Ashadha Moss 2026: आषाढ़ महीने के शुरुआत में इन शुभ चीजों का करें दान, दूर होगी दरिद्रता और धन-संपत्ति में होगी वृद्धि
Ashadha Month 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास को दान, जप-तप और भगवान की भक्ति का विशेष महीना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने श्रद्धा के अनुसार दान करने से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है. माना जाता है कि आषाढ़ महीने में किया गया दान कई गुना फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्चा बढ़ती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में आषाढ़ मास की शुरुआत आज यानी 30 जून से हो चुकी है, जबकि इसका समापन 29 जुलाई 2026 को होगा. आइए जानते हैं आषाढ़ मास में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
आषाढ़ माह में किन चीजों का करें दान
अन्न का दान करें
धार्मिक ग्रंथों में अन्नदान को सबसे शुभ दान बताया गया है. आषाढ़ मास में गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल या अन्य खाद्य सामग्री का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि अन्नदान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है.
कपड़ों का दान
आषाढ़ मास में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को नए या साफ-सुथरे इश्तेमाल कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है. यह दान न केवल पुण्य देता है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का माध्यम भी बनता है.
जल से जुड़ी वस्तुओं का दान
आषाढ़ महीना वर्षा ऋतु की शुरुआत का समय होता है. इस दौरान प्यासे लोगों को पानी पिलाना, मिट्टी या घड़ा, सुराही या पानी रखने के बर्तन का दान करना भी शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इससे पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
छाता और चप्पल का दान
बारिश के मौसम की शुरुआत होने के कारण आषाढ़ मास में छाता और चप्पल का दान करना भी खास महत्व रखता है. मान्यता है कि जरूरतमंद लोगों को ये उपयोगी वस्तुएं दान करने से शुभ फल मिलता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है.
गुड़ और तिल का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ और तिल का दान भी शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे ग्रहों की शुभता बढ़ती है और जीवन में आने वाली कई परेशानियां दूर होने लगती हैं.
गौ सेवा और पशु-पक्षियों को भोजन
आषाढ़ मास में गाय को हरा चारा, रोटी या गुड़ खिलाना पुण्यदायी माना गया है. इसके अलावा पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना तथा अन्य जीवों की सेवा करना भी धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है.
भगवान विष्णु की पूजा के साथ करें दान
आषाढ़ मास भगवान विष्णु की आराधना का भी विशेष समय माना जाता है. इस महीने भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है.
आषाढ़ मास का महत्व
शास्त्रों में आषाढ़ मास की विशेष महिमा बताई गई है. शास्त्रों के अनुसार, आषाढ मास भगवान विष्ण को समर्पित माना जाता है. इस महीने में किए गये पूजा-पाठ-दान का दोगुना फल प्राप्त होता है. इस महीने के व्रत-पर्व शास्त्र विधि से मनाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है. जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है. जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं. सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है. भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है.
यह भी पढ़ें: Ashadha Mass 2026: आज से आषाढ़ का पावन महीना शुरू, इस दौरान क्या करें और क्या न करें, जानिए उपाय
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अब मानसून की शुरुआत हो रही है. ये पहले कुमाऊं क्षेत्र में दस्तक देगा और फिर धीरे-धीरे पूरे राज्य में एक्टिव हो जाएगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम में मानसून के प्रवेश का अनुमान जताया है. IMD के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी और बहुत भारी बारिश की भी संभावना है. सामान्य तौर पर मानसून 20 जून तक उत्तराखंड पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने से देरी हुई. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-




News Nation















.jpg)






