रिंग की कीमत करीब 4 करोड़ 38 लाख 48 हजार है. हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
क्या करते हैं टेलर के पति?
टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्से अमेरिकी फुटबॉल लीग (NFL) की टीम Kansas City Chiefs के स्टार टाइट एंड खिलाड़ी हैं और लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने टीम के साथ कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. खेल के अलावा वो एड, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस निवेश और अपने भाई जेसन केल्से के साथ लोकप्रिय पॉडकास्ट New Heights से भी अच्छी कमाई करते हैं. ट्रैविस की कुल नेटवर्थ (Travis Kelce Networth) करीब 770–860 करोड़ रुपये है.
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अल्जाइमर बीमारी को आमतौर पर लोग भूलने की समस्या के तौर पर जानते हैं। जब किसी को नाम याद न रहे, चीजें रखकर भूल जाए या जगहों को पहचानने में दिक्कत हो, तब अक्सर कहा जाता है कि यह अल्जाइमर का असर हो सकता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च ने में खुलासा हुआ है कि दिमाग में बदलाव सिर्फ याददाश्त कमजोर होने के बाद ही नहीं, बल्कि उससे कई साल पहले भी शुरू हो सकते हैं।
यह अध्ययन अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम हेल्थ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है और इसके नतीजे एक मशहूर वैज्ञानिक जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स में प्रकाशित हुए हैं। रिसर्च में बताया गया है कि अल्जाइमर की शुरुआत में ही दिमाग की नई परिस्थितियों में ढलने की क्षमता, यानी कॉग्निटिव फ्लेक्सिबिलिटी, प्रभावित हो सकती है।
कॉग्निटिव फ्लेक्सिबिलिटी का मतलब होता है, जब कोई स्थिति बदल जाए तो उसके हिसाब से अपनी सोच और व्यवहार को बदल लेना। जैसे अगर आप किसी काम को एक तरीके से कर रहे हैं और अचानक नियम बदल जाए तो तुरंत नए नियम के हिसाब से खुद को ढाल लेना। यही क्षमता दिमाग की एक बहुत जरूरी ताकत मानी जाती है।
रिसर्च में वैज्ञानिकों ने चूहों पर अध्ययन किया, जिन्हें अल्जाइमर जैसी स्थिति के लिए विकसित किया गया था। इन चूहों का एक खास टेस्ट दिया गया, जिसे रिवर्सल लर्निंग कहा जाता है। इसमें पहले चूहों को एक तरीका सिखाया गया जिससे उन्हें इनाम मिलता था, लेकिन बाद में नियम बदल दिए गए और इनाम पाने का तरीका भी बदल गया।
दिलचस्प बात यह रही कि सामान्य चूहों ने जल्दी समझ लिया कि नियम बदल गए हैं और उन्होंने अपना तरीका भी बदल लिया, लेकिन अल्जाइमर वाले चूहों ने पुरानी आदत नहीं छोड़ी। वे बार-बार वही गलत तरीका अपनाते रहे, भले ही उससे कोई फायदा नहीं हो रहा था।
सबसे हैरानी की बात यह थी कि इन चूहों के याददाश्त टेस्ट में कोई बड़ी कमी नहीं दिखी। यानी वे जगहें और चीजें याद रखने में ठीक थे, लेकिन नई स्थिति के हिसाब से खुद को बदल नहीं पा रहे थे। इससे वैज्ञानिकों को लगा कि अल्जाइमर सिर्फ भूलने की बीमारी नहीं है, बल्कि इससे पहले सोचने और समझने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
दिमाग के अंदर जब जांच की गई तो एक खास हिस्सा, जिसे मीडियल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स कहा जाता है, उसमें ज्यादा गतिविधि देखी गई। यह हिस्सा दिमाग का वह भाग है जो प्लानिंग, निर्णय लेने और बदलते हालात में सोचने में मदद करता है। इसके अलावा स्ट्रिएटम नाम के दूसरे हिस्से से भी इसका संबंध देखा गया, जो व्यवहार को नियंत्रित करता है।
वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि कुछ खास तंत्रिका कोशिकाएं, जिन्हें कोलिनेर्जिक इंटरन्यूरॉन्स कहा जाता है, उनकी गतिविधि कम हो गई थी। ये कोशिकाएं दिमाग को सीखने और नई चीजें अपनाने में मदद करती हैं। जब ये ठीक से काम नहीं करतीं तो दिमाग के लिए नई परिस्थितियों में ढलना मुश्किल हो जाता है।
इस रिसर्च में एक और दिलचस्प प्रयोग किया गया। वैज्ञानिकों ने दिमाग के उस हिस्से की ज्यादा गतिविधि को थोड़ी देर के लिए कम किया। इसके बाद चूहों में सुधार देखा गया। उन्होंने नई चीजें जल्दी सीखनी शुरू कर दीं और उनका व्यवहार पहले से बेहतर हो गया। यहां तक कि कुछ मामलों में अल्जाइमर के लक्षण भी कम होते दिखे।
हालांकि, यह शोध अभी सिर्फ जानवरों पर हुआ है, लेकिन इसके नतीजे काफी उम्मीद जगाने वाले हैं। अगर आगे चलकर इंसानों पर भी यही पैटर्न साबित होता है तो डॉक्टर अल्जाइमर को बहुत पहले पहचान सकेंगे।
--आईएएनएस
पीआईएम/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















