Responsive Scrollable Menu

ind vs eng: इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते नीतीश कुमार रेड्डी, फिटनेस पर BCCI की नजर; गिल-राहुल पहले पहुंचेंगे

ind vs eng: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता। स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें लंबा आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश अभी तक अपनी रिहैबिलिटेशन शुरू नहीं कर पाए। उन्हें बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में हल्का खिंचाव आया है। इसी चोट के कारण वह पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके। हालांकि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह जुलाई के दौरान टीम के साथ जुड़ सकते। 

नीतीश रेड्डी इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते
इंग्लैंड वनडे सीरीज में उनकी वापसी की संभावना बेहद कम बताई जा रही। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का सबसे मजबूत विकल्प मानी जा रही। सेलेक्शन कमेटी जल्द ही उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला ले सकती है।

नीतीश सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे
इस समय नीतीश बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कम से कम एक महीने तक वहीं रहना होगा ताकि अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्तावित दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो सकें। हालांकि उस दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

नीतीश को यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी थी। इसके बाद उन्हें लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे से आराम दिया गया। हालांकि वह चेन्नई में तीसरे और अंतिम वनडे में लौटे, जहां उन्होंने 6 ओवर में 42 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। मैच के बाद उन्होंने दोबारा दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी।

नीतीश की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए इसलिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी पैर की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में टीम के दोनों प्रमुख पेस ऑलराउंडर फिलहाल फिट नहीं हैं।

इधर इंग्लैंड दौरे की तैयारियां भी शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बाकी खिलाड़ियों से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे, ताकि वे समय रहते अभ्यास शुरू कर सकें। वहीं बाकी खिलाड़ी 12 जुलाई तक टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे बर्मिंघम में खेला जाएगा।

Continue reading on the app

Video: 'कुक निजी वीडियो बना रहा था...' मारपीट के आरोपों पर शशांक सिंह का पलटवार; बोले- बंधक बनाने का सवाल नहीं

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने कुक द्वारा अपने और अपने पिता पर लगे मारपीट, गाली-गलौज और बंधक बनाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। शशांक का कहना है कि उनके घर में काम करने आए कुक को इसलिए हटाया गया था क्योंकि वह घर के निजी हिस्सों में जाकर बिना अनुमति वीडियो बना रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच जारी।

दरअसल, भोपाल के रातीबड़ थाने में शशांक सिंह, उनके पिता और पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह शिकायत उनके पूर्व कुक विपेंद्र सिंह तोमर ने दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और उन्हें जबरन रोका गया।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शशांक सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जो व्यक्ति 25 तारीख की शाम को आया और 28 तारीख की सुबह चला गया, उसे बंधक बनाकर रखने की बात कैसे कही जा सकती है?'

शशांक ने कुक की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, कुक ने शुरुआत में दावा किया था कि वह हर तरह का खाना बनाना जानता है, लेकिन बाद में खुद स्वीकार किया कि उसे ठीक से खाना बनाना नहीं आता। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करना मुश्किल है।

क्रिकेटर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुक घर के निजी कमरों में जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। शशांक के अनुसार, उसने बेडरूम तक में जाकर वहां रखी महंगी और लग्जरी चीजों के वीडियो बनाए और उन्हें दूसरे लोगों को भेजा। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया।

शशांक ने यह भी बताया कि कुक उनके पिता के एक परिचित की सिफारिश पर घर आया था। उनके अनुसार, घर पहुंचते ही उसने 20 हजार रुपये एडवांस की मांग कर दी। परिवार ने उससे कहा कि पहले कुछ दिन काम करे, उसके बाद काम और वेतन को लेकर फैसला किया जाएगा।

शशांक ने कहा कि उनकी कुक से ज्यादा बातचीत भी नहीं हुई थी और केवल उसके अनुभव और खाना बनाने को लेकर ही बात हुई थी। वहीं, दूसरी ओर शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो उनके साथ मारपीट की गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

कैसा है इंग्लैंड टीम का बैलेंस, वर्ल्ड चैंपियन को हराने के लिए किसको भेजा बुलावा, कप्तान ब्रूक क्यों परेशान हैं?

टीम इंडिया के खिलाफघरेलू परिस्थितियों में खेलने जा रही इस इंग्लिश टीम में क्या खूबियां हैं और कहां वे मात खा सकते हैं. टीम की सबसे बड़ी ताकत विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग विकल्प है जो इंग्लिश टीम को भारत के बराबर लाकर खड़ा करती है. Tue, 30 Jun 2026 14:40:20 +0530

  Videos
See all

समंदर में मौत से जंग, Coast Guard ने बचाईं 6 जिंदगियां! | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T10:15:13+00:00

Ram Mandir चंदा चोरी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ Action | Ayodhya | Chanda Chori | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T10:15:28+00:00

Ram Mandir Donation Case: 8 आरोपियों से होगी पूछताछ, जेल से खुलेगा बड़ा राज? | Ayodhya Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T10:15:36+00:00

Telangana सरकार को Nitin Nabin ने ललकारा-'अय्यप्पा स्वामी मंदिर पर हुए हमले का हम बदला लेंगे' | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T10:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers