पेट्रोल पंप पर गाड़ी से उतरना क्यों है जरूरी? ज्यादातर लोग नहीं जानते मीटर का ये 'हिडन खेल'!
Petrol Pump Hidden Tricks: क्या आप भी पेट्रोल पंप पर कार से नीचे नहीं उतरते हैं? जानिए पेट्रोल पंप मशीन के उस हिडन खेल के बारे में जो आपकी जेब खाली कर रहा है।
'किसी को भी उनकी उम्र पर...,' रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कपिल देव ने कह ये बड़ी बात
Kapil Dev on Rohit-Virat: भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. दोनों बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. वहीं, पिछले साल मई 2025 में दोनों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. अब इन दोनों बल्लेबाजों का सपना वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रोहित और विराट की उम्र पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं. इसी बीच, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव ने इन दोनों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
रोहित और विराट की उम्र पर क्या बोले कपिल देव?
कपिल देव ने 'स्पोर्ट्स तक' पर बातचीत करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल देव का मानना है कि रोहित और विराट के बल्ले से जब तक रन बनते रहेंगे, तब तक उनकी उम्र पर कोई सवाल नहीं उठाएगा. कपिल देव ने कहा, "जब तक रोहित और विराट रन बनाते रहेंगे, तब तक किसी को भी उनकी उम्र पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, लेकिन इस उम्र में फिटनेस और फॉर्म बहुत तेजी से गिर सकते हैं."
KAPIL DEV ON ROHIT SHARMA & VIRAT KOHLI:
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2026
"Nobody should question their age as long as Rohit and Virat keep scoring runs but at this age fitness & form can dip very fast". [Vikrant Gupta] pic.twitter.com/qhmTxo8Jj4
विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर क्या बोले कपिल देव?
विराट कोहली अभी 37 साल के हैं. कोहली के पास अभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका था, लेकिन उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया था. कोहली के टेस्ट संन्यास पर भी कपिल देव ने अपनी बात रखी. कपिल देव ने कहा, "जब विराट कोहली ने वह फैसला लिया, तो थोड़ा निराशाजनक लगा क्योंकि उन्होंने समय से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया."
KAPIL DEV ON VIRAT KOHLI'S TEST CRICKET RETIREMENT:
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 4, 2026
- "When Virat Kohli made that decision, it felt a bit disappointing because he retired from Test cricket before his time". (Sports Tak). pic.twitter.com/J2FUoFsIbY
39 साल के हो गए हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं. पिछले कुछ सालों में रोहित की फिटनेस पर काफी सवाल खड़े हुए थे, लेकिन फिर रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और सभी आलोचकों को चुप कराया. 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हारने के बाद रोहित ने कई बार इंटरव्यू और पब्लिक प्लेस पर कहा कि उनका सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. यही कारण है कि रोहित अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काफी काम कर रहे हैं. वहीं कोहली ने भी कई मौकों पर कहा कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. इसके लिए वह भी जमकर मेहनत कर रहे हैं. उम्मीद है कि दोनों दिग्गज बल्लेबाज वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे और टीम को चैंपियन बनाएंगे.
इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे विराट कोहली
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वह 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. वनडे सीरीज से रोहित और विराट की वापसी होगी, क्योंकि दोनों को स्क्वाड में शामिल किया गया है. विराट पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद हैं, जबकि रोहित और वनडे टीम भी जल्द इंग्लैंड रवाना हो जाएगी. इस सीरीज से रोहित और विराट वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 'उसकी प्लेइंग-11 में जगह नहीं है...' वैभव सूर्यवंशी को पूर्व क्रिकेटर ने दिखाया आईना, कहा उसे सच बता दो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation





















